Advertisement Carousel
Lifestyle

Delhi Durga Puja Pandals 2025: नवरात्रि पर दिल्ली के फेमस पंडाल जहां जाएं जरूर

the loktantra

द लोकतंत्र: शारदीय नवरात्रि के साथ ही दुर्गा पूजा की धूम पूरे देश में देखने को मिलती है। पश्चिम बंगाल, असम और ओडिशा में यह पर्व विशेष उत्साह के साथ मनाया जाता है, वहीं दिल्ली-एनसीआर में भी भव्य पंडाल और सांस्कृतिक कार्यक्रम इस उत्सव को खास बना देते हैं। दुर्गा पूजा के दौरान पंडालों को आकर्षक थीम, पारंपरिक कला और लाइटिंग से सजाया जाता है। मिट्टी से बनी मां दुर्गा की भव्य मूर्तियां इन पंडालों की शान होती हैं। पूजा का आयोजन पंचमी से शुरू होकर दशमी तक चलता है, जब प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाता है।

दिल्ली में भी कई जगहों पर दुर्गा पूजा का आयोजन बड़े पैमाने पर किया जाता है, जहां श्रद्धालु परिवार और दोस्तों के साथ मां दुर्गा के दर्शन करने पहुंचते हैं। यहां न सिर्फ धार्मिक आयोजन होते हैं बल्कि धुनुची डांस, संगीत कार्यक्रम और शॉपिंग का भी आनंद लिया जा सकता है। आइए जानते हैं दिल्ली के कुछ प्रमुख दुर्गा पूजा पंडालों के बारे में

सीआर पार्क (चित्तरंजन पार्क)

    दिल्ली का सीआर पार्क दुर्गा पूजा के लिए सबसे प्रसिद्ध है। इसे मिनी बंगाल भी कहा जाता है क्योंकि यहां कोलकाता की तरह ही भव्य पंडाल और मूर्तियां सजाई जाती हैं। यहां की थीम हर साल अलग होती है और भारी संख्या में भक्त जुटते हैं। नजदीकी मेट्रो स्टेशन नेहरू प्लेस है, जहां से आसानी से ऑटो या रिक्शा लिया जा सकता है।

    मेजर ध्यानचंद स्टेडियम, मंडी हाउस

      मंडी हाउस के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में भी बड़े स्तर पर दुर्गा पूजा होती है। यहां धार्मिक कार्यक्रमों के साथ शॉपिंग, डांडिया और धुनुची नाच देखने को मिलता है। इस बार यहां सिंगर शान, सचेत टंडन और परंपरा ठाकुर लाइव परफॉर्म करेंगे। टिकट बुक माय शो से लिए जा सकते हैं।

      मिंटो रोड, राजीव चौक

        दिल्ली का मिंटो रोड पंडाल धुनुची डांस के लिए बेहद प्रसिद्ध है। यहां हर साल हजारों श्रद्धालु आते हैं और इसे दिल्ली के सबसे बड़े पंडालों में गिना जाता है। नजदीकी मेट्रो स्टेशन राजीव चौक है।

        नई दिल्ली कालीबाड़ी मंदिर

          नई दिल्ली का कालीबाड़ी मंदिर दुर्गा पूजा के प्रमुख स्थलों में शामिल है। यहां परंपरागत तरीके से पूजा होती है और भक्त दूर-दूर से दर्शन के लिए आते हैं। नजदीकी मेट्रो स्टेशन आर.के. आश्रम मार्ग है।

          मिलनी पूजा समिति, मयूर विहार

            मयूर विहार में भी हर साल अलग-अलग थीम पर भव्य दुर्गा पूजा का आयोजन होता है। यहां की मूर्तियां और सजावट मन मोह लेती हैं। नजदीकी मेट्रो स्टेशन मयूर विहार फेस-1 है।

            दिल्ली-एनसीआर के ये पंडाल नवरात्रि और दुर्गा पूजा के दौरान आध्यात्मिकता के साथ-साथ सांस्कृतिक विविधता का अनूठा अनुभव कराते हैं।

            Uma Pathak

            Uma Pathak

            About Author

            उमा पाठक ने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से मास कम्युनिकेशन में स्नातक और बीएचयू से हिन्दी पत्रकारिता में परास्नातक किया है। पाँच वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली उमा ने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएँ दी हैं। उमा पत्रकारिता में गहराई और निष्पक्षता के लिए जानी जाती हैं।

            Leave a comment

            Your email address will not be published. Required fields are marked *

            You may also like

            This thing kept in your kitchen will help you a lot in weight loss, the effect will be visible in just a month
            Lifestyle

            आपके किचन में रखी यह चीज आपके वेट लॉस में खूब मदद करेगी, सिर्फ़ महीने भर में दिख जाएगा असर

            द लोकतंत्र/ उमा पाठक : आज के वक्त में हेल्थी और फिट दिखना किसे पसंद नहीं है और फिट दिखने
            Pyramid Walking
            Lifestyle

            Pyramid Walking: वजन घटाने के लिए सुपर इफेक्टिव है ‘पिरामिड वॉक’, जानिए कैसे और क्यों करें ये एक्सरसाइज

            द लोकतंत्र : आजकल की खराब जीवनशैली, अनियमित खानपान और काम के बोझ ने लोगों के लिए फिट रहना बड़ी