Advertisement Carousel
National

दिल्ली में यमुना नदी की सफाई के लिए 1816 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास

Foundation stone laid for projects worth Rs 1816 crore for cleaning Yamuna River in Delhi

द लोकतंत्र/ नई दिल्ली : दिल्ली में यमुना नदी को निर्मल बनाने के लिए केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज लगभग 1816 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और कैबिनेट के कई मंत्री भी मौजूद रहे।

दिल्ली के लोगों के लिए ‘दोहरी दिवाली’

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि यह दिल्ली के लोगों के लिए ‘दोहरी दिवाली’ है। उन्होंने बताया कि मोदी सरकार ने जीएसटी दरों में कटौती की है, 395 से अधिक वस्तुओं पर कर या तो शून्य कर दिया गया है या 5 प्रतिशत तक सीमित किया गया है। साथ ही 12 लाख रुपये तक की आय पर कर समाप्त किया गया है।

उन्होंने यह भी बताया कि जब मनमोहन सिंह की सरकार थी, तब दो लाख रुपये से अधिक आय वाले सभी लोगों पर कर लगाया जाता था। मोदी सरकार ने यह सीमा बढ़ाकर 12 लाख रुपये कर दी, जो लगातार तीसरी बार जनता द्वारा प्रधानमंत्री मोदी के निर्वाचित होने के कारण संभव हुआ।

अमित शाह ने विपक्ष पर तीखा हमला भी किया। उन्होंने कहा, आपदा सरकार ने कहा था कि अगर वे सत्ता में आएंगे तो यमुना में डुबकी लगाएंगे, लेकिन दिल्ली के लोगों ने उन्हें डुबो दिया। कोई डुबकी नहीं लगी, लेकिन जनता ने उनका सही फैसला कर दिया।

यमुना सफाई का वादा होगा पूरा

अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने लोकसभा चुनाव से पहले यमुना सफाई का वादा किया था और यह अब पूरा हो रहा है। उन्होंने बताया कि अधिकारियों ने सफाई के लिए पर्याप्त धन की आवश्यकता जताई, लेकिन पीएम मोदी ने कहा, पैसे की चिंता मत करो।

शाह ने बताया कि सात महीनों में यमुना नदी को स्वच्छ बनाने का रोडमैप तैयार हो गया है, जिसमें यमुनोत्री से प्रयागराज तक सफाई योजना शामिल है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली में भाजपा की सरकारों के होने से यह प्रयास और प्रभावी होगा।

आपदा सरकार पर आरोप: घोटाले और भ्रष्टाचार

अमित शाह ने विपक्षी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि आपदा सरकार के दौरान दिल्ली में कचरा पहाड़ 65 मीटर तक पहुंच गया था और घोटाले चरम पर थे। उन्होंने मोहल्ला क्लिनिक घोटाला, शराब घोटाला, विज्ञापन घोटाला, दवा घोटाला, दिल्ली जल बोर्ड घोटाला, शीश महल घोटाला, सीसीटीवी इंस्टॉलेशन घोटाला और पैनिक बटन घोटाला जैसे मामलों का जिक्र किया। शाह ने जोर देकर कहा कि मोदी जी के 11 वर्षों के शासन में उनके खिलाफ कोई भ्रष्टाचार या घोटाले का आरोप नहीं लगा।

अमित शाह ने यह भी कहा कि कचरा पहाड़ को हटाकर वहां सुंदर उद्यान का निर्माण किया जाएगा और भविष्य में पुनः जनादेश मांगने के लिए भाजपा तैयार है। उन्होंने दिल्ली के लोगों को आश्वस्त किया कि उनके कार्यकाल में पारदर्शिता और विकास सर्वोपरि रहेगा।

Team The Loktantra

Team The Loktantra

About Author

लोकतंत्र की मूल भावना के अनुरूप यह ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां स्वतंत्र विचारों की प्रधानता होगी। द लोकतंत्र के लिए 'पत्रकारिता' शब्द का मतलब बिलकुल अलग है। हम इसे 'प्रोफेशन' के तौर पर नहीं देखते बल्कि हमारे लिए यह समाज के प्रति जिम्मेदारी और जवाबदेही से पूर्ण एक 'आंदोलन' है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Sanjay Singh AAP
National

राज्यसभा सांसद संजय सिंह क्यों हुए निलंबित, क्या है निलंबन के नियम

द लोकतंत्र : आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को सोमवार को उच्च सदन (राज्यसभा) में हंगामा और
HSBC
National

HSBC की रिपोर्ट में महंगाई का संकेत, 5 फीसदी महंगाई दर रहने का अनुमान

द लोकतंत्र : HSBC की रिपोर्ट में महंगाई के संकेत मिले हैं। एचएसबीसी ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि गेहूं