Advertisement Carousel
Politics

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: PK इस बार बिहार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे, ख़ुद कर दिया साफ

Bihar Assembly Elections 2025: PK will not contest the Bihar Assembly elections this time, he himself made it clear.

द लोकतंत्र/ पटना : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में राघोपुर सीट को लेकर राजनीतिक हलचल तेज है, लेकिन अब स्पष्ट हो गया है कि जन सुराज पार्टी के मुखिया प्रशांत किशोर इस बार चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने खुद ऐलान किया है कि उनका फोकस पार्टी के काम और रणनीति पर रहेगा, न कि चुनावी मैदान पर उतरने पर।

चुनाव लड़ते तो पार्टी के अन्य उम्मीदवारों को हो सकता था नुकसान

प्रशांत किशोर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि यदि वे चुनाव लड़ते, तो इससे उनके वर्तमान कार्यों और पार्टी के अन्य उम्मीदवारों को नुकसान हो सकता था। उन्होंने बताया, पार्टी ने फैसला लिया है कि मेरे पास पहले से जो काम है, उसी पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। चुनाव में उतरने से कुछ दिन का नुकसान हो सकता था और इससे कई उम्मीदवार प्रभावित हो सकते थे। इसलिए पार्टी के हित में मुझे अपना काम जारी रखने की जिम्मेदारी दी गई है।

राघोपुर सीट से चंचल सिंह जन सुराज के उम्मीदवार

इसके साथ ही यह भी तय हो गया कि राघोपुर सीट से चंचल सिंह को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है। इस फैसले के बाद अब तेजस्वी यादव और चंचल सिंह के बीच सीधे मुकाबले की संभावना बन गई है। तेजस्वी यादव इस सीट से तीसरी बार चुनाव लड़ेंगे और उन्होंने राघोपुर को ही अपनी चुनावी रणनीति का केंद्र बनाया है।

हाल ही में अटकलें थीं कि तेजस्वी यादव इस बार किसी अन्य सीट, जैसे मधुबनी जिले की फुलपरास, से भी चुनाव लड़ सकते हैं। लेकिन समीकरणों में बदलाव के बाद यह तय हुआ कि उनका मुकाबला राघोपुर सीट से ही होगा।

Team The Loktantra

Team The Loktantra

About Author

लोकतंत्र की मूल भावना के अनुरूप यह ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां स्वतंत्र विचारों की प्रधानता होगी। द लोकतंत्र के लिए 'पत्रकारिता' शब्द का मतलब बिलकुल अलग है। हम इसे 'प्रोफेशन' के तौर पर नहीं देखते बल्कि हमारे लिए यह समाज के प्रति जिम्मेदारी और जवाबदेही से पूर्ण एक 'आंदोलन' है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Rahul Gandhi
Politics

PM मोदी के बयान पर राहुल बोले – आप हमें जो चाहें बुलाएं, लेकिन हम INDIA हैं

द लोकतंत्र : पीएम मोदी ने विपक्षी दलों के गठबंधन का INDIA नाम रखने पर कहा कि विपक्ष का गठबंधन
Amit Shah in Parliament
Politics

अमित शाह ने मल्लिकार्जुन खरगे को चिट्ठी लिखकर मणिपुर पर चर्चा के लिए सहयोग माँगा

द लोकतंत्र : मणिपुर मामले को लेकर संसद के दोनों सदनों में गतिरोध जारी है। अमित शाह ने चिट्ठी लिखकर