Advertisement Carousel
National

दिल्ली में एनकाउंटर: बिहार के कुख्यात रंजन पाठक गैंग के 4 मोस्ट वांटेड अपराधी ढेर

Encounter in Delhi: 4 most wanted criminals of Bihar's infamous Ranjan Pathak gang killed

द लोकतंत्र/ नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस और बिहार पुलिस की संयुक्त टीम ने राजधानी में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बिहार के कुख्यात रंजन पाठक गैंग के चार मोस्ट वांटेड अपराधियों को एनकाउंटर में ढेर कर दिया। यह मुठभेड़ रोहिणी के बेगमपुर थाना क्षेत्र में देर रात करीब 2:20 बजे हुई, जिसमें दोनों राज्यों की पुलिस ने मिलकर ऑपरेशन को अंजाम दिया।

मारे गए अपराधियों की पहचान रंजन पाठक (25), बिमलेश महतो (25), मनीष पाठक (33) और अमन ठाकुर (21) के रूप में हुई है। इनमें से तीन सीतामढ़ी (बिहार) के रहने वाले थे, जबकि अमन ठाकुर दिल्ली के करावल नगर का निवासी था।

दिल्ली पुलिस ने बताया – चुनाव से पहले बड़ी वारदात की साजिश थी तैयार

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच के डीसीपी संजीव यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि बिहार पुलिस से मिली खुफिया जानकारी के आधार पर यह ऑपरेशन चलाया गया। सूचना थी कि यह गिरोह आगामी बिहार विधानसभा चुनाव से पहले किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में था। टीम ने तकनीकी सर्विलांस और ट्रैकिंग के जरिए उनकी लोकेशन को मॉनिटर किया। जैसे ही उनकी गतिविधियां रोहिणी में दर्ज हुईं, इलाके में पुलिस ने घेरा डाल दिया।

पुलिस के अनुसार, जब टीम ने आरोपियों की गाड़ी को रोकने की कोशिश की, तो उन्होंने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षा में फायर किया, जिससे चारों अपराधी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने सुबह 3:15 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के हाथ लगी हथियारों की बड़ी खेप

घटनास्थल से पुलिस को चार सेमी-ऑटोमैटिक पिस्तौल, एक देसी कट्टा और एक बलेनो कार बरामद हुई। जांच में सामने आया कि सभी अपराधी रंजन पाठक गिरोह से जुड़े थे, जो बिहार में हत्या, रंगदारी, अपहरण और सुपारी किलिंग जैसी वारदातों में शामिल रहा है।

संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) सुरेंद्र कुमार ने बताया कि इन अपराधियों ने पिछले तीन महीनों में सीतामढ़ी और आसपास के जिलों में कम से कम पांच बड़ी आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया था। ये अपराधी दिनदहाड़े हथियारों से लैस होकर सुपारी लेकर हत्याएं करते थे और इलाके में दहशत फैलाए हुए थे।

जांच जारी, चुनावी सीजन में अपराध पर कसा शिकंजा

मुठभेड़ के बाद दिल्ली और बिहार पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया। फोरेंसिक टीमों ने सबूत जुटाए और आगे की जांच जारी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गिरोह बिहार से दिल्ली के रास्ते राजनीतिक सीजन में बड़ी आपराधिक साजिश को अंजाम देने की योजना बना रहा था।

Team The Loktantra

Team The Loktantra

About Author

लोकतंत्र की मूल भावना के अनुरूप यह ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां स्वतंत्र विचारों की प्रधानता होगी। द लोकतंत्र के लिए 'पत्रकारिता' शब्द का मतलब बिलकुल अलग है। हम इसे 'प्रोफेशन' के तौर पर नहीं देखते बल्कि हमारे लिए यह समाज के प्रति जिम्मेदारी और जवाबदेही से पूर्ण एक 'आंदोलन' है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Sanjay Singh AAP
National

राज्यसभा सांसद संजय सिंह क्यों हुए निलंबित, क्या है निलंबन के नियम

द लोकतंत्र : आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को सोमवार को उच्च सदन (राज्यसभा) में हंगामा और
HSBC
National

HSBC की रिपोर्ट में महंगाई का संकेत, 5 फीसदी महंगाई दर रहने का अनुमान

द लोकतंत्र : HSBC की रिपोर्ट में महंगाई के संकेत मिले हैं। एचएसबीसी ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि गेहूं