Advertisement Carousel
National

KKR में बांग्लादेशी खिलाड़ी के शामिल होने पर विवाद, शाहरुख खान की जीभ काटकर लाने पर एक लाख का इनाम

Controversy erupts over the inclusion of a Bangladeshi player in KKR; a reward of one lakh rupees offered for cutting off Shah Rukh Khan's tongue.

द लोकतंत्र/ नई दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में बांग्लादेशी क्रिकेटर को शामिल किए जाने को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। कई हिंदू संगठनों ने इसका विरोध शुरू किया है और इस मुद्दे को धार्मिक भावनाओं से जोड़ते हुए शाहरुख खान पर भी हमला बोला है, जो IPL टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के मालिकों में शामिल हैं। इसी विरोध के बीच आगरा की अखिल भारतीय हिंदू महासभा की जिला अध्यक्ष मीरा राठौर ने बेहद भड़काऊ और विवादस्पद बयान दिया है, जिसने विवाद को और गर्मा दिया है। उन्होंने कहा है कि जो भी व्यक्ति शाहरुख खान की जीभ काटकर लाएगा, उसे एक लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा।

मीरा राठौर का विवादित बयान, शाहरुख के पोस्टर पर कालिख पोती

मीरा राठौर मंगलवार को मथुरा कोर्ट में अनिरुद्ध आचार्य महाराज मामले में बयान दर्ज कराने पहुंचीं। वहीं मीडिया से बातचीत में उन्होंने IPL टीम द्वारा बांग्लादेशी खिलाड़ी शामिल करने पर तीखी नाराजगी जताई और शाहरुख खान के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की। इसके बाद उन्होंने शाहरुख खान के पोस्टर पर कालिख पोती और चप्पल से मारकर विरोध दर्ज कराया। उनका कहना था कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हिंसा हो रही है, मंदिर जलाए जा रहे हैं और ऐसे में वहीं के खिलाड़ियों को टीम में शामिल करना हिंदू समाज के घावों पर नमक छिड़कने जैसा है। उन्होंने कहा कि जो भी शाहरुख की जीभ काटकर लाएगा, उसे ₹1 लाख नकद पुरस्कार दिया जाएगा।

संगठन लगातार दिखा रहे विरोध, कई नेताओं की प्रतिक्रिया आ चुकी

शाहरुख खान को लेकर यह पहला विरोध नहीं है। इससे पहले कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर और पूर्व बीजेपी विधायक संगीत सोम भी इस मुद्दे पर शाहरुख की आलोचना कर चुके हैं। इन नेताओं का कहना है कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के बीच वहां के खिलाड़ियों को IPL में मौका देना उचित नहीं है और इससे समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। हालांकि अब तक भाजपा नेतृत्व या किसी वरिष्ठ सरकारी अधिकारी की ओर से इस बयान पर प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

बांग्लादेश हिंसा बनी विवाद की जड़

बांग्लादेश में हाल ही में हुई हिंसा में कई हिंदुओं की हत्या और मंदिरों में तोड़फोड़ की कथित घटनाओं के बाद भारत में हिंदू संगठन आक्रोशित हैं और सरकार से हस्तक्षेप की मांग कर रहे हैं। इसी घटनाक्रम के बीच IPL में बांग्लादेशी खिलाड़ियों के शामिल होने से असंतोष बढ़ा है और सोशल मीडिया पर भी इसकी चर्चा तीव्र हो चुकी है। हालांकि यह मामला खेल से जुड़ा है लेकिन धार्मिक और राजनीतिक स्वरूप लेता हुआ नजर आ रहा है।

पूरे विवाद पर अभी तक शाहरुख खान या कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। लेकिन इस तरह के उत्तेजक बयान पर कानूनी कार्रवाई की चर्चा भी तेज हो गई है, क्योंकि यह बयान भड़काऊ व हिंसा को बढ़ावा देने की श्रेणी में आता है।

Team The Loktantra

Team The Loktantra

About Author

लोकतंत्र की मूल भावना के अनुरूप यह ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां स्वतंत्र विचारों की प्रधानता होगी। द लोकतंत्र के लिए 'पत्रकारिता' शब्द का मतलब बिलकुल अलग है। हम इसे 'प्रोफेशन' के तौर पर नहीं देखते बल्कि हमारे लिए यह समाज के प्रति जिम्मेदारी और जवाबदेही से पूर्ण एक 'आंदोलन' है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Sanjay Singh AAP
National

राज्यसभा सांसद संजय सिंह क्यों हुए निलंबित, क्या है निलंबन के नियम

द लोकतंत्र : आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को सोमवार को उच्च सदन (राज्यसभा) में हंगामा और
HSBC
National

HSBC की रिपोर्ट में महंगाई का संकेत, 5 फीसदी महंगाई दर रहने का अनुमान

द लोकतंत्र : HSBC की रिपोर्ट में महंगाई के संकेत मिले हैं। एचएसबीसी ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि गेहूं