Advertisement Carousel
Lifestyle

Male Fertility: पुरुषों में बढ़ रही है इनफर्टिलिटी की समस्या? घबराएं नहीं, इन 5 सुपरफूड्स को डाइट में करें शामिल

The loktnatra

द लोकतंत्र : आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी, ऑफिस का स्ट्रेस और बिगड़ता लाइफस्टाइल हमारी सेहत पर बुरा असर डाल रहा है। इसका सबसे बड़ा असर पुरुषों की फर्टिलिटी पर देखने को मिल रहा है। आज के समय में बड़ी संख्या में पुरुष कम स्पर्म काउंट (Sperm Count) और खराब स्पर्म क्वालिटी की समस्या से जूझ रहे हैं।

अक्सर लोग इस समस्या के लिए सीधे दवाइयों का सहारा लेते हैं, लेकिन एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर समय रहते खानपान और आदतों में सुधार कर लिया जाए, तो इस समस्या को काफी हद तक ठीक किया जा सकता है। आइए जानते हैं कि पुरुषों को अपनी डाइट में क्या बदलाव करने चाहिए।

आखिर क्यों कम हो रहा है स्पर्म काउंट?

डॉक्टरों के अनुसार, स्पर्म काउंट कम होने की कोई एक वजह नहीं है। लगातार तनाव, नींद की कमी, स्मोकिंग, शराब और बहुत ज्यादा टाइट कपड़े पहनना इसके मुख्य कारण हैं। इसके अलावा, मोटापा और शरीर में पोषक तत्वों की कमी सीधे तौर पर टेस्टोस्टेरोन लेवल को प्रभावित करती है, जिससे स्पर्म प्रोडक्शन कम हो जाता है।

स्पर्म काउंट बढ़ाने वाले जादुई फूड्स

1. हरी सब्जियां और कद्दू के बीज: पालक और मेथी जैसी हरी पत्तेदार सब्जियों में फॉलिक एसिड भरपूर होता है। इसके साथ ही कद्दू और सूरजमुखी के बीज जिंक का खजाना होते हैं, जो स्पर्म की संख्या बढ़ाने में सबसे ज्यादा मददगार माने जाते हैं।

2. अखरोट और बादाम: मेवे और ड्राई फ्रूट्स में ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। रोजाना मुट्ठी भर अखरोट और बादाम खाने से स्पर्म की क्वालिटी और उनकी गति (Mobility) में सुधार होता है।

3. अंडे और दालें: प्रोटीन स्पर्म की सेहत के लिए बहुत जरूरी है। अंडा, दूध, पनीर और दालें अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। इससे स्पर्म एक्टिव होते हैं और फर्टिलिटी बेहतर होती है।

4. अनार और केला: अनार को ‘सुपरफूड’ माना जाता है जो ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है। वहीं, केले में ब्रोमेलैन नामक एंजाइम होता है जो स्पर्म काउंट और सेक्स हार्मोन्स को रेगुलेट करने में मदद करता है।

5. खट्टे फल (Citrus Fruits): संतरा और नींबू जैसे विटामिन-सी से भरपूर फल स्पर्म को डैमेज होने से बचाते हैं और शरीर की इम्युनिटी भी बढ़ाते हैं।

इन गलतियों से तुरंत तौबा करें

अगर आप चाहते हैं कि डाइट का पूरा असर हो, तो आपको जंक फूड, बहुत ज्यादा चाय-कॉफी (कैफीन), स्मोकिंग और शराब से दूरी बनानी होगी। ये चीजें शरीर में टॉक्सिन्स (जहरीले तत्व) बढ़ाती हैं, जो स्पर्म सेल्स को मार देते हैं।

फर्टिलिटी की समस्या सिर्फ शारीरिक नहीं, बल्कि मानसिक भी होती है। इसलिए अच्छी डाइट के साथ-साथ योग, एक्सरसाइज और भरपूर नींद लेना भी उतना ही जरूरी है।

Uma Pathak

Uma Pathak

About Author

उमा पाठक ने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से मास कम्युनिकेशन में स्नातक और बीएचयू से हिन्दी पत्रकारिता में परास्नातक किया है। पाँच वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली उमा ने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएँ दी हैं। उमा पत्रकारिता में गहराई और निष्पक्षता के लिए जानी जाती हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

This thing kept in your kitchen will help you a lot in weight loss, the effect will be visible in just a month
Lifestyle

आपके किचन में रखी यह चीज आपके वेट लॉस में खूब मदद करेगी, सिर्फ़ महीने भर में दिख जाएगा असर

द लोकतंत्र/ उमा पाठक : आज के वक्त में हेल्थी और फिट दिखना किसे पसंद नहीं है और फिट दिखने
Pyramid Walking
Lifestyle

Pyramid Walking: वजन घटाने के लिए सुपर इफेक्टिव है ‘पिरामिड वॉक’, जानिए कैसे और क्यों करें ये एक्सरसाइज

द लोकतंत्र : आजकल की खराब जीवनशैली, अनियमित खानपान और काम के बोझ ने लोगों के लिए फिट रहना बड़ी