Advertisement Carousel
Lifestyle

Surajkund Mela 2026: सूरजकुंड मेले में इस बार ‘मिस्र के पिरामिड’ का जादू; जानें टिकट, टाइमिंग और सेलिब्रिटी नाइट्स की पूरी डिटेल

The loktnatra

द लोकतंत्र : अगर आप फरवरी के इस सुहावने मौसम में कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो फरीदाबाद का सूरजकुंड मेला आपके लिए सबसे बेस्ट डेस्टिनेशन है। विश्व के सबसे बड़े शिल्प मेले के रूप में मशहूर सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेला 2026 का आगाज़ हो चुका है। यह मेला न केवल भारत की कला और संस्कृति को समेटे हुए है, बल्कि यहाँ आपको विदेशी संस्कृतियों की झलक भी देखने को मिलेगी।

आइए जानते हैं 15 फरवरी तक चलने वाले इस मेले में इस बार क्या-क्या खास है और आप यहाँ कैसे पहुँच सकते हैं।

मेले का मुख्य आकर्षण: मिस्र के पिरामिड

इस साल मेले में आने वाले सैलानियों के लिए सबसे बड़ा सरप्राइज ‘मिस्र के पिरामिड’ (Pyramids of Egypt) का ढांचा है। यह स्ट्रक्चर मेले का मुख्य सेल्फी पॉइंट बन चुका है। लोग यहाँ खड़े होकर अपनी शानदार यादें कैमरों में कैद कर रहे हैं। इसके अलावा, भारत के अनछुए पहलुओं और पारंपरिक कलाओं को भी एक ही छत के नीचे देखने का मौका मिल रहा है।

सेलिब्रिटी नाइट्स: मन्नत नूर और तरन्नुम मलिक का जादू

सूरजकुंड मेले की शामें संगीत और सुरों से सजी होती हैं।

  • 3 फरवरी (मंगलवार): ‘लोंग लाची’ फेम मशहूर गायिका मन्नत नूर अपनी सुरीली आवाज़ से समां बांधेंगी।
  • इसी दिन बॉलीवुड सिंगर तरन्नुम मलिक भी अपनी लाइव परफॉर्मेंस देंगी। लोक धुनों और आधुनिक संगीत का यह मेल आपकी शाम को यादगार बना देगा।

फूड, क्राफ्ट और लाइव वर्कशॉप

  • मल्टी क्यूज़ीन फूड कोर्ट: यहाँ आपको राजस्थान के दाल-बाटी-चूरमा से लेकर विदेशी फ्लेवर्स तक, सब कुछ एक ही जगह चखने को मिलेगा।
  • शॉपिंग का खजाना: अगर आप घर को एंटीक लुक देना चाहते हैं, तो यहाँ हाथों से बने (Handmade) क्राफ्ट्स और होममेड डेकोर आइटम्स की बेहतरीन वैरायटी मौजूद है।
  • सीखने का मौका: मेले में कई लाइव वर्कशॉप्स भी चल रही हैं, जहाँ आप अपनी पसंद की कला को बारीकी से समझ और सीख सकते हैं।

जरूरी जानकारी: डेट्स, एंट्री और मेट्रो

  • तारीख: मेला 31 जनवरी से शुरू हो चुका है और 15 फरवरी 2026 तक चलेगा।
  • समय: सुबह 10:30 बजे से रात 8:30 बजे तक।
  • टिकट: आप ‘सूरजकुंड इंटरनेशनल क्राफ्ट मेला’ की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं।
  • कैसे पहुँचें: सबसे पास का मेट्रो स्टेशन बदरपुर बॉर्डर (वॉयलेट लाइन) है। इसके अलावा आप NHPC चौक मेट्रो स्टेशन पर भी उतर सकते हैं। वहां से आप ऑटो, टैक्सी या ई-रिक्शा के जरिए आसानी से मेला ग्राउंड तक पहुँच सकते हैं।

Uma Pathak

Uma Pathak

About Author

उमा पाठक ने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से मास कम्युनिकेशन में स्नातक और बीएचयू से हिन्दी पत्रकारिता में परास्नातक किया है। पाँच वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली उमा ने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएँ दी हैं। उमा पत्रकारिता में गहराई और निष्पक्षता के लिए जानी जाती हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

This thing kept in your kitchen will help you a lot in weight loss, the effect will be visible in just a month
Lifestyle

आपके किचन में रखी यह चीज आपके वेट लॉस में खूब मदद करेगी, सिर्फ़ महीने भर में दिख जाएगा असर

द लोकतंत्र/ उमा पाठक : आज के वक्त में हेल्थी और फिट दिखना किसे पसंद नहीं है और फिट दिखने
Pyramid Walking
Lifestyle

Pyramid Walking: वजन घटाने के लिए सुपर इफेक्टिव है ‘पिरामिड वॉक’, जानिए कैसे और क्यों करें ये एक्सरसाइज

द लोकतंत्र : आजकल की खराब जीवनशैली, अनियमित खानपान और काम के बोझ ने लोगों के लिए फिट रहना बड़ी