Advertisement Carousel
Auto News

Mercedes-Benz CLA Electric: एक बार चार्ज करो और 792 KM दौड़ाओ! मर्सिडीज की नई इलेक्ट्रिक कार ने उड़ाए होश

Mercedes-Benz CLA Electric: One charge, 792 km of travel! Mercedes' new electric car blows everyone away

द लोकतंत्र/ ऑटो न्यूज़ : Mercedes-Benz CLA Electric लग्जरी कार निर्माता Mercedes-Benz ने अपनी नई CLA इलेक्ट्रिक सेडान को भारतीय बाजार में पेश कर दिया है। यह कंपनी के नए MMA प्लेटफॉर्म पर बनी आधुनिक ईवी है, जो लंबी रेंज और हाई-वोल्टेज फास्ट चार्जिंग के साथ आती है। इसकी प्री-बुकिंग 10 मार्च 2026 से शुरू होगी और अप्रैल में आधिकारिक लॉन्च की योजना है। कीमत का खुलासा अभी नहीं हुआ है, लेकिन एक्स-शोरूम दाम 55 से 60 लाख रुपये के बीच रहने की संभावना है।

बैटरी, परफॉर्मेंस और फास्ट चार्जिंग

नई CLA इलेक्ट्रिक में 800-वोल्ट आर्किटेक्चर और 85kWh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो रियर-व्हील ड्राइव मोटर से जुड़ी है। यह सेटअप 268 bhp की पावर देता है। कंपनी के दावे के अनुसार, फुल चार्ज पर यह कार 792 किलोमीटर तक चल सकती है। 2-स्पीड ट्रांसमिशन के साथ 0-100 किमी/घंटा की रफ्तार मात्र 6.7 सेकंड में पकड़ लेती है।

यह मॉडल 240kW DC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है, जिससे लगभग 20 मिनट में 400 किमी तक की रेंज जोड़ी जा सकती है। लंबी दूरी की ड्राइव और हाईवे यूजर्स के लिए यह बड़ा प्लस पॉइंट माना जा रहा है।

साइज, डिजाइन और एडवांस फीचर्स

डायमेंशन्स की बात करें तो कार की लंबाई 4,723 मिमी, चौड़ाई 1,855 मिमी और ऊंचाई 1,468 मिमी है। 2,790 मिमी व्हीलबेस के कारण केबिन में पर्याप्त लेगरूम मिलता है। 405 लीटर बूट स्पेस के साथ 101 लीटर का फ्रंक भी दिया गया है।

डिजाइन में बंद फ्रंट ग्रिल पर 142 चमकते स्टार, स्टार-शेप LED DRL, ट्विन-पॉड हेडलैंप, 18-इंच अलॉय व्हील, फ्लश डोर हैंडल और कनेक्टेड LED टेललैंप इसे प्रीमियम अपील देते हैं। कलर ऑप्शंस में Polar White, Cosmic Black, Alpine Grey, Clear Blue और Patagonia Red शामिल हैं।

भारत में यह कार 250+ वेरिएंट में आएगी। केबिन में 14-इंच टचस्क्रीन (नए MB OS पर आधारित), 10.25-इंच ड्राइवर डिस्प्ले, छह 100W USB-C पोर्ट, वायरलेस चार्जिंग, OTA अपडेट, पैनोरमिक सनरूफ और ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं। सुरक्षा के लिए कैमरा-रडार आधारित लेवल-2 ADAS दिया गया है। कुल मिलाकर, नई CLA इलेक्ट्रिक लग्जरी, टेक्नोलॉजी और लंबी रेंज का मजबूत पैकेज पेश करती है, जो प्रीमियम ईवी सेगमेंट में नई प्रतिस्पर्धा को जन्म दे सकती है।

यह भी पढ़ें : कम इनकम में भी Maruti Suzuki Fronx खरीदना संभव? समझें EMI, ब्याज और बजट प्लानिंग

Team The Loktantra

Team The Loktantra

About Author

लोकतंत्र की मूल भावना के अनुरूप यह ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां स्वतंत्र विचारों की प्रधानता होगी। द लोकतंत्र के लिए 'पत्रकारिता' शब्द का मतलब बिलकुल अलग है। हम इसे 'प्रोफेशन' के तौर पर नहीं देखते बल्कि हमारे लिए यह समाज के प्रति जिम्मेदारी और जवाबदेही से पूर्ण एक 'आंदोलन' है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Mahindra XUV 7XO Launched: A premium avatar of the XUV700, a future-ready SUV with a triple screen display.
Auto News National

Mahindra XUV 7XO लॉन्च: XUV700 का प्रीमियम अवतार, ट्रिपल स्क्रीन के साथ फ्यूचर-रेडी SUV

द लोकतंत्र/ नई दिल्ली : भारत की अग्रणी ऑटोमोबाइल कंपनी Mahindra ने अपनी पॉपुलर मिड-साइज़ SUV XUV700 को अब नए
Royal Enfield has increased the prices of the Bullet 350 and Classic 350, shocking Bullet lovers.
Auto News National

Royal Enfield ने Bullet 350 और Classic 350 की कीमतें बढ़ाईं, बुलेट लवर्स को झटका

द लोकतंत्र/ नई दिल्ली : भारत की आइकॉनिक मोटरसाइकिल निर्माता Royal Enfield ने अपने ग्राहकों को नया झटका दिया है।