द लोकतंत्र/ ऑटो न्यूज़ : Mahindra Scorpio N खरीदने का प्लान बना रहे हैं? जानिए Z2 पेट्रोल वेरिएंट की कीमत, डाउन पेमेंट और 4, 5 या 6 साल के लोन पर कितनी बनेगी EMI। पूरी फाइनेंस डिटेल यहां पढ़ें। भारतीय बाजार में प्रीमियम SUV सेगमेंट की बात हो और Mahindra Scorpio N का नाम न आए, ऐसा संभव नहीं है। दमदार डिजाइन, पावरफुल इंजन और 6-सीटर व 7-सीटर कॉन्फिगरेशन के साथ आने वाली यह SUV हर वर्ग के ग्राहकों के बीच लोकप्रिय है। कंपनी ने इसे पेट्रोल और डीजल दोनों पावरट्रेन विकल्पों में उतारा है।
इसकी एक्स-शोरूम कीमत 13.99 लाख रुपये से शुरू होकर 25.15 लाख रुपये तक जाती है। ऐसे में कई ग्राहक इसे फाइनेंस पर खरीदने का विकल्प चुनते हैं। यदि आप भी इस SUV को EMI पर लेने की सोच रहे हैं, तो पहले यह तय करना जरूरी है कि आप कौन-सा वेरिएंट खरीदना चाहते हैं। मान लीजिए आप Z2 पेट्रोल वेरिएंट खरीदते हैं, जिसकी कीमत लगभग 16.61 लाख रुपये है। इस वेरिएंट पर करीब 14.95 लाख रुपये तक का लोन मिल सकता है (डाउन पेमेंट घटाने के बाद)। ब्याज दर और लोन अवधि के आधार पर आपकी मासिक किस्त तय होगी।
₹1 से ₹3 लाख डाउन पेमेंट पर EMI का पूरा हिसाब
अगर आप एक लाख रुपये डाउन पेमेंट करते हैं और 9.8% की ब्याज दर पर 4 साल के लिए लोन लेते हैं, तो आपकी मासिक EMI करीब 39,461 रुपये के आसपास होगी। वहीं, अगर आप दो लाख रुपये की डाउन पेमेंट करते हैं और 5 साल के लिए लोन लेते हैं, तो 9.8% ब्याज दर पर आपकी मासिक किस्त लगभग 30,915 रुपये बनती है।
अगर आप लोन अवधि बढ़ाकर 6 साल कर देते हैं, तो EMI घटकर करीब 26,933 रुपये प्रति माह हो सकती है। हालांकि लंबी अवधि में कुल ब्याज अधिक चुकाना होगा। अब मान लीजिए आप तीन लाख रुपये की डाउन पेमेंट करते हैं। ऐसी स्थिति में 5 साल के लोन पर 9.8% ब्याज के हिसाब से आपकी EMI लगभग 25,091 रुपये प्रति माह होगी।
लोन लेने से पहले इन बातों पर ध्यान दें
EMI का सही अनुमान आपकी सिबिल स्कोर, बैंक की ब्याज दर और प्रोसेसिंग फीस पर भी निर्भर करता है। इसके अलावा ऑन-रोड कीमत में आरटीओ, इंश्योरेंस और अन्य चार्ज शामिल होते हैं, जिससे वास्तविक लोन अमाउंट बदल सकता है।
Mahindra Scorpio N अपने सेगमेंट में मजबूत बॉडी, आधुनिक फीचर्स और दमदार परफॉर्मेंस के कारण पसंद की जाती है। लेकिन खरीदारी से पहले अपनी मासिक आय और अन्य खर्चों को ध्यान में रखकर ही लोन अवधि चुनना समझदारी होगी। सही प्लानिंग के साथ आप इस लोकप्रिय SUV को अपने बजट में आसानी से घर ला सकते हैं।

