Advertisement Carousel
Page 3

Mirzapur The Movie Box Office: 8वें दिन भी जारी है जलवा, ‘आवारापन 2’ का रिकॉर्ड तोड़ बनाया बड़ा रिकॉर्ड

Mirzapur The Movie Box Office: The winning streak continues on the 8th day; it has broken the record held by ‘Awarapan 2’ to set a major new record.

द लोकतंत्र/ पेज थ्री : पंकज त्रिपाठी और अली फजल स्टारर फिल्म ‘Mirzapur: द मूवी’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के बाद से ही फिल्म को दर्शकों की ओर से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का सीधा फायदा फिल्म की कमाई पर देखने को मिला है। यही वजह है कि फिल्म ने रिलीज के महज सात दिनों में दुनियाभर में 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया।

अब फिल्म ने अपने आठवें दिन की कमाई के साथ एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ के लाइफटाइम वर्ल्डवाइड कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है और साल 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की ग्लोबल लिस्ट में शामिल हो गई है।

‘मिर्जापुर द मूवी’ का डे-8 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने रिलीज के पहले दिन भारत में 25.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। फिल्म ने अपने पहले हफ्ते में 148.45 करोड़ रुपये का इंडिया नेट कलेक्शन किया। हालांकि, आठवें दिन फिल्म की कमाई में पिछले दिनों की तुलना में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई है।

शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, रात 8:30 बजे तक फिल्म ने आठवें दिन भारत में करीब 4.65 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी। इसके बाद फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 153 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया। वहीं, अपडेटेड आंकड़ों में डे-8 का कलेक्शन लगभग 5.69 करोड़ रुपये और कुल इंडिया नेट कलेक्शन 154.14 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। फिल्म की आठवें दिन की ऑक्यूपेंसी लगभग 25 प्रतिशत रही। हालांकि, बॉक्स ऑफिस के अंतिम आंकड़े रात 10:30 बजे के बाद सामने आने की उम्मीद है। इसलिए कलेक्शन में थोड़ा बदलाव हो सकता है।

‘आवारापन 2’ का रिकॉर्ड तोड़ ग्लोबल टॉप-5 में पहुंची फिल्म

‘मिर्जापुर: द मूवी’ का प्रदर्शन केवल भारत तक सीमित नहीं है। विदेशों में भी फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने सात दिनों में वर्ल्डवाइड 212.44 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया था। वहीं, ‘आवारापन 2’ का लाइफटाइम वर्ल्डवाइड कलेक्शन 212.84 करोड़ रुपये बताया गया था। आठवें दिन की कमाई के बाद ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने इस आंकड़े को पार कर लिया है। इसके साथ ही यह फिल्म 2026 की ग्लोबली सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में पांचवें स्थान पर पहुंच गई है।

इस लिस्ट में ‘धुरंधर 2’ 1850.85 करोड़ रुपये के साथ पहले स्थान पर है। ‘बॉर्डर 2’ 485.3 करोड़ रुपये के साथ दूसरे, ‘भूत बंगला’ 292.64 करोड़ रुपये के साथ तीसरे और ‘धमाल 4’ 236.43 करोड़ रुपये के साथ चौथे स्थान पर है। इसके बाद ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का नाम आता है।

2026 की ग्लोबल टॉप-10 ग्रॉसर फिल्में

  1. धुरंधर 2 – 1850.85 करोड़ रुपये
  2. बॉर्डर 2 – 485.3 करोड़ रुपये
  3. भूत बंगला – 292.64 करोड़ रुपये
  4. धमाल 4 – 236.43 करोड़ रुपये
  5. मिर्जापुर: द मूवी – 212.44 करोड़ रुपये
  6. आवारापन 2 – 212.84 करोड़ रुपये
  7. वेलकम टू द जंगल – 196.1 करोड़ रुपये
  8. हनुमान अंश – 192.53 करोड़ रुपये
  9. कॉकटेल 2 – 166.29 करोड़ रुपये
  10. ओ रोमियो – 123.1 करोड़ रुपये

‘मिर्जापुर: द मूवी’ की स्टारकास्ट

‘मिर्जापुर: द मूवी’ को 4 सितंबर 2026 को हिंदी और तेलुगु भाषा में रिलीज किया गया था। फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु शर्मा, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुग्गल, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, प्रमोद पाठक, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता शेखर गौर, श्वेता त्रिपाठी, सोनल चौहान और रवि किशन जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। यह फिल्म प्राइम वीडियो की लोकप्रिय वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ का फिल्म वर्जन है। सीरीज के किरदारों और कहानी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए दर्शकों में पहले से ही काफी उत्साह था, जिसका फायदा फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर मिल रहा है।

यह भी पढ़ें – BRICS Summit 2026: पीएम मोदी और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान की द्विपक्षीय बैठक, पश्चिम एशिया पर हुई चर्चा

Team The Loktantra

Team The Loktantra

About Author

लोकतंत्र की मूल भावना के अनुरूप यह ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां स्वतंत्र विचारों की प्रधानता होगी। द लोकतंत्र के लिए 'पत्रकारिता' शब्द का मतलब बिलकुल अलग है। हम इसे 'प्रोफेशन' के तौर पर नहीं देखते बल्कि हमारे लिए यह समाज के प्रति जिम्मेदारी और जवाबदेही से पूर्ण एक 'आंदोलन' है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Bollywood blockbusters
Page 3

बॉलीवुड की वो 10 फ़िल्में जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए

द लोकतंत्र : बॉलीवुड में हर साल ढेर साड़ी फ़िल्में बनती हैं। उनमें कुछ फ़िल्में आती हैं और जाने कब
arshi-khan
Page 3

देवरिया जाएंगे और आग लगाएं सामान रेडी करो, मॉडल अर्शी खान के वीडियोज वायरल

द लोकतंत्र : बीते बुधवार को मॉडल अर्शी खान की मैनेजर की तहरीर पर देवरिया पुलिस ने जनपद के एक