Advertisement Carousel
Politics

DUSU Election Result 2026: यश डबास बने अध्यक्ष, दीपांशु शौकीन ने उपाध्यक्ष पद जीता

द लोकतंत्र / नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव 2026 के नतीजे घोषित हो गए हैं। DUSU Election Result 2026 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के उम्मीदवार यश डबास ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की है, जबकि निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन उपाध्यक्ष चुने गए हैं। चुनाव में ABVP ने चार प्रमुख पदों में से तीन पर जीत हासिल की।

DUSU चुनाव के लिए 18 सितंबर को मतदान हुआ था और 19 सितंबर को वोटों की गिनती की गई। इस बार दिल्ली विश्वविद्यालय के 1.51 लाख से अधिक छात्र मतदान के लिए पात्र थे। चुनाव में कुल मतदान प्रतिशत 40.46 रहा।

यश डबास ने 24,576 वोटों से जीता अध्यक्ष पद

अध्यक्ष पद के लिए ABVP के यश डबास का मुकाबला NSUI के विजय शंकर मीणा से था। कुल 20 राउंड की मतगणना के बाद डबास को 24,576 वोट मिले, जबकि विजय शंकर मीणा को 22,523 वोट प्राप्त हुए। इस तरह डबास ने 2,053 वोटों के अंतर से अध्यक्ष पद अपने नाम किया।

ABVP ने अध्यक्ष के अलावा सचिव और संयुक्त सचिव पद पर भी जीत दर्ज की। रिया छावड़ी ने सचिव पद जीता, जबकि लक्ष्य राज सिंह संयुक्त सचिव चुने गए। रिया छावड़ी को 21,650 वोट मिले, वहीं लक्ष्य राज सिंह ने 16,641 वोट हासिल किए।

दीपांशु शौकीन बने उपाध्यक्ष, ABVP को तीन पद

उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन ने जीत दर्ज की। अंतिम नतीजों में उन्हें 30,615 वोट मिले। ABVP के इशू मौर्य को 16,910 और NSUI के वीर चतरथ को 4,313 वोट मिले। शौकीन इससे पहले NSUI से जुड़े रहे थे और इस चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतरे।

इस तरह DUSU के चार प्रमुख पदों में से तीन-अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव ABVP के खाते में गए, जबकि उपाध्यक्ष पद निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन ने जीता। NSUI इन चार केंद्रीय पदों में कोई सीट नहीं जीत सकी।

Deepanshi

Deepanshi

About Author

दीपांशी द लोकतंत्र में कंटेंट राइटर के रूप में समाज से जुड़े मुद्दों, डिजिटल ट्रेंड्स, करंट अफेयर्स और मनोरंजन विषयों पर नए दृष्टिकोण के साथ लेखन करती हैं। उनका उद्देश्य स्पष्ट, सटीक और प्रभावशाली कंटेंट के माध्यम से पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Rahul Gandhi
Politics

PM मोदी के बयान पर राहुल बोले – आप हमें जो चाहें बुलाएं, लेकिन हम INDIA हैं

द लोकतंत्र : पीएम मोदी ने विपक्षी दलों के गठबंधन का INDIA नाम रखने पर कहा कि विपक्ष का गठबंधन
Amit Shah in Parliament
Politics

अमित शाह ने मल्लिकार्जुन खरगे को चिट्ठी लिखकर मणिपुर पर चर्चा के लिए सहयोग माँगा

द लोकतंत्र : मणिपुर मामले को लेकर संसद के दोनों सदनों में गतिरोध जारी है। अमित शाह ने चिट्ठी लिखकर