Advertisement Carousel
Deoria News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना: Deoria में 68 जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ

Chief Minister's Mass Marriage Scheme: 68 couples tie the knot in Deoria.

द लोकतंत्र/ देवरिया/ प्रभाष विश्वकर्मा : Deoria जिले में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत बुधवार को सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। रुद्रपुर स्थित श्री हरि लॉन में आयोजित इस कार्यक्रम में कुल 68 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे। समारोह में हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदायों के जोड़ों का विवाह उनकी धार्मिक परंपराओं और रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न कराया गया। इनमें 62 हिंदू जोड़ों का विवाऔर 6 मुस्लिम जोड़ों का निकाह कराया गया।

समारोह के दौरान नवविवाहित जोड़ों के चेहरों पर खुशी नजर आई। परिजनों और उपस्थित अतिथियों ने नवदंपतियों को उनके नए जीवन की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और स्थानीय गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

68 जोड़ों ने धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार लिए सात फेरे और निकाह

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में अलग-अलग समुदायों के जोड़ों ने अपनी परंपराओं के अनुसार विवाह संपन्न किया। 62 हिंदू जोड़ों का विवाह वैदिक रीति-रिवाजों के साथ कराया गया, जबकि 6 मुस्लिम जोड़ों का निकाह धार्मिक परंपरा के अनुसार संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में रुद्रपुर विधायक जयप्रकाश निषाद, ब्लॉक प्रमुख रुद्रपुर उषा पासवान, नगर पंचायत रुद्रपुर अध्यक्ष सुधा निगम, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विश्व विजय निषाद, भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष छठेलाल निगम, जिला मंत्री माया विश्वकर्मा, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष कुसमावती निषाद, जिला उपाध्यक्ष जय बहादुर गौतम, मंडल अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता और किसान मोर्चा मंत्री कर्मवीर सोलंकी सहित कई जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

इसके अलावा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रुद्रपुर रामसुधारे पासवान समेत अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी समारोह में भाग लिया। अतिथियों ने नवविवाहित जोड़ों से मुलाकात कर उन्हें सुखी और सफल वैवाहिक जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं। प्रशासन की ओर से भी कार्यक्रम में कई अधिकारी मौजूद रहे। परियोजना निदेशक डीआरडीए अनिल कुमार, उपायुक्त मनरेगा आलोक पांडेय, उपजिलाधिकारी रुद्रपुर, खंड विकास अधिकारी गौरी बाजार समेत अन्य अधिकारियों ने समारोह में सहभागिता की।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में प्रत्येक जोड़े पर एक लाख रुपये का प्रावधान

जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पाण्डेय के मुताबिक, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत प्रत्येक पात्र जोड़े के विवाह के लिए कुल 1 लाख रुपये की धनराशि का प्रावधान किया गया है। योजना के तहत इस राशि को अलग-अलग मदों में निर्धारित किया गया है। इसके अनुसार 64 हजार रुपये विवाहिता के बैंक खाते में सीधे उपलब्ध कराने का प्रावधान है। इसके अलावा 21 हजार रुपये की उपहार सामग्री दी जाती है। वहीं, सामूहिक विवाह समारोह के आयोजन से जुड़े खर्च के लिए 15 हजार रुपये निर्धारित किए गए हैं।

इस योजना का उद्देश्य पात्र परिवारों को विवाह संबंधी आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना और सामूहिक रूप से विवाह समारोह आयोजित कर खर्च का बोझ कम करना है। रुद्रपुर में आयोजित कार्यक्रम में 68 जोड़ों के शामिल होने से बड़ी संख्या में परिवार इस योजना से लाभान्वित हुए। समारोह के दौरान अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने नवविवाहित जोड़ों को शुभकामनाएं दीं। आयोजन में मौजूद परिवारों और गणमान्य नागरिकों ने भी नवदंपतियों के सुखी भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के समापन पर नवविवाहित जोड़े अपने परिवारों के साथ नई जिंदगी की शुरुआत के लिए रवाना हुए।

यह भी पढ़ें – Udta Teer: पाकिस्तानी एजेंट बनने पर Ayushmann Khurrana बोले- स्क्रिप्ट की मांग के मुताबिक करता हूं काम

Team The Loktantra

Team The Loktantra

About Author

लोकतंत्र की मूल भावना के अनुरूप यह ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां स्वतंत्र विचारों की प्रधानता होगी। द लोकतंत्र के लिए 'पत्रकारिता' शब्द का मतलब बिलकुल अलग है। हम इसे 'प्रोफेशन' के तौर पर नहीं देखते बल्कि हमारे लिए यह समाज के प्रति जिम्मेदारी और जवाबदेही से पूर्ण एक 'आंदोलन' है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

DM Deoria wrote 'Paati' in Bhojpuri, spoke heart touchingly to the people of the district
Deoria News

डीएम देवरिया ने लिखी भोजपुरी में पाती, जनपद के लोगों से की दिल छू लेने वाली बात

द लोकतंत्र : सोशल मीडिया, ईमेल, व्हाट्सऐप के जमाने में अब पत्र लिखना बीते दिनों की बात हो गई। हम
The bus depot of Devbhoomi Deoria is crying over its 'mismanagement', the corporation is careless
Deoria News

अपनी ‘दुर्व्यवस्थाओं’ पर रो रहा है देवभूमि देवरिया का बस डिपो, निगम बेपरवाह

द लोकतंत्र/ राबी शुक्ला : देवभूमि देवरिया का बस डिपो अपनी दुर्व्यवस्थाओं पर रो रहा है। बस डिपो में स्टाफ़