Advertisement Carousel
Local News

Lucknow Rain: 40 घंटे से नहीं थमी बारिश, ऑरेंज अलर्ट; स्कूल बंद, ठंड ने बढ़ाई मुश्किल

Lucknow

द लोकतंत्र/Lucknow Weather Update: Lucknow में गुरुवार दोपहर से शुरू हुई बारिश शनिवार सुबह तक लगातार जारी है। करीब 40 घंटे से हो रही बारिश और तेज हवाओं ने राजधानी के मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है। कई इलाकों में जलभराव के कारण जनजीवन प्रभावित है। मौसम विभाग ने लखनऊ समेत प्रदेश के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Lucknow में लगातार बारिश से जलभराव

लगातार बारिश के कारण गोमतीनगर, महानगर, इंदिरानगर, आलमबाग और पुराने Lucknow समेत कई इलाकों में सड़कें पानी से भर गई हैं। कुछ स्थानों पर जलभराव का पानी घरों तक पहुंच गया। पार्कों और मोहल्लों में भी पानी भरने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तेज हवाओं के चलते अलीगंज, खजाना रोड और आशियाना चौराहे पर पेड़ गिरने की घटनाएं सामने आई हैं। अलीगंज में पाकड़ का पेड़ गिरने से दो गाड़ियां दब गईं। हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

सितंबर का दूसरा सबसे ठंडा दिन

बारिश और तेज हवाओं का असर तापमान पर भी साफ दिखाई दिया। शुक्रवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब 9.7 डिग्री कम रहा। इसके साथ ही शुक्रवार सितंबर के इतिहास में दूसरा सबसे ठंडा दिन रहा। इससे पहले 25 सितंबर 2007 को Lucknow में अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। शुक्रवार को अमौसी केंद्र पर 86.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच अंतर भी महज 1.1 डिग्री रहा, जिससे दिन में भी ठंड का एहसास हुआ।

27 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ दिनों तक उत्तर प्रदेश में बारिश का दौर जारी रह सकता है। बंगाल की खाड़ी से उठे दबाव के क्षेत्र के उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ने और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण उत्तर भारत में बारिश तेज हुई है। Lucknow समेत प्रदेश भर में 27 सितंबर तक तेज हवाओं के साथ भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। कई इलाकों में वज्रपात और अचानक बाढ़ जैसी स्थिति का खतरा भी बताया गया है।

Lucknow समेत 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों के लिए अलग-अलग स्तर की चेतावनी जारी की है।

रेड अलर्ट: श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, रामपुर, बरेली, पीलीभीत और शाहजहांपुर में अति भारी बारिश की चेतावनी है।
ऑरेंज अलर्ट: बस्ती, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, हरदोई, Lucknow, बाराबंकी, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, संभल और बदायूं में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट है।
येलो अलर्ट: प्रदेश के 39 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

फ्लैश फ्लड और वज्रपात का खतरा

बारिश के बीच कई जिलों के जलग्रहण क्षेत्रों में फ्लैश फ्लड की आशंका जताई गई है। आजमगढ़, गोरखपुर, देवरिया, बलिया, Lucknow कानपुर नगर और फतेहपुर समेत कई जिलों में राहत एजेंसियों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। प्रशासन ने लोगों से खुले आसमान के नीचे, पेड़ों के नीचे और पार्कों में न रुकने की अपील की है। तेज आंधी और बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

शनिवार को कक्षा 12 तक स्कूल बंद

भारी बारिश और जलभराव की स्थिति को देखते हुए 26 सितंबर, शनिवार को Lucknow समेत प्रदेश भर में कक्षा 12 तक के सभी विद्यालय बंद रहेंगे। डीएम विशाख जी ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह आदेश प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक के राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, निजी और सभी बोर्ड से संचालित विद्यालयों पर लागू होगा। संबंधित अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।

Lucknow एयरपोर्ट ने यात्रियों को दी सलाह

खराब मौसम और बारिश के कारण Lucknow एयरपोर्ट ने यात्रियों से अतिरिक्त समय लेकर घर से निकलने की अपील की है। यात्रियों को ट्रैफिक और मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़े-

Yamuna Vegetables में मिले खतरनाक Heavy Metals, सेहत पर बढ़ा जोखिम; स्टडी में चौंकाने वाले खुलासे

SUJIT SHARMA

SUJIT SHARMA

About Author

सुजीत शर्मा मास कम्युनिकेशन एवं जर्नलिज्म में गोल्ड मेडलिस्ट पोस्टग्रेजुएट और UGC-NET योग्य पत्रकार हैं। वे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय राजनीति, समाचार लेखन, रिपोर्टिंग और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में विशेषज्ञता रखते हैं। जटिल मुद्दों को सरल, स्पष्ट और प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना उनकी प्रमुख विशेषता है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Yogi Adityanath
Local News

यूपी में प्रशासनिक फेरबदल, 14 आईपीएस अफसरों के तबादले

द लोकतंत्र : उत्तर प्रदेश में फिर से बड़े पैमाने पर आईपीएस अफसरों को इधर से उधर किया गया है।
Ravi-Tripathi-Deoria
Local News

जनपद देवरिया के रवि त्रिपाठी ताइक्वांडो हॉल ऑफ फेम इण्डिया अवार्ड-2023 से सम्मानित

द लोकतंत्र : बीते 02 अगस्त कोलखनऊ में एक होटल में ताइक्वांडो फडरेशन ऑफ इण्डिया की 47वीं वर्षगांठ का समोराह