Advertisement Carousel
National

Rahul Gandhi on Gyanesh Kumar: ‘ज्ञानेश कुमार डरे हुए हैं’, राहुल गांधी की चेतावनी- कोई बचकर नहीं भाग पाएगा

Rahul Gandhi

द लोकतंत्र/नई दिल्ली: मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर मंगलवार को दिल्ली में विपक्षी INDIA गठबंधन के सांसदों ने जोरदार प्रदर्शन किया। संसद के मकर द्वार से निर्वाचन सदन (ECI मुख्यालय) की ओर बढ़ रहे विपक्षी सांसदों को पुलिस ने आकाशवाणी भवन और नीति आयोग के पास बैरिकेडिंग कर रोक दिया। इसके बाद Rahul Gandhi, प्रियंका गांधी वाड्रा और टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी समेत कई नेता सड़क पर धरने पर बैठ गए।

‘ज्ञानेश कुमार डरे हुए हैं’, Rahul Gandhi का चुनाव आयोग पर हमला

मार्च रोके जाने के बाद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि विपक्षी सांसद मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्तों से मिलने जा रहे थे, लेकिन उन्हें निर्वाचन सदन तक जाने से रोक दिया गया। राहुल गांधी ने कहा, “हम चुने हुए जनप्रतिनिधि हैं और अपने ही देश में मुख्य चुनाव आयुक्त से मिलने जा रहे थे।

पुलिस ने हमें रोक दिया। हमें समझ नहीं आ रहा कि हम CEC से क्यों नहीं मिल सकते? ज्ञानेश कुमार डरे हुए हैं।” उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि यदि चुनाव आयुक्त देश के चुने हुए प्रतिनिधियों से ही नहीं मिल सकते, तो लोकतंत्र का क्या मतलब रह जाता है।

Rahul Gandhi बोले- ‘कोई बचकर नहीं भाग पाएगा’

Rahul Gandhi ने प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि इन लोगों ने मिलकर देश के लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाया है। राहुल गांधी ने कहा, “हम यहां लोकतंत्र को बचाने के लिए खड़े हैं। पीएम मोदी, गृह मंत्री और ज्ञानेश कुमार ने मिलकर इस देश के लोकतंत्र को खत्म कर दिया है। लेकिन याद रखिए, इसमें शामिल एक भी व्यक्ति बचकर नहीं भाग पाएगा। सभी की जवाबदेही तय होगी।” उन्होंने यह भी कहा कि करीब 300 लोकसभा और राज्यसभा सांसद चुनाव आयुक्तों से मिलने के लिए यहां पहुंचे थे, लेकिन उन्हें रोक दिया गया।

‘BJP ही CEC है’ के नारे, RSS ड्रेस में ज्ञानेश कुमार के पोस्टर

आकाशवाणी भवन के बाहर Rahul Gandhi और विपक्षी सांसदों का प्रदर्शन काफी आक्रामक नजर आया। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में पोस्टर और कटआउट ले रखे थे। इनमें मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को RSS की पोशाक में दिखाया गया था।
प्रदर्शन के दौरान “BJP ही CEC है”, “वोट चोर, गद्दी छोड़” और “Democracy Not For Sale” जैसे नारे लगाए गए।

बैरिकेड पर चढ़े Rahul Gandhi और अभिषेक बनर्जी

प्रदर्शन के दौरान Rahul Gandhi और टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पुलिस बैरिकेड पर चढ़ गए। दोनों नेताओं ने वहां मौजूद लोगों का अभिवादन भी किया। वहीं, प्रियंका गांधी वाड्रा को पुलिस ने हिरासत में लेकर एक बस में बैठाया। हालांकि, कुछ देर बाद वह बस से उतरकर वापस प्रदर्शन स्थल पर पहुंचीं और राहुल गांधी के साथ सड़क पर धरने में शामिल हो गईं। बाद में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा आकाशवाणी भवन के रिसेप्शन गेट से अंदर दाखिल हुए। पुलिस की ओर से लगातार प्रदर्शनकारियों से इलाका खाली करने की अपील की जाती रही, लेकिन विपक्षी सांसद निर्वाचन सदन जाने की मांग पर अड़े रहे।

अखिलेश यादव और डेरेक ओ’ब्रायन समेत कई नेता हिरासत में

प्रदर्शन से पहले समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और टीएमसी सांसद डेरेक ओ’ब्रायन समेत कई विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। इस प्रदर्शन में कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, टीएमसी और वामदलों के साथ-साथ बीजू जनता दल (BJD) के सांसद भी शामिल हुए। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने BJD के प्रदर्शन में शामिल होने को विपक्षी एकजुटता का संकेत बताया। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ विपक्ष एकजुट होकर आवाज उठा रहा है।

क्यों अहम है INDIA गठबंधन का प्रदर्शन?

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्ष लंबे समय से चुनाव प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाता रहा है। मंगलवार का प्रदर्शन इस मुद्दे पर विपक्ष के सड़क पर उतरने का बड़ा घटनाक्रम रहा। पुलिस द्वारा विपक्षी सांसदों को निर्वाचन सदन तक जाने से रोके जाने के बाद मामला और गरमा गया। अब Rahul Gandhi के तीखे बयान और विपक्षी दलों के प्रदर्शन के बाद चुनाव आयोग तथा केंद्र सरकार की प्रतिक्रिया पर सबकी नजर है।

यह भी पढ़े-

Delhi Riots Case: कपिल मिश्रा, प्रवेश वर्मा समेत नेताओं पर FIR की याचिकाएं खारिज

SUJIT SHARMA

SUJIT SHARMA

About Author

सुजीत शर्मा मास कम्युनिकेशन एवं जर्नलिज्म में गोल्ड मेडलिस्ट पोस्टग्रेजुएट और UGC-NET योग्य पत्रकार हैं। वे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय राजनीति, समाचार लेखन, रिपोर्टिंग और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में विशेषज्ञता रखते हैं। जटिल मुद्दों को सरल, स्पष्ट और प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना उनकी प्रमुख विशेषता है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Sanjay Singh AAP
National

राज्यसभा सांसद संजय सिंह क्यों हुए निलंबित, क्या है निलंबन के नियम

द लोकतंत्र : आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को सोमवार को उच्च सदन (राज्यसभा) में हंगामा और
HSBC
National

HSBC की रिपोर्ट में महंगाई का संकेत, 5 फीसदी महंगाई दर रहने का अनुमान

द लोकतंत्र : HSBC की रिपोर्ट में महंगाई के संकेत मिले हैं। एचएसबीसी ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि गेहूं