Advertisement Carousel
Politics

मोदी का बाप भी जाएगा’, कांग्रेस अध्यक्ष खरगे का विवादित बयान

Modi

द लोकतंत्र/पटना: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के एक बयान को लेकर बिहार की राजधानी पटना में सियासी विवाद खड़ा हो गया है। डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की 139वीं जयंती के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर विवादित टिप्पणी की। भाषण के दौरान जब भीड़ में मौजूद एक व्यक्ति ने कहा कि ‘पीएम मोदी कहीं नहीं जाएंगे’, तो खरगे ने जवाब देते हुए कथित तौर पर कहा, “मोदी का बाप भी जाएगा।” इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दरअसल, पटना में आयोजित कार्यक्रम में मल्लिकार्जुन खरगे लोगों को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान भीड़ में मौजूद एक शख्स ने कथित तौर पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहीं नहीं जाएंगे। इसके बाद कार्यक्रम में हंगामे की स्थिति बन गई। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि उक्त व्यक्ति कुर्सी पर बैठा हुआ है। इसके बाद कुछ कांग्रेस कार्यकर्ता उसके पास पहुंचते हैं। इस दौरान युवक के साथ धक्का-मुक्की होने का भी दावा किया जा रहा है।

खरगे ने मोदी सरकार पर साधा निशाना

इस दौरान खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को झूठ बोलने की आदत है। खरगे ने केंद्र सरकार के पुराने चुनावी वादों का जिक्र करते हुए सवाल किया कि 100 दिन में काला धन वापस लाने और लोगों के खातों में 15 लाख रुपये देने का वादा कहां पूरा हुआ। उन्होंने रोजगार के मुद्दे पर भी केंद्र सरकार को घेरा और पूछा कि हर साल दो करोड़ नौकरियां देने का वादा कहां पूरा हुआ।

SIR के खिलाफ आंदोलन को बताया ‘आजादी की दूसरी लड़ाई’

अपने संबोधन में कांग्रेस अध्यक्ष ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR का भी विरोध किया। उन्होंने SIR के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शन को ‘आजादी की दूसरी लड़ाई’ बताया। खरगे ने SIR पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। इसके साथ ही उन्होंने पिछले दो वर्षों में हुए विधानसभा चुनावों को रद्द करने की मांग भी की।

कांग्रेस अध्यक्ष ने देश में चुनाव बैलेट पेपर से कराने की वकालत की। खरगे ने अपने भाषण में बीजेपी और आरएसएस की विचारधारा पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी और आरएसएस की विचारधारा देश में विभाजन को और गहरा कर रही है। उन्होंने कहा कि जब तक आरएसएस की विचारधारा खत्म नहीं होगी, तब तक देश में शांति स्थापित नहीं हो सकती।

बयान के बाद बढ़ी सियासी हलचल

खरगे की ‘मोदी का बाप भी जाएगा’ टिप्पणी सामने आने के बाद राजनीतिक विवाद बढ़ गया है। बीजेपी और कांग्रेस के बीच पहले से जारी जुबानी जंग के बीच इस बयान ने एक नया मुद्दा खड़ा कर दिया है। अब इस बयान को लेकर बीजेपी की ओर से प्रतिक्रिया का इंतजार है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के बीच बयान के राजनीतिक और चुनावी असर को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है।

यह भी पढ़े-

PM मोदी की तस्वीर के साथ श्मशान घाट पर टोटका! 4 संदिग्ध हिरासत में, पुलिस जांच तेज

SUJIT SHARMA

SUJIT SHARMA

About Author

सुजीत शर्मा मास कम्युनिकेशन एवं जर्नलिज्म में गोल्ड मेडलिस्ट पोस्टग्रेजुएट और UGC-NET योग्य पत्रकार हैं। वे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय राजनीति, समाचार लेखन, रिपोर्टिंग और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में विशेषज्ञता रखते हैं। जटिल मुद्दों को सरल, स्पष्ट और प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना उनकी प्रमुख विशेषता है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Rahul Gandhi
Politics

PM मोदी के बयान पर राहुल बोले – आप हमें जो चाहें बुलाएं, लेकिन हम INDIA हैं

द लोकतंत्र : पीएम मोदी ने विपक्षी दलों के गठबंधन का INDIA नाम रखने पर कहा कि विपक्ष का गठबंधन
Amit Shah in Parliament
Politics

अमित शाह ने मल्लिकार्जुन खरगे को चिट्ठी लिखकर मणिपुर पर चर्चा के लिए सहयोग माँगा

द लोकतंत्र : मणिपुर मामले को लेकर संसद के दोनों सदनों में गतिरोध जारी है। अमित शाह ने चिट्ठी लिखकर