द लोकतंत्र/ ऑटो न्यूज़ : फरवरी 2026 में Tata Nexon 19,430 यूनिट बिक्री के साथ देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनी। जानिए कीमत, माइलेज, इंजन, फीचर्स और Maruti Brezza व Hyundai Creta से मुकाबले की पूरी जानकारी। भारतीय ऑटो बाजार में एक बार फिर Tata Nexon ने अपनी मजबूत पकड़ साबित की है। फरवरी 2026 में 19,430 यूनिट्स की बिक्री के साथ यह देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन गई। इसने लोकप्रिय मॉडलों Hyundai Creta और Maruti Brezza को पीछे छोड़ दिया है।
Tata Nexon की एक्स-शोरूम कीमत 7.32 लाख रुपये से शुरू होकर 14.15 लाख रुपये तक जाती है। दिल्ली में इसकी ऑन-रोड कीमत लगभग 8.32 लाख से 16.79 लाख रुपये के बीच हो सकती है। पेट्रोल, डीजल और सीएनजी विकल्पों के साथ यह SUV अलग-अलग बजट और जरूरत वाले ग्राहकों के लिए उपलब्ध है। कई वैरिएंट्स के कारण ग्राहक अपनी पसंद के अनुसार मॉडल चुन सकते हैं, जिससे यह वैल्यू फॉर मनी SUV के रूप में पहचान बना चुकी है।
इंजन, परफॉर्मेंस और माइलेज: शहर से हाईवे तक दमदार
Tata Nexon में दो प्रमुख इंजन विकल्प मिलते हैं। पेट्रोल वेरिएंट में 1.2 लीटर टर्बोचार्ज्ड इंजन है, जो 120 पीएस की पावर और 170 एनएम टॉर्क देता है। वहीं डीजल वर्जन में 1.5 लीटर इंजन मिलता है, जो 115 पीएस की ताकत और 260 एनएम टॉर्क जनरेट करता है। ट्रांसमिशन के लिए मैनुअल, एएमटी और 7-स्पीड डीसीए (ड्यूल क्लच ऑटोमैटिक) विकल्प उपलब्ध हैं। शहर की भीड़भाड़ वाली सड़कों पर यह SUV स्मूद ड्राइविंग अनुभव देती है, जबकि हाईवे पर भी इसका प्रदर्शन संतुलित और भरोसेमंद है।
माइलेज की बात करें तो पेट्रोल मॉडल करीब 17 किमी प्रति लीटर तक चल सकता है। डीजल वेरिएंट 23-24 किमी प्रति लीटर का माइलेज देता है। वहीं सीएनजी विकल्प लगभग 24 किमी प्रति किलोग्राम तक का दावा करता है। कम फ्यूल खर्च इसे रोजाना इस्तेमाल के लिए किफायती बनाता है।
फीचर्स, सेफ्टी और मुकाबला
फीचर्स के मामले में Tata Nexon काफी आगे है। इसमें 10.25 इंच की बड़ी टचस्क्रीन, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले, 360 डिग्री कैमरा, वेंटिलेटेड सीट और ऑटोमैटिक एसी जैसी आधुनिक सुविधाएं मिलती हैं सेफ्टी के लिहाज से यह SUV मजबूत मानी जाती है। इसमें 6 एयरबैग, एबीएस, ईएसपी और हिल होल्ड जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड मिलते हैं। साथ ही इसे 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग भी प्राप्त है, जो ग्राहकों का भरोसा बढ़ाती है।
सब-4 मीटर कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में Tata Nexon का सीधा मुकाबला Hyundai Venue, Kia Sonet और Mahindra XUV 3XO से है। अपनी मजबूत बिल्ड क्वालिटी, आधुनिक फीचर्स और मल्टीपल फ्यूल ऑप्शन के साथ Nexon 2026 में भी बाजार की सबसे भरोसेमंद SUV के रूप में उभर रही है।

