Advertisement Carousel
Business

Money Management: सैलरी आते ही हो जाती है खत्म? महीने के आखिर में कंगाली से बचने के लिए अपनाएं ये 5 जादुई टिप्स

The loktnatra

द लोकतंत्र : क्या आपके साथ भी ऐसा होता है कि महीने की 10 तारीख बीतते-बीतते बैंक बैलेंस जीरो होने लगता है? आज के दौर में बढ़ती महंगाई और चकाचौंध वाली लाइफस्टाइल के बीच पैसा बचाना एक बड़ी चुनौती है। लेकिन घबराइए नहीं, अपनी कुछ छोटी आदतों को बदलकर आप न सिर्फ पैसे बचा सकते हैं, बल्कि महीने के आखिरी हफ्ते को भी सुकून से गुजार सकते हैं।

1. कमाई बढ़ते ही खर्च बढ़ाने की गलती न करें

अक्सर देखा जाता है कि जैसे ही ऑफिस में इंक्रीमेंट होता है या बोनस मिलता है, लोग तुरंत नया फोन, महंगी घड़ी या लग्जरी चीजें खरीदने लगते हैं। इसे ‘लाइफस्टाइल इन्फ्लेशन’ कहते हैं। एक्सपर्ट्स का मानना है कि कमाई बढ़ने पर सबसे पहले अपना निवेश (Investment) बढ़ाना चाहिए, न कि खर्चे। अगर आप अपनी पुरानी लाइफस्टाइल में खुश हैं, तो बढ़ी हुई सैलरी को भविष्य के लिए बचाएं।

2. ‘पर्सनल लोन’ के जाल से रहें दूर

आजकल फोन पर एक क्लिक करते ही पर्सनल लोन मिल जाता है, जो सुनने में बहुत अच्छा लगता है। लेकिन याद रखिए, इसकी ब्याज दरें बहुत ऊंची होती हैं। छोटी-छोटी जरूरतों या शौक पूरा करने के लिए लोन लेना आपको लंबे समय तक कर्ज के बोझ तले दबा सकता है। जब तक कोई मेडिकल इमरजेंसी न हो, पर्सनल लोन लेने से बचना ही समझदारी है।

3. लोन की EMI की एक सीमा तय करें

अगर आपको घर या गाड़ी के लिए लोन लेना भी पड़े, तो अपनी आय का सही गणित जरूर लगाएं। वित्तीय सलाहकारों के अनुसार, आपकी सभी लोन की किश्तें (EMI) आपकी कुल इनहैंड सैलरी के 25 से 30 प्रतिशत से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। अगर आप इससे ज्यादा पैसा किश्तों में देंगे, तो घर के राशन और बिजली-पानी जैसे जरूरी खर्चों के लिए पैसे कम पड़ जाएंगे।

4. मुसीबत के लिए बनाएं ‘इमरजेंसी फंड’

जिंदगी में बुरा वक्त कभी बताकर नहीं आता। नौकरी जाना या अचानक कोई बड़ा खर्च आना आपको कंगाल कर सकता है। इससे बचने के लिए अपनी सैलरी का एक छोटा हिस्सा हर महीने ‘इमरजेंसी फंड’ में डालें। यह फंड आपके कम से कम 3 से 6 महीने के खर्च के बराबर होना चाहिए। मुसीबत के समय यही पैसा आपका सबसे बड़ा सहारा बनेगा।

5. क्रेडिट कार्ड को ‘फ्री मनी’ न समझें

क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते समय लोग अक्सर भूल जाते हैं कि यह पैसा उन्हें वापस करना है। कार्ड की लिमिट का 30-40 प्रतिशत से ज्यादा इस्तेमाल करना आपको भारी ब्याज के चक्कर में फंसा सकता है। क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल सिर्फ रिवॉर्ड पॉइंट्स या बहुत जरूरी होने पर ही करें और समय पर बिल का भुगतान करें।

याद रखें, पैसा कमाना हुनर है, लेकिन उसे सही से मैनेज करना एक कला है। आज की छोटी सी बचत आपके कल को सुरक्षित और तनावमुक्त बना सकती है।

Team The Loktantra

Team The Loktantra

About Author

लोकतंत्र की मूल भावना के अनुरूप यह ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां स्वतंत्र विचारों की प्रधानता होगी। द लोकतंत्र के लिए 'पत्रकारिता' शब्द का मतलब बिलकुल अलग है। हम इसे 'प्रोफेशन' के तौर पर नहीं देखते बल्कि हमारे लिए यह समाज के प्रति जिम्मेदारी और जवाबदेही से पूर्ण एक 'आंदोलन' है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

the loktntra
Business

Gold-Silver Price Today: 14 दिनों में सोना ₹10,000 और चांदी ₹21,000 सस्ती! MCX और घरेलू बाजार में रिकॉर्ड गिरावट, जानें GST और मेकिंग चार्ज के बाद आज का भाव

द लोकतंत्र : सोना और चांदी की कीमत में गिरावट (Gold-Silver Price) का सिलसिला बीते 14 कारोबारी दिनों से जारी
the loktntra
Business

Investment Guide: दुबई में घर खरीदने के लिए टूट पड़े भारतीय! 2024 में ₹84,000 करोड़ का रिकॉर्ड निवेश, जानें टैक्स फ्री होने के अलावा कौन-से 3 बड़े कारण खींच रहे हैं निवेशक

द लोकतंत्र : जहां भारत के बड़े शहरों, खासकर दिल्ली और मुंबई जैसे महानगरों में, अपना आशियाना खरीदना आम आदमी