Advertisement Carousel
Business

Reliance Retail Q3 Results: रिलायंस रिटेल का धमाका, मुनाफ़ा बढ़कर हुआ ₹3,551 करोड़

The loktnatra

द लोकतंत्र : देश के दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (RRVL) ने एक बार फिर बाजार में अपनी बादशाहत साबित कर दी है। दिसंबर में खत्म हुई तिमाही (Q3) के दौरान कंपनी ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है। कंपनी का शुद्ध मुनाफा (Net Profit) पिछले साल के मुकाबले 2.7 प्रतिशत बढ़कर 3,551 करोड़ रुपये पर पहुँच गया है।

इतना ही नहीं, कंपनी की कुल कमाई (Revenue) में भी 8.1 प्रतिशत की शानदार बढ़त देखी गई है, जो अब 97,605 करोड़ रुपये हो गई है। रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि कंपनी का कारोबार हर मोर्चे पर आगे बढ़ रहा है।

स्टोर खोलने की लगी झड़ी

रिलायंस रिटेल ने इस तिमाही में अपने विस्तार पर काफी जोर दिया है। कंपनी ने केवल तीन महीनों के भीतर 431 नए स्टोर खोले हैं। इसके साथ ही अब पूरे देश में रिलायंस के कुल स्टोरों की संख्या बढ़कर 19,979 हो गई है। यानी कंपनी अब 20 हजार स्टोर के जादुई आंकड़े को छूने के बिल्कुल करीब है।

ग्राहकों का बढ़ा भरोसा

कंपनी के साथ जुड़ने वाले ग्राहकों की संख्या में भी भारी इजाफा हुआ है। रिलायंस रिटेल के पास अब 37.8 करोड़ रजिस्टर्ड ग्राहक हैं। त्योहारों के सीजन में लोगों ने रिलायंस के स्टोर्स और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर जमकर खरीदारी की। यही वजह है कि ट्रांजैक्शन की संख्या पिछले साल के मुकाबले 47 प्रतिशत बढ़कर 52.4 करोड़ के पार निकल गई।

लैपटॉप और मोबाइल की हुई बंपर बिक्री

त्योहारी सीजन का सबसे ज्यादा फायदा इलेक्ट्रॉनिक सामानों की बिक्री में देखने को मिला। कंपनी के मुताबिक:

  • लैपटॉप की बिक्री में 46% का उछाल आया।
  • मोबाइल फोन की बिक्री 38% बढ़ गई।
  • टीवी की सेल में भी 25% की ग्रोथ दर्ज की गई।

इसके अलावा, कंपनी के ई-कॉमर्स ब्रांड्स जैसे अजियो (AJIO) और शिन (Shein) ने भी ग्राहकों को अपनी ओर खींचने में सफलता पाई है।

ईशा अंबानी ने बताया भविष्य का प्लान

कंपनी की शानदार सफलता पर आरआरवीएल की कार्यकारी निदेशक ईशा एम अंबानी ने खुशी जताई। उन्होंने कहा कि कंपनी नए-नए आइडिया और बेहतरीन सर्विस के जरिए भारतीय रिटेल बाजार का चेहरा बदलने के अपने लक्ष्य पर तेजी से आगे बढ़ रही है। वहीं, मुकेश अंबानी ने कहा कि नए ब्रांड्स और प्रोडक्ट्स जुड़ने से कंपनी का पोर्टफोलियो और भी मजबूत हुआ है।

एक और बड़ी बात यह रही कि कंपनी ने अपने एफएमसीजी (FMCG) कारोबार ‘रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स’ को अब सीधे रिलायंस इंडस्ट्रीज के अंडर कर दिया है, जिससे इस सेक्टर में अब और भी ज्यादा फोकस के साथ काम किया जा सकेगा।

Team The Loktantra

Team The Loktantra

About Author

लोकतंत्र की मूल भावना के अनुरूप यह ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां स्वतंत्र विचारों की प्रधानता होगी। द लोकतंत्र के लिए 'पत्रकारिता' शब्द का मतलब बिलकुल अलग है। हम इसे 'प्रोफेशन' के तौर पर नहीं देखते बल्कि हमारे लिए यह समाज के प्रति जिम्मेदारी और जवाबदेही से पूर्ण एक 'आंदोलन' है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

the loktntra
Business

Gold-Silver Price Today: 14 दिनों में सोना ₹10,000 और चांदी ₹21,000 सस्ती! MCX और घरेलू बाजार में रिकॉर्ड गिरावट, जानें GST और मेकिंग चार्ज के बाद आज का भाव

द लोकतंत्र : सोना और चांदी की कीमत में गिरावट (Gold-Silver Price) का सिलसिला बीते 14 कारोबारी दिनों से जारी
the loktntra
Business

Investment Guide: दुबई में घर खरीदने के लिए टूट पड़े भारतीय! 2024 में ₹84,000 करोड़ का रिकॉर्ड निवेश, जानें टैक्स फ्री होने के अलावा कौन-से 3 बड़े कारण खींच रहे हैं निवेशक

द लोकतंत्र : जहां भारत के बड़े शहरों, खासकर दिल्ली और मुंबई जैसे महानगरों में, अपना आशियाना खरीदना आम आदमी