Advertisement Carousel
Business

Retirement Planning Tips: रिटायरमेंट के बाद चाहिए सुकून की जिंदगी? आज से ही शुरू कर दें ये 4 काम

The loktnatra

द लोकतंत्र : रिटायरमेंट के बाद बिना किसी आर्थिक तंगी के जीना हर किसी का सपना होता है। लेकिन इस सपने को सच करने के लिए सही समय पर सही फैसले लेना बहुत जरूरी है। अगर आप भी अपनी दूसरी पारी की तैयारी कर रहे हैं, तो ये बातें आपके काम आ सकती हैं।

सबसे पहले अपनी आर्थिक स्थिति को परखें

रिटायरमेंट के करीब पहुँचते ही सबसे पहला काम यह होना चाहिए कि आप अपनी पूरी जमा-पूंजी का हिसाब लगाएं। आपके पास कितनी सेविंग्स है, पेंशन कितनी मिलेगी और अलग-अलग जगहों पर किए गए निवेश (Investments) की आज की वैल्यू क्या है?

इन सबको एक साथ जोड़कर देखें कि क्या यह रकम आपके आने वाले 20-25 सालों के लिए काफी है? अगर आपको लगता है कि फंड कम पड़ सकता है, तो अभी से अपनी निवेश योजना में थोड़े बदलाव करें ताकि आगे चलकर हाथ तंग न रहे।

फिजूलखर्ची पर लगाएं लगाम

जब हम नौकरी में होते हैं, तो हाथ खुला रहता है। अक्सर बाहर खाना, महंगे गैजेट्स खरीदना या बिना सोचे-समझे शॉपिंग करना आदत बन जाती है। लेकिन रिटायरमेंट के बाद इनकम के स्रोत सीमित हो जाते हैं।

इसलिए, बेहतर होगा कि रिटायर होने से 2-3 साल पहले ही अपनी लाइफस्टाइल में बदलाव शुरू कर दें। गैरी जरूरी खर्चों को कम करें और सादगी से रहने की आदत डालें। इससे न सिर्फ आपकी बचत बढ़ेगी, बल्कि रिटायरमेंट के बाद आपको मानसिक तनाव भी नहीं होगा।

हेल्थ इंश्योरेंस को न करें नजरअंदाज

उम्र बढ़ने के साथ शरीर में छोटी-मोटी दिक्कतें आना आम बात है। आजकल मेडिकल खर्च इतना बढ़ गया है कि एक बार अस्पताल में भर्ती होने पर उम्र भर की कमाई साफ हो सकती है।

रिटायरमेंट से पहले ही एक अच्छा ‘हेल्थ इंश्योरेंस’ जरूर ले लें। साथ ही, एक अलग से ‘इमरजेंसी मेडिकल फंड’ भी बनाएं। यह पैसा सिर्फ और सिर्फ अचानक आई किसी बीमारी या इलाज के लिए होना चाहिए। एक्सपर्ट्स कहते हैं कि हेल्थ बैकअप होने से आपकी रिटायरमेंट लाइफ काफी हद तक चिंतामुक्त हो जाती है।

कर्ज मुक्त होकर करें शुरुआत

रिटायरमेंट की तरफ बढ़ते हुए कोशिश करें कि आप पर कोई बड़ा लोन (Home Loan या Car Loan) न रहे। अपनी रिटायरमेंट की एकमुश्त रकम (जैसे PF या Gratuity) का इस्तेमाल कर्ज चुकाने में करने के बजाय, उसे निवेश के लिए बचाकर रखें। अगर आप कर्ज मुक्त होकर रिटायर होते हैं, तो आपकी पेंशन का पूरा हिस्सा आपकी जरूरतों और शौक को पूरा करने में काम आएगा।

Team The Loktantra

Team The Loktantra

About Author

लोकतंत्र की मूल भावना के अनुरूप यह ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां स्वतंत्र विचारों की प्रधानता होगी। द लोकतंत्र के लिए 'पत्रकारिता' शब्द का मतलब बिलकुल अलग है। हम इसे 'प्रोफेशन' के तौर पर नहीं देखते बल्कि हमारे लिए यह समाज के प्रति जिम्मेदारी और जवाबदेही से पूर्ण एक 'आंदोलन' है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

the loktntra
Business

Gold-Silver Price Today: 14 दिनों में सोना ₹10,000 और चांदी ₹21,000 सस्ती! MCX और घरेलू बाजार में रिकॉर्ड गिरावट, जानें GST और मेकिंग चार्ज के बाद आज का भाव

द लोकतंत्र : सोना और चांदी की कीमत में गिरावट (Gold-Silver Price) का सिलसिला बीते 14 कारोबारी दिनों से जारी
the loktntra
Business

Investment Guide: दुबई में घर खरीदने के लिए टूट पड़े भारतीय! 2024 में ₹84,000 करोड़ का रिकॉर्ड निवेश, जानें टैक्स फ्री होने के अलावा कौन-से 3 बड़े कारण खींच रहे हैं निवेशक

द लोकतंत्र : जहां भारत के बड़े शहरों, खासकर दिल्ली और मुंबई जैसे महानगरों में, अपना आशियाना खरीदना आम आदमी