Advertisement Carousel
Lifestyle

Best Beaches in India: भारत के सबसे खूबसूरत समुद्र तट जहां मिलेगा विदेश जैसा अनुभव

the loktantra

द लोकतंत्र: भारत एक ऐसा देश है जहां हर तरह की भौगोलिक सुंदरता देखने को मिलती है। यहां ऊंचे पहाड़, रेगिस्तान और ऐतिहासिक स्थल तो हैं ही, साथ ही कुछ ऐसे समुद्र तट (Beaches) भी हैं जिनकी खूबसूरती आपको विदेश जैसा अनुभव कराती है। जब भी बीचेस की बात आती है तो लोगों के दिमाग में सबसे पहले गोवा का नाम आता है, लेकिन भारत में कई और बीच ऐसे हैं जो गोवा जितने ही खूबसूरत हैं, बल्कि कई मायनों में उससे भी ज्यादा खास माने जाते हैं। आइए जानते हैं भारत के सबसे बेहतरीन समुद्र तटों के बारे में।

राधानगर बीच, अंडमान:
अंडमान का राधानगर बीच एशिया के सबसे खूबसूरत बीचेस में गिना जाता है। इसे सबसे सुंदर समुद्र तट का खिताब भी मिल चुका है। सफेद रेत, नीला पानी और शांत वातावरण इस बीच को खास बनाते हैं। यहां वॉटर स्पोर्ट्स और बीच वॉक का अलग ही आनंद है।

मिनिकॉय द्वीप बीच, लक्षद्वीप:
लक्षद्वीप का मिनिकॉय बीच भी सैर-सपाटे के लिए बेहतरीन जगह है। यहां 300 फुट ऊंचा लाइटहाउस है जो पर्यटकों को आकर्षित करता है। भीड़भाड़ से दूर यह बीच उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो शांति और प्राकृतिक सुंदरता का अनुभव करना चाहते हैं।

वर्कला बीच, केरल:
केरल का वर्कला बीच जिसे पापनासम बीच भी कहा जाता है, प्राकृतिक खूबसूरती और धार्मिक महत्व दोनों से जुड़ा है। यह बीच उन लोगों के लिए आदर्श है जो अध्यात्म और रिलैक्सेशन दोनों का अनुभव करना चाहते हैं। यहां का सूर्यास्त और चट्टानों से टकराती लहरें मन को भा जाती हैं।

ओम बीच, गोकर्ण:
कर्नाटक का ओम बीच अपने अनोखे आकार के कारण मशहूर है। यह बीच ओम के आकार का है और यहां नाव की सवारी, सर्फिंग और ट्रैकिंग जैसी गतिविधियां बेहद लोकप्रिय हैं। रोमांच और शांति का यह अनोखा मेल यहां आने वालों को मंत्रमुग्ध कर देता है।

कन्याकुमारी बीच, तमिलनाडु:
भारत के दक्षिणी छोर पर स्थित कन्याकुमारी बीच अपनी बहुरंगी रेत और तीन समुद्रों बंगाल की खाड़ी, अरब सागर और हिंद महासागर के संगम के लिए प्रसिद्ध है। यह बीच न केवल फोटोग्राफी के लिए बल्कि यादगार अनुभवों के लिए भी शानदार है।

इन सभी बीचेस पर जाकर आपको ऐसा अनुभव होगा मानो आप किसी दूसरी ही दुनिया में पहुंच गए हों।

Uma Pathak

Uma Pathak

About Author

उमा पाठक ने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से मास कम्युनिकेशन में स्नातक और बीएचयू से हिन्दी पत्रकारिता में परास्नातक किया है। पाँच वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली उमा ने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएँ दी हैं। उमा पत्रकारिता में गहराई और निष्पक्षता के लिए जानी जाती हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

This thing kept in your kitchen will help you a lot in weight loss, the effect will be visible in just a month
Lifestyle

आपके किचन में रखी यह चीज आपके वेट लॉस में खूब मदद करेगी, सिर्फ़ महीने भर में दिख जाएगा असर

द लोकतंत्र/ उमा पाठक : आज के वक्त में हेल्थी और फिट दिखना किसे पसंद नहीं है और फिट दिखने
Pyramid Walking
Lifestyle

Pyramid Walking: वजन घटाने के लिए सुपर इफेक्टिव है ‘पिरामिड वॉक’, जानिए कैसे और क्यों करें ये एक्सरसाइज

द लोकतंत्र : आजकल की खराब जीवनशैली, अनियमित खानपान और काम के बोझ ने लोगों के लिए फिट रहना बड़ी