द लोकतंत्र: ट्रैवलिंग के शौकीन अक्सर पहाड़ों या हिल स्टेशन की सैर पर निकल जाते हैं, लेकिन अगर आप बीच डेस्टिनेशन को पसंद करते हैं तो इस बार कुछ अलग एक्सपीरियंस कर सकते हैं। देश में कुछ ऐसे Bioluminescent Beaches मौजूद हैं, जहां रात के अंधेरे में समुद्र और रेत का नजारा जादुई हो जाता है। यहां लहरें ऐसे चमकती हैं जैसे किसी ने क्रिस्टल्स और ग्लो स्टिक्स पानी में बिखेर दिए हों।
दरअसल, बायोल्यूमिनेसेंस (Bioluminescence) एक प्राकृतिक प्रक्रिया है, जिसमें समुद्री जीव रासायनिक प्रतिक्रिया के जरिए खुद प्रकाश उत्पन्न करते हैं। इसे “कोल्ड नाइट” या “कूल लाइट” भी कहा जाता है। जब ये प्लैंकटन और माइक्रो-ऑर्गेनिज़्म बड़ी मात्रा में मौजूद होते हैं, तो समुद्र का रंग नीला-हरा चमकने लगता है।
भारत में सितंबर से नवंबर तक का समय बायोल्यूमिनेसेंस देखने के लिए बेस्ट माना जाता है। अगर आप दोस्तों, परिवार या अपने पार्टनर के साथ कोई अनोखा ट्रिप प्लान करना चाहते हैं, तो ये जगहें आपकी बकेट लिस्ट में ज़रूर होनी चाहिए।
- मट्टू बीच, कर्नाटक
कर्नाटक का मट्टू बीच बायोल्यूमिनेसेंस का अनुभव लेने के लिए जाना जाता है। यहां का असली नजारा डार्क नाइट में ही दिखता है। ध्यान रखें कि मूनलाइट वाली रातों में यह कम दिखाई देता है।
- हैवलॉक बीच, अंडमान
अंडमान वैसे ही अपने क्लीन बीच और क्रिस्टल-क्लियर पानी के लिए फेमस है। लेकिन रात में हैवलॉक बीच का ग्लोइंग सी-व्यू आपके लिए यादगार पल बन सकता है।
- अगाती और बंगारम बीच, लक्षद्वीप
लक्षद्वीप द्वीप समूह अपनी खूबसूरती के लिए मशहूर है। यहां के अगाती और बंगारम बीच पर आप चमकते समंदर का नजारा देख सकते हैं। ये जगह कपल्स और नेचर-लवर्स के लिए परफेक्ट है।
- बेतालबातिम बीच, गोवा
गोवा बीच डेस्टिनेशन लिस्ट में हमेशा टॉप पर रहता है। यहां का बेतालबातिम बीच न सिर्फ शांति और सुनहरी रेत के लिए फेमस है, बल्कि यहां रात में प्लैंकटन की चमक एक अलग ही अनुभव देती है।
अगर आप नेचर और एडवेंचर को करीब से महसूस करना चाहते हैं, तो इन Bioluminescent Beaches in India पर ज़रूर जाएं। यह ट्रिप आपको एक अलग दुनिया का एहसास कराएगा और यादगार पलों से भर देगा।