Advertisement Carousel
Lifestyle

Coconut Water Benefits and Side Effects: नारियल पानी पीने के फायदे और किन लोगों को नहीं पीना चाहिए

द लोकतंत्र: नारियल पानी को सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं माना जाता। इसमें मौजूद विटामिन, मिनरल्स और इलेक्ट्रोलाइट्स शरीर को हाइड्रेट रखने और पाचन को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। खासकर गर्मी के मौसम में यह शरीर को ठंडक और ऊर्जा देता है। लेकिन हर चीज की तरह नारियल पानी भी हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं होता। कुछ मेडिकल कंडीशन में इसे पीना सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है।

नारियल पानी के पोषक तत्व
240 मिलीलीटर नारियल पानी में लगभग 60 कैलोरी, 15 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 8 ग्राम शुगर, 4% कैल्शियम, 4% मैग्नीशियम, 2% फॉस्फोरस और 5% पोटैशियम (डेली वैल्यू) मौजूद होते हैं।

किन लोगों को नारियल पानी नहीं पीना चाहिए?

लो ब्लड प्रेशर वाले लोग
यदि आपका ब्लड प्रेशर पहले से कम (जैसे 110/70 या उससे नीचे) है, तो नारियल पानी पीने से यह और कम हो सकता है, जिससे चक्कर या कमजोरी महसूस हो सकती है।

कमजोर पाचन या IBS के मरीज
जिन लोगों को पाचन की समस्या या इरिटेबल बाउल सिंड्रोम (IBS) है, उनके लिए नारियल पानी गैस और पेट फूलने जैसी समस्या पैदा कर सकता है।

सर्दी-खांसी के मरीज
नारियल पानी की तासीर ठंडी होती है। ऐसे में सर्दी, खांसी या साइनस के दौरान इसका सेवन लक्षण बढ़ा सकता है।

डायबिटीज के मरीज
हालांकि नारियल पानी में शुगर प्राकृतिक होती है, लेकिन डायबिटीज के मरीजों को दिन में एक नारियल पानी से ज्यादा नहीं पीना चाहिए। अगर ब्लड शुगर लेवल बहुत ज्यादा है, तो इससे बचना बेहतर है।

नारियल पानी पीने का सही समय
अगर आपको नारियल पानी सूट करता है, तो सुबह 9 से 10 बजे के बीच इसका सेवन सबसे अच्छा माना जाता है। शाम को, खासकर नमी वाले इलाकों में, इसे पीने से बचना चाहिए।

नारियल पानी एक हेल्दी ड्रिंक है, लेकिन हर किसी के लिए नहीं। सही मात्रा और सही समय पर इसका सेवन करने से आप इसके फायदों का पूरा लाभ उठा सकते हैं और नुकसान से भी बच सकते हैं।

Uma Pathak

Uma Pathak

About Author

उमा पाठक ने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से मास कम्युनिकेशन में स्नातक और बीएचयू से हिन्दी पत्रकारिता में परास्नातक किया है। पाँच वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली उमा ने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएँ दी हैं। उमा पत्रकारिता में गहराई और निष्पक्षता के लिए जानी जाती हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

This thing kept in your kitchen will help you a lot in weight loss, the effect will be visible in just a month
Lifestyle

आपके किचन में रखी यह चीज आपके वेट लॉस में खूब मदद करेगी, सिर्फ़ महीने भर में दिख जाएगा असर

द लोकतंत्र/ उमा पाठक : आज के वक्त में हेल्थी और फिट दिखना किसे पसंद नहीं है और फिट दिखने
Pyramid Walking
Lifestyle

Pyramid Walking: वजन घटाने के लिए सुपर इफेक्टिव है ‘पिरामिड वॉक’, जानिए कैसे और क्यों करें ये एक्सरसाइज

द लोकतंत्र : आजकल की खराब जीवनशैली, अनियमित खानपान और काम के बोझ ने लोगों के लिए फिट रहना बड़ी