Advertisement Carousel
Lifestyle

Dhanteras 2025 Silver Buying Guide: जानिए इस धनतेरस चांदी में क्या खरीदना रहेगा सबसे शुभ और बजट-फ्रेंडली

the loktantra

द लोकतंत्र : धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदना शुभ माना जाता है। ये दिन न केवल खरीदारी के लिए बल्कि समृद्धि और शुभ लाभ का प्रतीक भी होता है। इस बार धनतेरस पर सोने के दाम आसमान छू रहे हैं, ऐसे में चांदी खरीदना एक स्मार्ट और बजट-फ्रेंडली विकल्प साबित हो सकता है। आइए जानते हैं कुछ ऐसी सिल्वर की चीजें, जो आपके बजट में भी आएंगी और धार्मिक रूप से भी शुभ मानी जाती हैं।

चांदी का छल्ला (Silver Ring)

अगर आपका बजट सीमित है, तो चांदी का छल्ला एक अच्छा विकल्प हो सकता है। यह 1000 रुपये से भी कम कीमत में मिल जाता है और इसे रोजाना पहना भी जा सकता है। हिंदू परंपरा में चांदी का छल्ला पहनना शुभ माना जाता है, क्योंकि यह सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है।

सिंदूर दान (Silver Sindoor Box)

हिंदू धर्म में सिंदूर का धार्मिक महत्व है। इसे रखने के लिए चांदी का सिंदूर दान लेना शुभ होता है। धनतेरस पर चांदी का सिंदूर दान खरीदना एक पवित्र और पारंपरिक विकल्प है, जिसकी कीमत 1 से 2 हजार रुपये के बीच होती है।

पायल (Silver Anklet)

चांदी की पायल एक ऐसी ज्वेलरी है जो रोजमर्रा में भी पहनी जा सकती है। शादीशुदा महिलाएं ही नहीं, युवा लड़कियां भी इसे पहनना पसंद करती हैं। हल्की चांदी की पायल आपको 2 से 3 हजार रुपये के बजट में मिल जाएगी।

माता लक्ष्मी की चांदी की प्रतिमा (Silver Lakshmi Idol)

धनतेरस पर मां लक्ष्मी की प्रतिमा खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। आप अपने पूजा घर के लिए चांदी की छोटी प्रतिमा खरीद सकते हैं और दिवाली के दिन इसकी पूजा कर सकते हैं। यह आर्थिक समृद्धि और सुख का प्रतीक है।

चांदी का सिक्का (Silver Coin)

चांदी का सिक्का धनतेरस की सबसे पारंपरिक और लोकप्रिय खरीदारी है। इसे गिफ्ट के रूप में देना भी शुभ माना जाता है। यह कम बजट में उपलब्ध है और धार्मिक दृष्टि से बेहद मंगलकारी है।

हरसलेट या बिछिया (Silver Bracelet & Toe Rings)

फैशन और परंपरा का सुंदर मेल, आजकल सिल्वर ब्रेसलेट का ट्रेंड काफी बढ़ गया है। पुरुष और महिलाएं दोनों इसे पहनना पसंद करते हैं। वहीं बिछिया पारंपरिक रूप से विवाहित महिलाओं के लिए शुभ मानी जाती है।

अगर इस धनतेरस सोने के दाम आपकी पहुंच से बाहर हैं, तो चिंता छोड़िए। चांदी की छोटी-छोटी चीजें न केवल सुंदर और उपयोगी हैं, बल्कि धार्मिक रूप से भी शुभ फलदायी हैं। चाहे बात हो लक्ष्मी प्रतिमा की या छोटे छल्ले की हर सिल्वर आइटम समृद्धि का प्रतीक है।

Uma Pathak

Uma Pathak

About Author

उमा पाठक ने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से मास कम्युनिकेशन में स्नातक और बीएचयू से हिन्दी पत्रकारिता में परास्नातक किया है। पाँच वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली उमा ने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएँ दी हैं। उमा पत्रकारिता में गहराई और निष्पक्षता के लिए जानी जाती हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

This thing kept in your kitchen will help you a lot in weight loss, the effect will be visible in just a month
Lifestyle

आपके किचन में रखी यह चीज आपके वेट लॉस में खूब मदद करेगी, सिर्फ़ महीने भर में दिख जाएगा असर

द लोकतंत्र/ उमा पाठक : आज के वक्त में हेल्थी और फिट दिखना किसे पसंद नहीं है और फिट दिखने
Pyramid Walking
Lifestyle

Pyramid Walking: वजन घटाने के लिए सुपर इफेक्टिव है ‘पिरामिड वॉक’, जानिए कैसे और क्यों करें ये एक्सरसाइज

द लोकतंत्र : आजकल की खराब जीवनशैली, अनियमित खानपान और काम के बोझ ने लोगों के लिए फिट रहना बड़ी