द लोकतंत्र: अंडा एक ऐसा सुपरफूड है जो न केवल मांसपेशियों के निर्माण में मदद करता है, बल्कि इसके पोषण संबंधी लाभ भी अनेक हैं। प्रोटीन, विटामिन A, B12, D, E, B5, कैल्शियम, फॉस्फोरस, जिंक और सेलेनियम जैसे पोषक तत्वों से भरपूर अंडा हमारे संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है। लेकिन अक्सर यह सवाल उठता है कि क्या अंडा खाने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है?
अंडे में करीब 186 मिलीग्राम कोलेस्ट्रॉल पाया जाता है, जिसे लेकर लंबे समय से यह भ्रम बना हुआ है कि यह LDL (खराब कोलेस्ट्रॉल) को बढ़ा सकता है। लेकिन हाल ही में दक्षिण ऑस्ट्रेलिया विश्वविद्यालय की एक रिसर्च में इस मिथक को तोड़ते हुए बताया गया है कि अंडा अपने आप में खराब कोलेस्ट्रॉल का कारण नहीं है, बल्कि इसके साथ खाए जाने वाले सैचुरेटेड फैट वाले खाद्य पदार्थ इसका मुख्य कारण होते हैं।
क्या कहती है रिसर्च?
रिसर्चर्स ने 61 वयस्कों को चुना जिनमें एलडीएल लेवल लगभग समान था। उन्हें 5 हफ्तों तक तीन प्रकार की डाइट फॉलो करने को कहा गया:
हाई कोलेस्ट्रॉल + कम सैचुरेटेड फैट।
लो कोलेस्ट्रॉल + हाई सैचुरेटेड फैट।
हाई कोलेस्ट्रॉल + हाई सैचुरेटेड फैट।
प्रत्येक डाइट में प्रति सप्ताह एक अंडा शामिल किया गया।
रिसर्च का निष्कर्ष साफ था: सिर्फ अंडा खाना LDL को नहीं बढ़ाता, बल्कि हाई सैचुरेटेड फैट वाले फूड (जैसे बेकन, सॉसेज) इसका कारण हैं। इसलिए यदि आप अंडे को उबालकर या हेल्दी तरीके से खाते हैं, तो इसे लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है।
अंडा कैसे है फायदेमंद?
प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत – मसल्स बनाने और रिपेयर में सहायक।
HDL कोलेस्ट्रॉल बढ़ाता है – जो दिल के लिए फायदेमंद है।
विटामिन और मिनरल्स से भरपूर – संपूर्ण पोषण देता है।
सैचुरेटेड फैट कम होता है – जिससे हानिकारक प्रभाव नहीं होता।
कैसे खाएं अंडा सुरक्षित रूप से?
अंडे को उबालकर खाएं या कम ऑयल में फ्राई करें।
बेकन, सॉसेज या प्रोसेस्ड मीट के साथ अंडे से परहेज करें।
संतुलित डाइट में अंडा शामिल करें।
दिल की बीमारी वाले लोग अपने डॉक्टर से सलाह लें।
अब यह स्पष्ट हो गया है कि अंडा खाने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का डर बेबुनियाद है, जब तक कि आप इसे सैचुरेटेड फैट से भरपूर फूड के साथ नहीं खाते। यह हेल्दी और संपूर्ण आहार का हिस्सा बन सकता है।