द लोकतंत्र: फिटनेस और परफॉर्मेंस दोनों में जबरदस्त बैलेंस रखने वाले ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या न सिर्फ क्रिकेट के मैदान में बल्कि अपनी डेली डाइट में भी बहुत अनुशासित रहते हैं। एथलीट होने के नाते उन्हें हर दिन ज्यादा एनर्जी और न्यूट्रिएंट्स की जरूरत होती है, जिसे वो एक खास डाइट के ज़रिए पूरा करते हैं। चलिए जानते हैं हार्दिक पांड्या अपने दिन की शुरुआत कैसे करते हैं और पूरा दिन क्या-क्या खाते हैं:
सुबह की शुरुआत: हाइड्रेशन है सबसे जरूरी
सुबह उठते ही हार्दिक सबसे पहले 500ml पानी पीते हैं। इससे बॉडी हाइड्रेट होती है और मेटाबॉलिज्म एक्टिव हो जाता है। इसके बाद वे वर्कआउट करते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स भी कहते हैं कि दिन की शुरुआत पानी से करना सबसे हेल्दी आदतों में से एक है।
ब्रेकफास्ट: न्यूट्रिशन से भरपूर स्मूदी
हार्दिक का ब्रेकफास्ट हाई-प्रोटीन और हाई-एनर्जी होता है। वे बादाम दूध, सनफ्लावर सीड्स, ओट्स, एवोकाडो और बादाम से बनी स्मूदी लेते हैं। इसके साथ एक केला खाते हैं। इस ब्रेकफास्ट से उन्हें लगभग 650 कैलोरी और 30 ग्राम प्रोटीन मिलता है।
लंच: सिंपल लेकिन हेल्दी भारतीय खाना
हार्दिक को भारतीय खाना बहुत पसंद है। उनके लंच में जीरा राइस, एक कटोरी पालक और एक बाउल दाल शामिल होता है। इसमें उन्हें 55 कैलोरी और करीब 24 ग्राम प्रोटीन मिलता है।
शाम का स्नैक: एनर्जी से भरपूर वन-पॉट मील
प्रैक्टिस के बाद हार्दिक शाम को ओट्स और नट्स से बना वन-पॉट मील खाते हैं। इससे उन्हें 600 कैलोरी और 28 ग्राम प्रोटीन प्राप्त होता है। यह मील एनर्जी से भरपूर और आसानी से डाइजेस्ट हो जाता है।
डिनर: प्रोटीन-रिच और लाइट
रात के खाने में हार्दिक टोफू, ब्राउन राइस और एशियन ग्रीन्स लेते हैं। इस मील से उन्हें लगभग 106 ग्राम प्रोटीन मिलता है। दिनभर में हार्दिक कुल 2330 कैलोरी लेते हैं।
रूटीन का अंत
डिनर के बाद हार्दिक रिलैक्स करते हैं, किताबें पढ़ते हैं और फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हैं। उनकी यह अनुशासित दिनचर्या ही उन्हें फिट और एक्टिव बनाए रखती है।