Advertisement Carousel
Lifestyle

सर्दियों में किसी सुपरफूड से कम नहीं है शकरकंद, इसे खाने से शरीर को मिलते हैं ये 6 बड़े फायदे

The loktnatra

द लोकतंत्र : सर्दियों का मौसम आते ही बाजार में शकरकंद (Sweet Potato) की बहार आ जाती है। कोई इसे उबालकर खाना पसंद करता है, तो कोई इसकी चाट बनाकर। स्वाद में मीठा होने के साथ-साथ यह सेहत का खजाना भी है। विटामिन ए, पोटेशियम और फाइबर जैसे जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर शकरकंद न केवल आपको एनर्जी देता है, बल्कि कई गंभीर बीमारियों से भी बचाता है।

एक्सपर्ट्स का मानना है कि सर्दियों में बच्चों से लेकर बड़ों तक, हर किसी को अपनी डाइट में शकरकंद जरूर शामिल करना चाहिए। आइए जानते हैं इसे रोजाना खाने के 6 बड़े फायदे।

1. दिल को रखता है जवान और मजबूत

शकरकंद में पोटेशियम और शरीर की सूजन कम करने वाले तत्व भरपूर होते हैं। यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखने में मदद करता है। इसमें मौजूद हाई फाइबर शरीर से खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक है, जिससे दिल की बीमारियों का खतरा काफी कम हो जाता है।

2. पाचन तंत्र के लिए है वरदान

अगर आपको पेट से जुड़ी परेशानियां रहती हैं, तो शकरकंद आपके लिए बेस्ट है। इसमें मौजूद फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स आंतों (Gut) की सेहत सुधारते हैं। इसे खाने से पेट काफी देर तक भरा महसूस होता है, जिससे आप फालतू की चीजें खाने से बच जाते हैं और आपका डाइजेशन भी दुरुस्त रहता है।

3. ब्लड शुगर को करता है कंट्रोल

अक्सर लोग मीठा होने के कारण इसे डायबिटीज में खाने से डरते हैं, लेकिन शकरकंद (खासकर बैंगनी रंग वाला) में ‘एंथोसायनिन’ नाम का तत्व होता है जो ब्लड शुगर को मैनेज करने में मदद करता है। डॉक्टर की सलाह पर डायबिटीज के मरीज इसे सीमित मात्रा में अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं।

4. आंखों की रोशनी बढ़ाए

शकरकंद का चटक नारंगी रंग इसमें मौजूद ‘बीटा-कैरोटीन’ की वजह से होता है। हमारा शरीर इसे विटामिन ए में बदल देता है। विटामिन ए आंखों की रोशनी को सुरक्षित रखने और नजर तेज करने के लिए सबसे जरूरी पोषक तत्व माना जाता है।

5. दिमाग को बनाता है तेज

शकरकंद दिमाग के फंक्शन को बेहतर करने में भी मदद करता है। इसमें पाए जाने वाले तत्व दिमाग की सूजन कम करते हैं और याददाश्त (Memory) को मजबूत बनाते हैं। पढ़ाई करने वाले बच्चों के लिए यह बहुत फायदेमंद है।

6. इम्यूनिटी बढ़ाकर रखेगा वायरल से दूर

सर्दियों में लोग जल्दी बीमार पड़ते हैं, ऐसे में शकरकंद का ‘बीटा-कैरोटीन’ इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। यह आंतों की सेहत सुधारने के साथ-साथ शरीर को सर्दी-खांसी और वायरल इन्फेक्शन से लड़ने की ताकत देता है।

कैसे खाएं? शकरकंद को उबालकर या भूनकर खाना सबसे अच्छा माना जाता है। आप इसे सलाद या चाट के रूप में भी ले सकते हैं। इस सर्दी अपने परिवार की थाली में इसे जगह जरूर दें!

Uma Pathak

Uma Pathak

About Author

उमा पाठक ने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से मास कम्युनिकेशन में स्नातक और बीएचयू से हिन्दी पत्रकारिता में परास्नातक किया है। पाँच वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली उमा ने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएँ दी हैं। उमा पत्रकारिता में गहराई और निष्पक्षता के लिए जानी जाती हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

This thing kept in your kitchen will help you a lot in weight loss, the effect will be visible in just a month
Lifestyle

आपके किचन में रखी यह चीज आपके वेट लॉस में खूब मदद करेगी, सिर्फ़ महीने भर में दिख जाएगा असर

द लोकतंत्र/ उमा पाठक : आज के वक्त में हेल्थी और फिट दिखना किसे पसंद नहीं है और फिट दिखने
Pyramid Walking
Lifestyle

Pyramid Walking: वजन घटाने के लिए सुपर इफेक्टिव है ‘पिरामिड वॉक’, जानिए कैसे और क्यों करें ये एक्सरसाइज

द लोकतंत्र : आजकल की खराब जीवनशैली, अनियमित खानपान और काम के बोझ ने लोगों के लिए फिट रहना बड़ी