Advertisement Carousel
Lifestyle

Long Weekend Trip 2025: दिल्ली के पास घूमने के लिए टॉप जगहें, जहाँ मिलेगा मिनी वेकेशन का मज़ा

the loktantra

द लोकतंत्र: रोजमर्रा की भागदौड़ भरी जिंदगी से कुछ पल अपने लिए निकालना बेहद जरूरी है। सितंबर 2025 के पहले हफ्ते में लोगों को लॉन्ग वीकेंड का शानदार मौका मिल रहा है। 5 सितंबर (शुक्रवार) को टीचर्स डे मनाया जाएगा, इसके बाद शनिवार और रविवार की छुट्टी होगी। यानी आपके पास पूरे 3 दिन का समय है, जिसे आप परिवार, दोस्तों या सोलो ट्रिप के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

अगर आप भी इस लॉन्ग वीकेंड को यादगार बनाना चाहते हैं तो दिल्ली से नजदीक की कई खूबसूरत जगहें आपकी लिस्ट में शामिल हो सकती हैं। आइए जानते हैं कुछ बेस्ट ट्रैवल डेस्टिनेशन जहां आप 5 से 7 सितंबर के बीच घूमने का प्लान बना सकते हैं।

उदयपुर – झीलों का शहर

मानसून के मौसम में उदयपुर की खूबसूरती दोगुनी हो जाती है। यहां की झीलें, हरियाली और ऐतिहासिक किले पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देते हैं। आप पिछोला झील पर बोटिंग का मजा ले सकते हैं और सिटी पैलेस घूम सकते हैं। मानसून पैलेस से शहर का नजारा देखने लायक होता है।

ऋषिकेश – रोमांच और अध्यात्म

दिल्ली के पास ऋषिकेश एक बेहतरीन विकल्प है। मानसून में एडवेंचर एक्टिविटी से बचना चाहिए, लेकिन यहां का अध्यात्मिक अनुभव आपको सुकून देगा। आप गंगा आरती, राम झूला, लक्ष्मण झूला देख सकते हैं। इसके साथ ही हरिद्वार जाकर गंगा स्नान भी कर सकते हैं।

नैनीताल – झीलों की वादियों में

मानसून के दौरान नैनीताल का मौसम बेहद खूबसूरत होता है। यहां की झीलें पानी से लबालब रहती हैं और बारिश की बूंदों के बीच बोटिंग का मजा अलग ही होता है। नैनी झील, इको केव गार्डन, नौकुचियाताल और राजभवन घूमने के लिए शानदार जगहें हैं।

अलवर – इतिहास और एडवेंचर

अगर आप ऐतिहासिक किलों और एडवेंचर का शौक रखते हैं तो अलवर का प्लान बना सकते हैं। यहां भानगढ़ किला सबसे मशहूर है। इसके अलावा सरिस्का टाइगर रिजर्व वाइल्डलाइफ प्रेमियों के लिए शानदार जगह है। अलवर की झीलें भी मानसून में बहुत सुंदर लगती हैं।

सितंबर का यह लॉन्ग वीकेंड यात्रा के लिए शानदार अवसर है। दिल्ली से कुछ ही दूरी पर मौजूद ये डेस्टिनेशन आपके ट्रिप को खास बना देंगे। चाहे आप सुकून की तलाश में हों या एडवेंचर चाहते हों, उदयपुर, ऋषिकेश, नैनीताल और अलवर बेहतरीन विकल्प साबित होंगे।

Uma Pathak

Uma Pathak

About Author

उमा पाठक ने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से मास कम्युनिकेशन में स्नातक और बीएचयू से हिन्दी पत्रकारिता में परास्नातक किया है। पाँच वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली उमा ने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएँ दी हैं। उमा पत्रकारिता में गहराई और निष्पक्षता के लिए जानी जाती हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

This thing kept in your kitchen will help you a lot in weight loss, the effect will be visible in just a month
Lifestyle

आपके किचन में रखी यह चीज आपके वेट लॉस में खूब मदद करेगी, सिर्फ़ महीने भर में दिख जाएगा असर

द लोकतंत्र/ उमा पाठक : आज के वक्त में हेल्थी और फिट दिखना किसे पसंद नहीं है और फिट दिखने
Pyramid Walking
Lifestyle

Pyramid Walking: वजन घटाने के लिए सुपर इफेक्टिव है ‘पिरामिड वॉक’, जानिए कैसे और क्यों करें ये एक्सरसाइज

द लोकतंत्र : आजकल की खराब जीवनशैली, अनियमित खानपान और काम के बोझ ने लोगों के लिए फिट रहना बड़ी