Advertisement Carousel
Lifestyle

White Foods Side Effects: चीनी ही नहीं, ये 4 सफेद चीजें भी हैं सेहत के लिए मीठा जहर; आज ही छोड़ें

The loktnatra

द लोकतंत्र : हम अपनी रोजमर्रा की डाइट में कई ऐसी चीजें शामिल करते हैं जो दिखने में तो आम लगती हैं, लेकिन सेहत के लिए किसी ‘धीमे जहर’ से कम नहीं हैं। अक्सर हम सिर्फ चीनी को ही सेहत का दुश्मन मानते हैं, लेकिन एक्सपर्ट्स की मानें तो हमारी रसोई में ऐसी और भी कई सफेद चीजें हैं जो ब्लड प्रेशर, शुगर और मोटापे जैसी बीमारियों को न्योता दे रही हैं।

अगर आप भी अक्सर थकान महसूस करते हैं या आपका पेट बाहर निकल रहा है, तो समझ जाइए कि आपकी डाइट में कुछ गड़बड़ है। आइए जानते हैं उन 4 सफेद चीजों के बारे में जिनसे आपको आज ही दूरी बना लेनी चाहिए।

1. मेयोनीज: स्वाद के पीछे छिपा मोटापे का जाल

आजकल मोमोज हो या सैंडविच, बिना मेयोनीज के लोगों का काम नहीं चलता। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह सफेद क्रीम आपके दिल के लिए कितनी खतरनाक है? मेयोनीज मुख्य रूप से तेल और अंडे की जर्दी से बनती है। इसमें कैलोरी बहुत ज्यादा होती है, जो न केवल बच्चों में मोटापा बढ़ाती है बल्कि हाई कोलेस्ट्रॉल और ब्लड शुगर का कारण भी बन सकती है।

2. सफेद चावल: बढ़ सकता है शुगर लेवल

भारत में चावल लगभग हर घर में रोज खाया जाता है। लेकिन सफेद चावल में फाइबर बहुत कम और कैलोरी बहुत ज्यादा होती है। इसका ‘ग्लाइसेमिक इंडेक्स’ हाई होता है, जिसका मतलब है कि इसे खाने से खून में शुगर का लेवल अचानक बढ़ सकता है। रोजाना सफेद चावल खाने से वजन बढ़ने और दिल की बीमारियों का खतरा रहता है।

3. व्हाइट ब्रेड: नाश्ते की ये आदत पड़ सकती है भारी

सुबह के समय व्हाइट ब्रेड का टोस्ट खाना बहुत आसान लगता है, पर यह मैदे और प्रिजर्वेटिव्स से बना होता है। इसमें कोई पोषक तत्व नहीं होते। इसे रोज खाने से न केवल पेट की चर्बी बढ़ती है, बल्कि विशेषज्ञों का मानना है कि लंबे समय में यह किडनी पर भी बुरा असर डाल सकता है।

4. मैदा: बीमारियों की असली जड़

मैदे से बनी चीजें जैसे मोमोज, चाऊमीन और भटूरे आजकल हर किसी की पहली पसंद हैं। सीनियर डायटीशियन गीतिका चोपड़ा बताती हैं कि मैदे में बिल्कुल भी न्यूट्रिशन (पोषण) नहीं होता। यह आंतों में चिपक जाता है और आपकी ‘गट हेल्थ’ यानी पाचन तंत्र को पूरी तरह खराब कर देता है। मैदे का ज्यादा सेवन ब्लड शुगर को बढ़ाता है और शरीर में सूजन पैदा करता है।

अच्छी सेहत का रास्ता स्वाद से नहीं, बल्कि सही चुनाव से होकर गुजरता है। अगर आप लंबी और बीमारियों से मुक्त जिंदगी चाहते हैं, तो इन सफेद चीजों की जगह ब्राउन राइस, मल्टीग्रेन ब्रेड और ओट्स जैसी हेल्दी चीजों को अपनी डाइट में शामिल करें।

Uma Pathak

Uma Pathak

About Author

उमा पाठक ने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से मास कम्युनिकेशन में स्नातक और बीएचयू से हिन्दी पत्रकारिता में परास्नातक किया है। पाँच वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली उमा ने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएँ दी हैं। उमा पत्रकारिता में गहराई और निष्पक्षता के लिए जानी जाती हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

This thing kept in your kitchen will help you a lot in weight loss, the effect will be visible in just a month
Lifestyle

आपके किचन में रखी यह चीज आपके वेट लॉस में खूब मदद करेगी, सिर्फ़ महीने भर में दिख जाएगा असर

द लोकतंत्र/ उमा पाठक : आज के वक्त में हेल्थी और फिट दिखना किसे पसंद नहीं है और फिट दिखने
Pyramid Walking
Lifestyle

Pyramid Walking: वजन घटाने के लिए सुपर इफेक्टिव है ‘पिरामिड वॉक’, जानिए कैसे और क्यों करें ये एक्सरसाइज

द लोकतंत्र : आजकल की खराब जीवनशैली, अनियमित खानपान और काम के बोझ ने लोगों के लिए फिट रहना बड़ी