Advertisement Carousel
Lifestyle

World’s Most Expensive Handbag: 1984 का पहला बिर्किन बैग 80 करोड़ में बिका, जानिए इसकी खास कहानी

द लोकतंत्र: फैशन और लक्ज़री की दुनिया में इतिहास रच गया है। 1984 में मशहूर अभिनेत्री, गायिका और मॉडल जेन बिर्किन के लिए बनाया गया हर्मेस बिर्किन बैग हाल ही में सोथबी पेरिस की नीलामी में 10 मिलियन डॉलर (लगभग ₹80 करोड़) में बिका है। इसे दुनिया का अब तक का सबसे महंगा हैंडबैग माना जा रहा है।

कौन हैं इसके खरीदार?
इस बैग को जापान के रीसेल टायकून शिंसुके साकिमोतो ने खरीदा है, जो साकिमोतो वैल्यूएशंस होल्डिंग्स के सीईओ हैं। उन्होंने स्वीकार किया कि यह उनकी जिंदगी की अब तक की सबसे महंगी खरीद थी और बोली जीतना उनके लिए रोमांचक लेकिन भावनात्मक अनुभव रहा।

क्यों है ये बैग इतना खास?
इस बैग की खासियत यह है कि इसे हर्मेस के तत्कालीन सीईओ जीन-लुई डुमास ने खुद डिजाइन किया था। जब वे एक हवाई जहाज़ यात्रा के दौरान जेन बिर्किन से मिले, तो उन्होंने उनके सुझाव पर एक बैग डिजाइन किया, जो बाद में “बिर्किन बैग” के रूप में मशहूर हो गया।

जेन बिर्किन ने इसे रोज़मर्रा की जिंदगी में इस्तेमाल किया और 1994 में एड्स रिसर्च के लिए दान में दे दिया था। यह बैग बाद में एक फ्रांसीसी कलेक्टर कैथरीन बेनियर के पास पहुंचा, जिन्होंने 25 सालों तक इसे सुरक्षित रखा।

नीलामी में कैसे बिका?
सोथबी पेरिस में यह बैग 9 बोली लगाने वालों के बीच 10 मिनट की बेहद तनावपूर्ण प्रक्रिया के बाद 8.58 मिलियन यूरो में बिका। इससे पहले सबसे महंगा बैग हिमालया क्रोकोडाइल बिर्किन था, जिसकी कीमत $450,000 थी।

बिर्किन बैग क्यों इतना अनोखा है?
ये बैग अत्यधिक सीमित संख्या में बनाए जाते हैं।
सिर्फ चुने हुए ग्राहकों को ही ये बेचे जाते हैं।
इसकी ब्रांड वैल्यू, इतिहास और दुर्लभता इसे अमूल्य बनाती है।

सबसे छोटे बिर्किन बैग की कीमत भी $12,000 (₹10 लाख) से शुरू होती है और कुछ संस्करणों की कीमत $100,000 से ज्यादा होती है।

बिर्किन बैग: एक मिथक
हर्मेस ने कभी बिर्किन बैग की रिटेल लिस्ट सार्वजनिक नहीं की। यही वजह है कि इसे खरीदना खुद में एक “अचीवमेंट” माना जाता है। डॉ. लूसिया सावी (सोथबी की क्यूरेटर) के अनुसार, इस बैग में समय के साथ आई टूट-फूट इसकी कहानी और आकर्षण को और बढ़ा देती है।

Uma Pathak

Uma Pathak

About Author

उमा पाठक ने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से मास कम्युनिकेशन में स्नातक और बीएचयू से हिन्दी पत्रकारिता में परास्नातक किया है। पाँच वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली उमा ने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएँ दी हैं। उमा पत्रकारिता में गहराई और निष्पक्षता के लिए जानी जाती हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

This thing kept in your kitchen will help you a lot in weight loss, the effect will be visible in just a month
Lifestyle

आपके किचन में रखी यह चीज आपके वेट लॉस में खूब मदद करेगी, सिर्फ़ महीने भर में दिख जाएगा असर

द लोकतंत्र/ उमा पाठक : आज के वक्त में हेल्थी और फिट दिखना किसे पसंद नहीं है और फिट दिखने
Pyramid Walking
Lifestyle

Pyramid Walking: वजन घटाने के लिए सुपर इफेक्टिव है ‘पिरामिड वॉक’, जानिए कैसे और क्यों करें ये एक्सरसाइज

द लोकतंत्र : आजकल की खराब जीवनशैली, अनियमित खानपान और काम के बोझ ने लोगों के लिए फिट रहना बड़ी