Advertisement Carousel
Local News

योगी सरकार में फिर चला तबादला एक्सप्रेस, 8 IAS अफसरों के विभाग बदले – देखें पूरी लिस्ट

Transfer Express runs again in Yogi government, departments of 8 IAS officers changed - see the full list

द लोकतंत्र/ लखनऊ : उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में अफसरशाही में फेरबदल का सिलसिला लगातार जारी है। बुधवार (8 अक्टूबर 2025) की देर रात शासन ने एक बार फिर बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों के तबादले किए। कुल 8 आईएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। यह बदलाव प्रशासनिक कार्यों में तेजी लाने और विभिन्न विभागों के प्रदर्शन में सुधार के उद्देश्य से किए गए हैं।

कौन-कौन, कहाँ गया

सूत्रों के मुताबिक, आईएएस सेल्वा कुमारी जे को महानिदेशक प्राविधिक शिक्षा उत्तर प्रदेश और सचिव प्राविधिक शिक्षा विभाग की नई जिम्मेदारी दी गई है। वे इससे पहले सचिव नियोजन विभाग एवं महानिदेशक अर्थ एवं संख्या के पद पर तैनात थीं। उनकी जगह अब आईएएस समीर वर्मा को नियुक्त किया गया है। समीर वर्मा अब सचिव नियोजन विभाग एवं महानिदेशक अर्थ एवं संख्या की भूमिका संभालेंगे। वे अब तक प्रतीक्षारत चल रहे थे।

वहीं, लंबे समय से वेटिंग में चल रहे प्रभु नारायण सिंह को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) बनाया गया है। इससे पहले इस पद पर तैनात आईएएस मासूम अली सरवर को नई जिम्मेदारी दी गई है। सरवर अब मुख्य कार्यपालक अधिकारी, उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड बनाए गए हैं।

पर्यटन विभाग में भी बड़ा फेरबदल

सरकार ने पर्यटन विभाग में भी बड़ा फेरबदल किया है। आईएएस आशीष कुमार को प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम नियुक्त किया गया है। वहीं, आईएएस सुधीर कुमार को विशेष सचिव, स्टांप एवं पंजीकरण विभाग के साथ-साथ अपर महानिदेशक, निबंधन उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सुधीर कुमार इससे पहले नगर आयुक्त, कानपुर नगर के पद पर तैनात थे।

कानपुर नगर निगम की कमान अब आईएएस अर्पित उपाध्याय को सौंपी गई है। वे अब नगर आयुक्त, कानपुर नगर के पदभार संभालेंगे। अर्पित उपाध्याय फिलहाल रायबरेली के मुख्य विकास अधिकारी के पद पर कार्यरत थे। उनकी जगह रायबरेली में आईएएस अंजुलता को नया मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है। अंजुलता इससे पहले सचिव, मुरादाबाद विकास प्राधिकरण में कार्यरत थीं।

योगी सरकार द्वारा लगातार किए जा रहे ये तबादले प्रशासनिक पुनर्गठन की दिशा में अहम माने जा रहे हैं। हाल के महीनों में सरकार ने कई वरिष्ठ अधिकारियों के विभाग बदले हैं ताकि शासन व्यवस्था में गति, पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जा सके।

Team The Loktantra

Team The Loktantra

About Author

लोकतंत्र की मूल भावना के अनुरूप यह ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां स्वतंत्र विचारों की प्रधानता होगी। द लोकतंत्र के लिए 'पत्रकारिता' शब्द का मतलब बिलकुल अलग है। हम इसे 'प्रोफेशन' के तौर पर नहीं देखते बल्कि हमारे लिए यह समाज के प्रति जिम्मेदारी और जवाबदेही से पूर्ण एक 'आंदोलन' है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Yogi Adityanath
Local News

यूपी में प्रशासनिक फेरबदल, 14 आईपीएस अफसरों के तबादले

द लोकतंत्र : उत्तर प्रदेश में फिर से बड़े पैमाने पर आईपीएस अफसरों को इधर से उधर किया गया है।
Ravi-Tripathi-Deoria
Local News

जनपद देवरिया के रवि त्रिपाठी ताइक्वांडो हॉल ऑफ फेम इण्डिया अवार्ड-2023 से सम्मानित

द लोकतंत्र : बीते 02 अगस्त कोलखनऊ में एक होटल में ताइक्वांडो फडरेशन ऑफ इण्डिया की 47वीं वर्षगांठ का समोराह