Advertisement Carousel
National

नए साल का जश्न मनाने से पहले यह खबर ज़रूर पढ़ें: दिल्ली में सुरक्षा सख्त, ट्रैफिक नियम कड़े, कई जगह वाहनों की एंट्री बंद

Before you celebrate the New Year, be sure to read this news: Security is tight in Delhi, traffic rules are stricter, and vehicle entry is restricted in several areas.

द लोकतंत्र/ नई दिल्ली : दिल्ली में नए साल का स्वागत करने से पहले सुरक्षा और ट्रैफिक से जुड़ी बड़ी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पिछली बार लाल किला के बाहर हुए आतंकी हमले के बाद इस बार पुलिस विशेष सतर्कता बरत रही है। राजधानी में पार्टी नाइट के दौरान भीड़ का सबसे बड़ा केंद्र कनॉट प्लेस और खान मार्केट होते हैं, जहां 600 से अधिक बार, पब, रेस्तरां और होटल मौजूद हैं। इसी कारण 31 दिसंबर की रात 8 बजे के बाद कनॉट प्लेस में वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा और क्षेत्र में केवल पैदल आवाजाही की अनुमति होगी।

सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए CP, हौजखास, साकेत, वसंत कुंज, महिपालपुर, एरो सिटी, साउथ एक्स, ग्रेटर कैलाश सहित कई इलाकों में पहले से ही अतिरिक्त पुलिस बल और अर्धसैनिक टुकड़ियां तैनात कर दी गई हैं।

भीड़-भाड़ वाले इलाकों में रहेगी SWAT टीम की तैनाती

नई दिल्ली जिले में हर साल की तरह इस बार भी भारी भीड़ के अनुमान पर पुलिस और प्रशासन ने कड़े कदम उठाए हैं। भीड़-भाड़ वाले इलाकों में SWAT टीम की तैनाती, संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी और बार-पब के बाहर पुलिस की चौकसी बढ़ाई गई है। आबकारी विभाग की टीम रातभर बाजारों में मौजूद रहेगी और यह सुनिश्चित करेगी कि 25 वर्ष से कम आयु वालों को शराब न परोसी जाए तथा समय सीमा और लाइसेंस नियमों का उल्लंघन न हो। नियम तोड़ने पर चालान, लाइसेंस रद्द और पुलिस केस की कार्रवाई भी संभव है।

जश्न से पहले अपराधियों में खौफ पैदा करने के लिए दक्षिणी रेंज में ऑपरेशन आघात 3.0 चलाया गया, जिसके दौरान 1700 स्थानों पर छापेमारी कर 3964 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधिकारी के अनुसार, नए साल की रात उपद्रव, स्टंट, छेड़खानी और ट्रैफिक उल्लंघन पर जीरो टॉलरेंस नीति लागू की जाएगी। शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर विशेष अभियान चलेगा और पकड़ में आने पर भारी जुर्माना व ड्राइविंग लाइसेंस तक रद्द हो सकता है।

शहर के कई मार्गों पर रहेंगे डायवर्जन

ट्रैफिक पुलिस ने स्पष्ट किया है कि 31 दिसंबर की रात शहर के कई मार्गों पर डायवर्जन रहेंगे और CP की ओर आने वाले वाहनों को मंडी हाउस, बंगाली मार्केट, गोल मार्केट, पटेल चौक, विंडसर प्लेस सहित कई पॉइंट्स से आगे बढ़ने की अनुमति नहीं होगी। वाहन चालकों के लिए वैकल्पिक पार्किंग की व्यवस्था भी तय की गई है, जैसे गोल डाकखाना, कालीबाड़ी मार्ग, पंडित पंत मार्ग, भाई वीर सिंह मार्ग, कोपर्निकस मार्ग, पंचकुइयां रोड, केजी मार्ग, रकाबगंज रोड व विंडसर प्लेस इत्यादि।

अगर आप नए साल की रात दिल्ली में आउटिंग की योजना बना रहे हैं, तो यह जरूरी है कि गाड़ी पार्किंग लोकेशन पहले तय करें, पहचान पत्र साथ रखें और नशे में ड्राइविंग से सख्ती से बचें। पुलिस का स्पष्ट संदेश है जश्न मनाएं, लेकिन कानून के भीतर रहकर ताकि शहर सुरक्षित वातावरण में 2026 का स्वागत कर सके।

Team The Loktantra

Team The Loktantra

About Author

लोकतंत्र की मूल भावना के अनुरूप यह ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां स्वतंत्र विचारों की प्रधानता होगी। द लोकतंत्र के लिए 'पत्रकारिता' शब्द का मतलब बिलकुल अलग है। हम इसे 'प्रोफेशन' के तौर पर नहीं देखते बल्कि हमारे लिए यह समाज के प्रति जिम्मेदारी और जवाबदेही से पूर्ण एक 'आंदोलन' है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Sanjay Singh AAP
National

राज्यसभा सांसद संजय सिंह क्यों हुए निलंबित, क्या है निलंबन के नियम

द लोकतंत्र : आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को सोमवार को उच्च सदन (राज्यसभा) में हंगामा और
HSBC
National

HSBC की रिपोर्ट में महंगाई का संकेत, 5 फीसदी महंगाई दर रहने का अनुमान

द लोकतंत्र : HSBC की रिपोर्ट में महंगाई के संकेत मिले हैं। एचएसबीसी ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि गेहूं