Advertisement Carousel
National

बीजेपी को मिला नया राष्ट्रीय अध्यक्ष: नितिन नबीन के हाथों में कमान, पीएम मोदी बोले- ‘अब वही मेरे बॉस हैं’

BJP gets a new national president: Nitin Naveen takes charge, PM Modi says, "He is my boss now."

द लोकतंत्र/ नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी ने अपने संगठनात्मक इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ते हुए वरिष्ठ नेता नितिन नबीन को औपचारिक रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंप दी है। पार्टी मुख्यालय में हुए शपथ और संबोधन कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नितिन नबीन को बधाई दी और उन्हें ‘बीजेपी का नवीन अध्यक्ष’ बताते हुए संगठन के भविष्य को लेकर भरोसा जताया। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने भाजपा के दशकों लंबे संघर्ष, विस्तार और वैचारिक निरंतरता को रेखांकित किया।

नितिन नबीन सिर्फ मेरे अध्यक्ष नहीं हैं, बल्कि मेरे बॉस हैं – पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भाजपा का सफर साधारण नहीं रहा, यह ‘शून्य से शिखर’ तक की यात्रा है। उन्होंने याद दिलाया कि किस तरह अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी के नेतृत्व में पार्टी ने वैचारिक नींव मजबूत की। इसके बाद वेंकैया नायडू और नितिन गडकरी के दौर में संगठनात्मक विस्तार हुआ। राजनाथ सिंह के नेतृत्व में पार्टी ने अपने दम पर केंद्र की सत्ता हासिल की, जबकि अमित शाह के समय भाजपा ने राज्यों में सरकारें बनाईं और केंद्र में दोबारा जनादेश पाया। जेपी नड्डा के कार्यकाल में पार्टी पंचायत से संसद तक और सशक्त हुई।

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने खुद को ‘सबसे पहले भाजपा का कार्यकर्ता’ बताया और कहा कि यही उनकी सबसे बड़ी पहचान है। उन्होंने मुस्कराते हुए कहा, अब नितिन नबीन सिर्फ मेरे अध्यक्ष नहीं हैं, बल्कि मेरे बॉस हैं। पीएम मोदी ने यह भी स्पष्ट किया कि नितिन नबीन की भूमिका केवल भाजपा तक सीमित नहीं होगी, बल्कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सभी सहयोगी दलों के साथ समन्वय बनाना भी उनकी प्रमुख जिम्मेदारी होगी।

भाजपा ‘संस्कारों का परिवार’ और आने वाले 25 वर्ष भारत के लिए निर्णायक

प्रधानमंत्री ने नितिन नबीन के व्यक्तित्व और कार्यशैली की खुलकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि जो भी उनके संपर्क में आया है, उसने उनकी सरलता, सहजता और व्यवहारिक दृष्टि को महसूस किया है। मोदी ने यह भी रेखांकित किया कि आने वाले 25 वर्ष भारत के लिए निर्णायक हैं यही वह कालखंड है जिसमें ‘विकसित भारत’ की नींव मजबूत होगी और इसमें भाजपा की भूमिका ऐतिहासिक रहने वाली है। उनके अनुसार, नितिन नबीन उस पीढ़ी का प्रतिनिधित्व करते हैं, जिसने आर्थिक, सामाजिक और तकनीकी बदलावों को नजदीक से देखा है, और यही अनुभव उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए सक्षम बनाता है।

प्रधानमंत्री ने भाजपा को केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि ‘संस्कारों का परिवार’ बताया। उन्होंने कहा कि यहां पद बदलते हैं, चेहरे बदलते हैं, लेकिन विचार और दिशा नहीं बदलती। भाजपा की सोच राष्ट्रीय है, पर जड़ें स्थानीय स्तर पर गहरी हैं इसी कारण पार्टी हर दौर में मजबूती से खड़ी रहती है। इस संदेश के साथ पीएम मोदी ने नितिन नबीन के नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा और नई दिशा मिलने का भरोसा जताया।

Team The Loktantra

Team The Loktantra

About Author

लोकतंत्र की मूल भावना के अनुरूप यह ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां स्वतंत्र विचारों की प्रधानता होगी। द लोकतंत्र के लिए 'पत्रकारिता' शब्द का मतलब बिलकुल अलग है। हम इसे 'प्रोफेशन' के तौर पर नहीं देखते बल्कि हमारे लिए यह समाज के प्रति जिम्मेदारी और जवाबदेही से पूर्ण एक 'आंदोलन' है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Sanjay Singh AAP
National

राज्यसभा सांसद संजय सिंह क्यों हुए निलंबित, क्या है निलंबन के नियम

द लोकतंत्र : आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को सोमवार को उच्च सदन (राज्यसभा) में हंगामा और
HSBC
National

HSBC की रिपोर्ट में महंगाई का संकेत, 5 फीसदी महंगाई दर रहने का अनुमान

द लोकतंत्र : HSBC की रिपोर्ट में महंगाई के संकेत मिले हैं। एचएसबीसी ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि गेहूं