Advertisement Carousel
National

तिरुवनंतपुरम नगर निगम चुनाव में BJP की मजबूत एंट्री, पीएम मोदी ने जीत को बताया नया राजनीतिक संकेत

BJP makes a strong entry in the Thiruvananthapuram municipal elections; PM Modi calls the victory a new political signal.

द लोकतंत्र/ नई दिल्ली डेस्क : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तिरुवनंतपुरम नगर निगम चुनावों में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत पर नए मेयर VV राजेश और डिप्टी मेयर GS आशा नाथ को बधाई दी है। पीएम मोदी की तरफ से भेजा गया यह बधाई संदेश स्वयं VV राजेश ने सोशल मीडिया पर साझा किया।

इस संदेश में प्रधानमंत्री ने उल्लेख किया कि यह जीत केरल की राजनीति में बड़ा बदलाव है और दशकों से चली आ रही LDF–UDF की ‘फिक्स मैच’ राजनीति का अंत है। उन्होंने कहा कि विकसित तिरुवनंतपुरम के लिए बीजेपी की विज़न ने लोगों के दिलों में जगह बनाई, जिसके चलते पार्टी को यह अप्रत्याशित सफलता मिली।

‘विकसित तिरुवनंतपुरम’ का विज़न जनता को आया पसंद

पीएम मोदी ने पत्र में लिखा, त्योहारी माहौल के बीच और जैसे ही 2026 की शुरुआत हुई, तिरुवनंतपुरम में इतिहास रचा गया। जब आपने मेयर पद की शपथ ली और GS आशा नाथ ने उप-मेयर पद ग्रहण किया, वह क्षण बेहद गर्व का था। मैं आपको, आशा जी को और पार्टी के सभी नए पार्षदों व कार्यकर्ताओं को इस ऐतिहासिक जीत हेतु बधाई देता हूँ।

उन्होंने तिरुवनंतपुरम की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्ता का भी उल्लेख किया। पीएम मोदी ने कहा कि यह शहर श्री पद्मनाभस्वामी की कृपा से पावन है और यह हमेशा से विचारकों, कलाकारों, संगीतज्ञों, कवियों और संतों की भूमि रहा है। ऐसे शहर से मिल रहा समर्थन बीजेपी के लिए सम्मान की बात है। प्रधानमंत्री ने लिखा कि केंद्र सरकार के कार्यों और विभिन्न राज्यों में शहरी विकास के मॉडल ने लोगों में विश्वास पैदा किया, जिसका असर चुनाव में दिखाई दिया।

केरल की राजनीति लंबे समय से भ्रष्टाचार और हिंसा की संस्कृति में जकड़ी रही – पीएम

पत्र में प्रधानमंत्री ने LDF और UDF पर कटाक्ष करते हुए आरोप लगाया कि केरल की राजनीति लंबे समय से भ्रष्टाचार और हिंसा की संस्कृति में जकड़ी रही, लेकिन इन परिस्थितियों के बीच भी बीजेपी कार्यकर्ताओं ने साहसपूर्वक जनता के मुद्दे उठाए और राष्ट्रहित की विचारधारा को जीवित रखा। उन्होंने लिखा कि कई कार्यकर्ताओं ने कठिन परिस्थितियों में संघर्ष किया, कुछ आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी तपस्या इस जीत में झलकती दिखती है।

मोदी ने कहा कि तिरुवनंतपुरम में हुई जीत इस बात का संकेत है कि केरल में लोग बदलाव चाहते हैं, विशेषकर युवा और महिलाएं। उन्होंने यह भी कहा कि BJP–NDA अब केरल में एक उभरता हुआ विकल्प है, जो राष्ट्रवादी सोच, भ्रष्टाचार रहित विकास और तुष्टीकरण के बिना सुशासन की नीति पर काम करता है। पीएम ने रेखांकित किया कि LDF और UDF दिल्ली में मित्र और केरल में प्रतिद्वंद्वी दिखने वाली राजनीति का अंत अब निकट है।

गौरतलब है कि VV राजेश, जो बीजेपी के प्रदेश सचिव और कोडुंगानूर वार्ड पार्षद हैं, 26 दिसंबर को तिरुवनंतपुरम के पहले बीजेपी मेयर बने। उन्होंने 51 वोटों के साथ जीत दर्ज की, जिसमें 50 बीजेपी पार्षदों और एक निर्दलीय का समर्थन मिला। वहीं UDF उम्मीदवार KS सबरीनाथन को 17 और LDF के RP शिवाजी को 29 वोट प्राप्त हुए। इसी दिन GS आशा नाथ डिप्टी मेयर चुनी गईं। यह जीत केरल की शहरी राजनीति में बीजेपी के लिए महत्वपूर्ण मोड़ मानी जा रही है।

Team The Loktantra

Team The Loktantra

About Author

लोकतंत्र की मूल भावना के अनुरूप यह ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां स्वतंत्र विचारों की प्रधानता होगी। द लोकतंत्र के लिए 'पत्रकारिता' शब्द का मतलब बिलकुल अलग है। हम इसे 'प्रोफेशन' के तौर पर नहीं देखते बल्कि हमारे लिए यह समाज के प्रति जिम्मेदारी और जवाबदेही से पूर्ण एक 'आंदोलन' है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Sanjay Singh AAP
National

राज्यसभा सांसद संजय सिंह क्यों हुए निलंबित, क्या है निलंबन के नियम

द लोकतंत्र : आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को सोमवार को उच्च सदन (राज्यसभा) में हंगामा और
HSBC
National

HSBC की रिपोर्ट में महंगाई का संकेत, 5 फीसदी महंगाई दर रहने का अनुमान

द लोकतंत्र : HSBC की रिपोर्ट में महंगाई के संकेत मिले हैं। एचएसबीसी ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि गेहूं