Advertisement Carousel
Chhattisgarh News National

बीजेपी को मिलेगी नई ऊर्जा, नितिन नवीन के नेतृत्व में बनेगी अजेय शक्ति: सीएम विष्णु देव साय

BJP will get new energy and become an invincible force under the leadership of Nitin Naveen: CM Vishnu Deo Sai

द लोकतंत्र/ रायपुर : छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए भरोसा जताया है कि उनके नेतृत्व में भाजपा देश की राजनीति में और अधिक सशक्त तथा अजेय शक्ति के रूप में उभरेगी। मुख्यमंत्री साय ने नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में नितिन नवीन से सौहार्दपूर्ण मुलाकात की और शीर्ष संगठनात्मक जिम्मेदारी संभालने पर उन्हें शुभेच्छाएं दीं।

संगठनात्मक अनुभव से भाजपा को मिलेगी नई दिशा

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर कहा कि नितिन नवीन का संगठनात्मक अनुभव, वैचारिक स्पष्टता और कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद भाजपा को एक नई दिशा देगा। उन्होंने कहा कि पार्टी ऐसे समय में नए नेतृत्व के हाथों में सौंपी गई है, जब देश विकसित भारत के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहा है और संगठन की भूमिका पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण हो गई है।

सीएम साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर भी अपनी भावनाएं साझा करते हुए लिखा कि नितिन नवीन के नेतृत्व में भाजपा एक अजेय शक्ति बनेगी। उन्होंने कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी का नेतृत्व ऐसे नेता के हाथों में जाना, जिसने संगठन के विभिन्न स्तरों पर काम किया है, कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायक है। साय ने यह भी कहा कि भाजपा का संगठनात्मक ढांचा यह साबित करता है कि एक साधारण कार्यकर्ता भी मेहनत, निष्ठा और समर्पण के बल पर प्रदेश अध्यक्ष से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक की जिम्मेदारी संभाल सकता है।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि नितिन नवीन की कार्यशैली में संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय की झलक मिलती है। उनके नेतृत्व में राष्ट्रसेवा, सुशासन और अंत्योदय के सिद्धांत और मजबूत होंगे। सीएम साय ने प्रभु श्रीराम के आशीर्वाद का उल्लेख करते हुए कहा कि यह नवयुग भाजपा के लिए राष्ट्र निर्माण की नई गाथा लिखे, यही उनकी मंगलकामना है।

छत्तीसगढ़ नेतृत्व ने जताया भरोसा, कार्यकर्ताओं में उत्साह

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भी नितिन नवीन को बधाई दी। उन्होंने कहा कि भाजपा की आंतरिक चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह लोकतांत्रिक है, जो बूथ स्तर से शुरू होकर जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचती है। यह प्रक्रिया पार्टी को अन्य राजनीतिक दलों से अलग पहचान देती है और कार्यकर्ताओं में नेतृत्व के प्रति विश्वास पैदा करती है।

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने भी नितिन नवीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने को गर्व का विषय बताया। उन्होंने कहा कि एक युवा और ऊर्जावान नेता को दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी का नेतृत्व सौंपा जाना, यह दर्शाता है कि भाजपा भविष्य की राजनीति को लेकर कितनी गंभीर और दूरदर्शी है। साव ने विश्वास जताया कि नितिन नवीन के नेतृत्व में पार्टी संगठनात्मक रूप से और अधिक मजबूत होगी।

इसके अलावा छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्रियों, भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, सांसदों, विधायकों, जनप्रतिनिधियों, बोर्ड-निगमों के अध्यक्षों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी नितिन नवीन को शुभकामनाएं दीं। पार्टी के भीतर यह संदेश साफ तौर पर गया है कि नया नेतृत्व संगठन को नई ऊर्जा, स्पष्ट दिशा और मजबूत रणनीति के साथ आगे बढ़ाएगा। भाजपा के लिए यह नेतृत्व परिवर्तन केवल औपचारिक बदलाव नहीं, बल्कि आने वाले राजनीतिक संघर्षों के लिए एक सशक्त शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है।

Team The Loktantra

Team The Loktantra

About Author

लोकतंत्र की मूल भावना के अनुरूप यह ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां स्वतंत्र विचारों की प्रधानता होगी। द लोकतंत्र के लिए 'पत्रकारिता' शब्द का मतलब बिलकुल अलग है। हम इसे 'प्रोफेशन' के तौर पर नहीं देखते बल्कि हमारे लिए यह समाज के प्रति जिम्मेदारी और जवाबदेही से पूर्ण एक 'आंदोलन' है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Sanjay Singh AAP
National

राज्यसभा सांसद संजय सिंह क्यों हुए निलंबित, क्या है निलंबन के नियम

द लोकतंत्र : आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को सोमवार को उच्च सदन (राज्यसभा) में हंगामा और
HSBC
National

HSBC की रिपोर्ट में महंगाई का संकेत, 5 फीसदी महंगाई दर रहने का अनुमान

द लोकतंत्र : HSBC की रिपोर्ट में महंगाई के संकेत मिले हैं। एचएसबीसी ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि गेहूं