Advertisement Carousel
National

Budget 2026 को सीएम योगी ने बताया विकसित भारत का रोडमैप, विपक्ष ने जताई निराशा

CM Yogi described Budget 2026 as a roadmap for a developed India, while the opposition expressed disappointment.

द लोकतंत्र/ नई दिल्ली : रविवार, 1 फरवरी को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में देश का आम बजट 2026-27 (Budget 2026) पेश किया। बजट पेश होते ही राजनीतिक गलियारों में प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया। सरकार और सत्तारूढ़ दल की ओर से बजट को लेकर जहां सकारात्मक और उत्साहजनक प्रतिक्रियाएं सामने आईं, वहीं विपक्ष ने इसे लेकर तीखी आलोचना और निराशा जाहिर की।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आम बजट 2026 को देश के भविष्य के लिए दूरदर्शी और सर्वसमावेशी बताया। खास बात यह रही कि सीएम योगी ने स्वयं टीवी पर बजट का सीधा प्रसारण देखा और इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की। अपने पोस्ट में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में प्रस्तुत यह बजट ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने वाला है।

Budget 2026 ‘अमृतकाल’ के लक्ष्यों को प्राप्त करने का एक स्पष्ट रोडमैप

सीएम योगी ने कहा कि यह बजट 145 करोड़ देशवासियों की आकांक्षाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है और ‘अमृतकाल’ के लक्ष्यों को प्राप्त करने का एक स्पष्ट रोडमैप प्रस्तुत करता है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि यह पहला अवसर है जब आम बजट का निर्माण कर्तव्य भवन में हुआ है। इस बजट में तीन प्रमुख राष्ट्रीय कर्तव्यों तेज आर्थिक विकास, नागरिकों की क्षमताओं का विस्तार और प्रत्येक परिवार तक समान अवसर को केंद्र में रखा गया है।

लोक-कल्याणकारी और विकासोन्मुखी बजट

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आम बजट 2026 को लोक-कल्याणकारी बताते हुए कहा कि यह भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। उनके अलावा राज्य और केंद्र सरकार के कई मंत्रियों तथा भाजपा नेताओं ने भी बजट की जमकर सराहना की। केंद्रीय मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयंत चौधरी ने बजट को युवाओं के लिए क्रांतिकारी बताते हुए कहा कि इसमें कौशल विकास पर विशेष जोर दिया गया है। वहीं, गृह मंत्री अमित शाह ने इसे गांवों से लेकर शहरों तक संतुलित विकास को बढ़ावा देने वाला बजट बताया।

विपक्ष ने जताई नाराजगी और निराशा

जहां सरकार और सत्तारूढ़ दल बजट को ऐतिहासिक बता रहे हैं, वहीं विपक्षी दलों ने आम बजट 2026 पर निराशा जाहिर की है। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने पहले ही बयान देते हुए कहा था कि जिस सरकार से उम्मीद नहीं, उसके बजट से भी कोई उम्मीद नहीं की जा सकती।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बजट को दिशाहीन करार देते हुए इसे अर्थव्यवस्था के लिए नुकसानदायक बताया। पूर्व सपा सांसद डॉ. एस.टी. हसन ने तो बजट को ‘बोगस’ तक कह दिया। वहीं रोहिणी आचार्य ने सवाल उठाया कि बजट में प्रति व्यक्ति आय बढ़ाने को लेकर कोई स्पष्ट रणनीति क्यों नहीं दिखाई देती। कुल मिलाकर, आम बजट 2026 को लेकर देश की राजनीति दो ध्रुवों में बंटी नजर आई। एक ओर सरकार इसे विकास और समावेशन का बजट बता रही है, तो दूसरी ओर विपक्ष इसे जनता की उम्मीदों पर खरा न उतरने वाला करार दे रहा है।

यह भी पढ़ें : किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का जोर, डेयरी से लेकर कोको तक नए अवसरों की खेती

Team The Loktantra

Team The Loktantra

About Author

लोकतंत्र की मूल भावना के अनुरूप यह ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां स्वतंत्र विचारों की प्रधानता होगी। द लोकतंत्र के लिए 'पत्रकारिता' शब्द का मतलब बिलकुल अलग है। हम इसे 'प्रोफेशन' के तौर पर नहीं देखते बल्कि हमारे लिए यह समाज के प्रति जिम्मेदारी और जवाबदेही से पूर्ण एक 'आंदोलन' है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Sanjay Singh AAP
National

राज्यसभा सांसद संजय सिंह क्यों हुए निलंबित, क्या है निलंबन के नियम

द लोकतंत्र : आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को सोमवार को उच्च सदन (राज्यसभा) में हंगामा और
HSBC
National

HSBC की रिपोर्ट में महंगाई का संकेत, 5 फीसदी महंगाई दर रहने का अनुमान

द लोकतंत्र : HSBC की रिपोर्ट में महंगाई के संकेत मिले हैं। एचएसबीसी ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि गेहूं