Advertisement Carousel
National

आदिवासी नायकों के योगदान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा – आजादी का पहला शंखनाद जनजाति समाज ने किया था

Commenting on the contributions of tribal heroes, CM Sai said, "The first call for independence was sounded by the tribal community."

द लोकतंत्र/ रायपुर : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में शनिवार को हल्बा-हल्बी समाज का 35वां मिलन समारोह और शक्ति दिवस पर्व भव्य रूप से आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आदिवासी क्रांतिकारियों के योगदान को याद करते हुए कहा कि स्वाधीनता आंदोलन की नींव सबसे पहले आदिवासी समाज ने रखी थी। उन्होंने कहा कि हल्बा, हल्बी समुदाय के गौरव शहीद गैंद सिंह नायक ने देश में आज़ादी के संघर्ष का प्रथम शंखनाद किया और अंग्रेजी शासन के विरुद्ध विद्रोह का बिगुल बजाया।

युवाओं को मिलेगा 50 लाख की कोचिंग सहायता

कार्यक्रम के दौरान सीएम विष्णु देव साय ने समाज के नवनिर्मित कार्यालय का लोकार्पण किया और महत्वपूर्ण घोषणाएँ भी कीं। उन्होंने हल्बा समाज के युवाओं के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु 50 लाख रुपये की आवासीय कोचिंग सुविधा स्वीकृत करने की घोषणा की। इसके साथ ही पुलगांव दुर्ग स्थित कंवर समाज के सामाजिक भवन में बाउंड्रीवॉल निर्माण के लिए 25 लाख रुपये जारी करने की घोषणा भी की। इस अवसर पर समाज की सामाजिक पत्रिका ‘समाज’ का भी विमोचन किया गया।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि आदिवासी नायकों ने देश में अंग्रेजों के खिलाफ कुल 14 क्रांतियों का नेतृत्व किया, जिससे स्वतंत्रता आंदोलन की नींव मजबूत हुई। उन्होंने शहीद वीर नारायण सिंह और शहीद गैंद सिंह नायक जैसी वीर शख्सियतों का स्मरण करते हुए बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने आदिवासी विकास के लिए केंद्रीय जनजाति मंत्रालय की स्थापना की थी। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर रायपुर में विशाल आदिवासी संग्रहालय बनाया गया, जिसमें जनजातीय नायकों के योगदान और इतिहास को सुरक्षित रखा गया है।

नक्सलवाद राज्य में अपने अंतिम चरण में

सीएम साय ने अपनी सरकार की योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि 70 लाख महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ मिल रहा है, तेंदूपत्ता संग्राहकों को 5500 रुपये प्रति बोरा भुगतान और किसानों को धान का मूल्य 3100 रुपये प्रति क्विंटल दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 26 लाख से अधिक परिवारों को पीएम आवास की मंजूरी दी गई है और नक्सलवाद राज्य में अपने अंतिम चरण में है। नियद नेल्ला नार योजना के अंतर्गत 400 से अधिक गांवों में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं। उनका कहना है कि लक्ष्य 2047 तक विकसित छत्तीसगढ़ बनाने का है।

कार्यक्रम में सांसद विजय बघेल, पूर्व मंत्री महेश गागड़ा और समाज के प्रदेश अध्यक्ष खलेन्द्र ने भी संबोधित किया। बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए और शक्ति दिवस को उत्साहपूर्वक मनाया गया।

Team The Loktantra

Team The Loktantra

About Author

लोकतंत्र की मूल भावना के अनुरूप यह ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां स्वतंत्र विचारों की प्रधानता होगी। द लोकतंत्र के लिए 'पत्रकारिता' शब्द का मतलब बिलकुल अलग है। हम इसे 'प्रोफेशन' के तौर पर नहीं देखते बल्कि हमारे लिए यह समाज के प्रति जिम्मेदारी और जवाबदेही से पूर्ण एक 'आंदोलन' है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Sanjay Singh AAP
National

राज्यसभा सांसद संजय सिंह क्यों हुए निलंबित, क्या है निलंबन के नियम

द लोकतंत्र : आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को सोमवार को उच्च सदन (राज्यसभा) में हंगामा और
HSBC
National

HSBC की रिपोर्ट में महंगाई का संकेत, 5 फीसदी महंगाई दर रहने का अनुमान

द लोकतंत्र : HSBC की रिपोर्ट में महंगाई के संकेत मिले हैं। एचएसबीसी ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि गेहूं