Advertisement Carousel
National

Delhi Rain Breaks 14-Year Record: दिल्ली-एनसीआर में बारिश का कहर, यमुना का जलस्तर फिर बढ़ा

द लोकतंत्र: दिल्ली-एनसीआर में मानसून इस बार जमकर मेहरबान हो रहा है। लगातार हो रही बारिश ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दी है, वहीं अब इसका असर यातायात और आम जनजीवन पर भी दिखने लगा है। रक्षा बंधन के मौके पर जहां लोग घरों से त्योहार मनाने निकले थे, वहीं बारिश ने उनकी रफ्तार धीमी कर दी। शनिवार देर रात हुई मूसलाधार बारिश के बाद राजधानी ने 14 साल पुराना मौसम का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

14 साल का टूटा रिकॉर्ड
भारतीय मौसम विभाग (IMD) के आंकड़ों के अनुसार, 9 अगस्त को दिल्ली का अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 7.8 डिग्री कम है। अगस्त में इससे पहले सबसे ठंडा दिन 2012 में दर्ज हुआ था, जब तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस था। मौसम के इस बदलाव के चलते शनिवार को दिल्ली में करीब 300 फ्लाइट्स भी प्रभावित हुईं।

यमुना का जलस्तर बढ़ा
लगातार हो रही बारिश के चलते यमुना नदी का जलस्तर एक बार फिर बढ़ने लगा है। इससे निचले इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए खतरा बढ़ गया है। प्रशासन ने अलर्ट जारी करते हुए लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

12 अगस्त तक बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने दिल्ली और गाजियाबाद के कई इलाकों के लिए चेतावनी जारी की है। अनुमान है कि 12 अगस्त तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा, जबकि 15 अगस्त को हल्की बारिश हो सकती है। तापमान 22 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

अन्य राज्यों में भी अलर्ट
दिल्ली के अलावा हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार और उत्तराखंड में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। हिमाचल में पिछले दिनों मौसम से जुड़ी घटनाओं के कारण 362 सड़कें बंद कर दी गई हैं। शिमला मौसम केंद्र ने 10 अगस्त के लिए ‘येलो अलर्ट’ और 12 से 14 अगस्त के बीच कुछ जिलों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है।

दिल्ली मेट्रो ने बनाया रिकॉर्ड
इस बीच, दिल्ली मेट्रो ने भी शनिवार को एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। पहली बार एक दिन में 81.87 लाख यात्रियों ने मेट्रो में सफर किया। यह दर्शाता है कि बारिश और यातायात की मुश्किलों के बावजूद लोग मेट्रो को अपनी प्राथमिकता दे रहे हैं।

लगातार हो रही बारिश से जहां मौसम सुहावना हो गया है, वहीं जलभराव और ट्रैफिक जाम जैसी चुनौतियां भी बढ़ गई हैं। प्रशासन की ओर से लोगों को सतर्क रहने और जरूरत पड़ने पर सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी जा रही है।

Team The Loktantra

Team The Loktantra

About Author

लोकतंत्र की मूल भावना के अनुरूप यह ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां स्वतंत्र विचारों की प्रधानता होगी। द लोकतंत्र के लिए 'पत्रकारिता' शब्द का मतलब बिलकुल अलग है। हम इसे 'प्रोफेशन' के तौर पर नहीं देखते बल्कि हमारे लिए यह समाज के प्रति जिम्मेदारी और जवाबदेही से पूर्ण एक 'आंदोलन' है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Sanjay Singh AAP
National

राज्यसभा सांसद संजय सिंह क्यों हुए निलंबित, क्या है निलंबन के नियम

द लोकतंत्र : आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को सोमवार को उच्च सदन (राज्यसभा) में हंगामा और
HSBC
National

HSBC की रिपोर्ट में महंगाई का संकेत, 5 फीसदी महंगाई दर रहने का अनुमान

द लोकतंत्र : HSBC की रिपोर्ट में महंगाई के संकेत मिले हैं। एचएसबीसी ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि गेहूं

This will close in 0 seconds