Advertisement Carousel
National

सीएम योगी आदित्यनाथ के 53वें जन्मदिन पर पीएम मोदी से लेकर विपक्ष के नेताओं तक ने दी बधाई

From PM Modi to opposition leaders, everyone congratulated CM Yogi Adityanath on his 53rd birthday

द लोकतंत्र/ नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज 5 जून को अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस अवसर पर देशभर से उन्हें बधाइयां मिल रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत विभिन्न दलों और समाज के वर्गों से उन्हें शुभकामनाएं दी गईं।

पीएम मोदी सहित बड़े नेताओं ने दी शुभकामनाएँ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर लिखा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उत्तर प्रदेश को बदलने के लिए अथक प्रयास किए हैं, जिससे राज्य के लोगों के जीवन स्तर में सुधार हुआ है। ईश्वर उन्हें दीर्घायु और स्वस्थ जीवन प्रदान करें।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा, उत्तर प्रदेश के ऊर्जावान और गतिशील मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। हाल के वर्षों में उन्होंने राज्य को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुँचाया है। विकास और लोक कल्याण की दृष्टि से वे लगातार परिश्रम कर रहे हैं। ईश्वर उन्हें उत्तम स्वास्थ्य एवं लंबी आयु प्रदान करें।

गृहमंत्री शाह ने भी किया योगी जी को विश

गृह मंत्री अमित शाह ने लिखा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की डबल इंजन सरकार जन-जन तक विकास और गरीबकल्याण के लाभ पहुँचा रही है। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूँ।

राज्य के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी बधाई देते हुए कहा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम जी से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर यश की प्रार्थना करता हूँ।

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भी ट्वीट कर कहा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी दीर्घायु की कामना की

इस बीच बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने भी सीएम योगी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने एक्स पर लिखा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता योगी आदित्यनाथ को आज उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं दीर्घायु जीवन होने की भी शुभकामनायें।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लिखा, उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। आपके सशक्त, पारदर्शी और जनहित में समर्पित नेतृत्व ने उत्तर प्रदेश को नई दिशा दी है। सिद्धबली हनुमान जी से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और मंगलमय जीवन की कामना करता हूं।

सीएम योगी ने किया आभार व्यक्त

प्रधानमंत्री मोदी के संदेश का उत्तर देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा, मन को आत्मीयता, प्रेरणा और ऊर्जा से अभिसिंचित करती मंगलमयी शुभकामनाओं के लिए आपका हार्दिक आभार। आपकी शुभेच्छाएं अक्षय ऊर्जा का स्रोत हैं और 25 करोड़ प्रदेश वासियों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने के हमारे संकल्प की पूर्ति हेतु अथाह शक्ति प्रदान करने वाली हैं। Nation First की भावना से दीप्त आपके यशस्वी मार्गदर्शन में ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ की संकल्पना की सिद्धि के पथ पर उत्तर प्रदेश अविराम गतिशील है।

Team The Loktantra

Team The Loktantra

About Author

लोकतंत्र की मूल भावना के अनुरूप यह ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां स्वतंत्र विचारों की प्रधानता होगी। द लोकतंत्र के लिए 'पत्रकारिता' शब्द का मतलब बिलकुल अलग है। हम इसे 'प्रोफेशन' के तौर पर नहीं देखते बल्कि हमारे लिए यह समाज के प्रति जिम्मेदारी और जवाबदेही से पूर्ण एक 'आंदोलन' है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Sanjay Singh AAP
National

राज्यसभा सांसद संजय सिंह क्यों हुए निलंबित, क्या है निलंबन के नियम

द लोकतंत्र : आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को सोमवार को उच्च सदन (राज्यसभा) में हंगामा और
HSBC
National

HSBC की रिपोर्ट में महंगाई का संकेत, 5 फीसदी महंगाई दर रहने का अनुमान

द लोकतंत्र : HSBC की रिपोर्ट में महंगाई के संकेत मिले हैं। एचएसबीसी ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि गेहूं

This will close in 0 seconds