Advertisement Carousel
National

मन की बात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले- आज का भारत सुरक्षा से समझौता नहीं करता

In his Mann Ki Baat address, PM Modi said: Today's India does not compromise on security.

द लोकतंत्र/ नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 129वें एपिसोड में ऑपरेशन सिंदूर की सराहना करते हुए कहा कि आज का भारत अपनी सुरक्षा को लेकर किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करता। PM मोदी ने कहा कि वर्ष 2025 ने देश को कई गौरवपूर्ण क्षण दिए। राष्ट्रीय सुरक्षा से लेकर विज्ञान, खेल और वैश्विक मंचों तक भारत ने अपनी पहचान मजबूती से दर्ज कराई।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 2025 भारत के लिए गर्व का वर्ष रहा। ऑपरेशन सिंदूर हर भारतीय की शान बन गया। पूरी दुनिया ने देखा कि नया भारत अपनी सुरक्षा से समझौता नहीं करता। इस ऑपरेशन के दौरान देश के हर कोने से मां भारती के लिए समर्पण और प्रेम की तस्वीरें सामने आईं। लोगों ने अपने तरीके से इस पर गर्व व्यक्त किया।

क्या था ऑपरेशन सिंदूर?

पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों की शहादत के बाद भारत ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को निशाना बनाते हुए ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अनुसार भारत ने लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और हिज्बुल मुजाहिदीन से जुड़े 9 बड़े आतंकी लॉन्चपैड ध्वस्त किए, जिनमें 100 से अधिक आतंकवादी ढेर किए गए।

कार्रवाई पाकिस्तान और पीओके में स्थित लॉन्चपैड्स पर की गई, जिसके बाद पाकिस्तान ने जवाबी हमला किया। यह संघर्ष 7 मई से 10 मई तक चला, जिसके बाद पाकिस्तान के DGMO ने भारत से संपर्क कर संघर्ष विराम पर सहमति जताई।

‘वंदे मातरम 150’ में भी दिखी यही देशभक्ति

प्रधानमंत्री ने कहा कि राष्ट्र के प्रति यह भाव वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरा होने पर भी दिखाई दिया। PM मोदी ने बताया कि उन्होंने #VandeMataram150 अभियान में लोगों को संदेश व सुझाव भेजने का आग्रह किया था, जिस पर जनता का उत्साह देखने लायक था। यह अभियान पूरे देश में देशभक्ति की नई लहर लेकर आया।

उन्होंने याद दिलाया कि 7 नवंबर को PM मोदी ने नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में वंदे मातरम के वर्षभर चलने वाले कार्यक्रम का उद्घाटन, स्मारक डाक टिकट और स्मृति सिक्का जारी किया। इसके साथ ही उन्होंने वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ के लिए विशेष पोर्टल भी लॉन्च किया था।

Team The Loktantra

Team The Loktantra

About Author

लोकतंत्र की मूल भावना के अनुरूप यह ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां स्वतंत्र विचारों की प्रधानता होगी। द लोकतंत्र के लिए 'पत्रकारिता' शब्द का मतलब बिलकुल अलग है। हम इसे 'प्रोफेशन' के तौर पर नहीं देखते बल्कि हमारे लिए यह समाज के प्रति जिम्मेदारी और जवाबदेही से पूर्ण एक 'आंदोलन' है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Sanjay Singh AAP
National

राज्यसभा सांसद संजय सिंह क्यों हुए निलंबित, क्या है निलंबन के नियम

द लोकतंत्र : आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को सोमवार को उच्च सदन (राज्यसभा) में हंगामा और
HSBC
National

HSBC की रिपोर्ट में महंगाई का संकेत, 5 फीसदी महंगाई दर रहने का अनुमान

द लोकतंत्र : HSBC की रिपोर्ट में महंगाई के संकेत मिले हैं। एचएसबीसी ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि गेहूं