Advertisement Carousel
National

कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा बयान: बोले – ताजमहल पहले मंदिर था, बाद में बना मकबरा

Kailash Vijayvargiya's big statement: He said - the Taj Mahal was originally a temple, and later became a tomb.

द लोकतंत्र/ नई दिल्ली : बीजेपी के वरिष्ठ नेता और नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय एक बार फिर अपने विवादित बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। बुधवार (24 दिसंबर) को सागर जिले के बीना में स्वर्गीय राकेश सिरोठिया की स्मृति में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने ताजमहल के इतिहास पर टिप्पणी करते हुए दावा किया कि ताजमहल पहले एक मंदिर के रूप में बनाया जा रहा था, जिसे बाद में शाहजहां ने मुमताज का मकबरा बना दिया। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है।

कार्यक्रम के मंच से संबोधित करते हुए विजयवर्गीय ने कहा, शाहजहां ने पहले मुमताज को बुरहानपुर में दफन किया था। लेकिन बाद में जिस जगह मंदिर निर्माण चल रहा था, वहां मुमताज के शव को दफनाकर ताजमहल का निर्माण कराया गया। ताजमहल को लेकर दिए गए इस बयान ने ऐतिहासिक और राजनीतिक विमर्श को एक बार फिर गरमा दिया है।

बिहारियों पर टिप्पणी भी बनी चर्चा का विषय

मंत्री विजयवर्गीय ने अपने संबोधन में बिहारियों पर भी टिप्पणी की, जिससे विवाद की नई लहर उठ गई। उन्होंने कहा, यूँ तो बिहारी विनम्र नहीं होते, लेकिन हमारे राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नवीन नितिन बहुत विनम्र हैं। इस टिप्पणी ने सोशल मीडिया और विपक्षी दलों के बीच नई बहस खड़ी कर दी है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में यह बयान सियासी मोर्चों पर विपक्ष के हमले का केंद्र बन सकता है।

राकेश सिरोठिया के व्यक्तित्व की प्रशंसा

बयानबाज़ी के अलावा विजयवर्गीय ने स्वर्गीय राकेश सिरोठिया को स्मरण करते हुए कहा कि वे समाज के लिए प्रेरणास्रोत थे और हमेशा सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते थे। उन्होंने क्रिकेट टूर्नामेंट को युवाओं को जोड़ने का सराहनीय प्रयास बताया और खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में बीजेपी नेताओं की भारी मौजूदगी

बीना में आयोजित इस कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया, जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी, विधायक शैलेन्द्र जैन, विधायक निर्मला सप्रे, पूर्व विधायक अरुणोदय चौबे, डॉ. विनोद पंथी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, बीजेपी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, खिलाड़ी और स्थानीय लोग मौजूद रहे। पूरे आयोजन में खेल के प्रति उत्साह और राजनीतिक चर्चाओं दोनों ने समान रूप से माहौल गर्म रखा।

Team The Loktantra

Team The Loktantra

About Author

लोकतंत्र की मूल भावना के अनुरूप यह ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां स्वतंत्र विचारों की प्रधानता होगी। द लोकतंत्र के लिए 'पत्रकारिता' शब्द का मतलब बिलकुल अलग है। हम इसे 'प्रोफेशन' के तौर पर नहीं देखते बल्कि हमारे लिए यह समाज के प्रति जिम्मेदारी और जवाबदेही से पूर्ण एक 'आंदोलन' है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Sanjay Singh AAP
National

राज्यसभा सांसद संजय सिंह क्यों हुए निलंबित, क्या है निलंबन के नियम

द लोकतंत्र : आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को सोमवार को उच्च सदन (राज्यसभा) में हंगामा और
HSBC
National

HSBC की रिपोर्ट में महंगाई का संकेत, 5 फीसदी महंगाई दर रहने का अनुमान

द लोकतंत्र : HSBC की रिपोर्ट में महंगाई के संकेत मिले हैं। एचएसबीसी ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि गेहूं