Advertisement Carousel
National

यमुना एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा: नोएडा से बिहार जा रही बस पलटी, 40 यात्री घायल

Major Accident on Yamuna Expressway: Bus Traveling from Noida to Bihar Overturns; 40 Passengers Injured

द लोकतंत्र/ नई दिल्ली ब्यूरो : रविवार शाम यमुना एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जब नोएडा से बिहार के दरभंगा जा रही एक स्लीपर कोच बस अनियंत्रित होकर पलट गई। यह हादसा माइल स्टोन 76 के पास नौहझील थाना क्षेत्र में करीब साढ़े सात बजे हुआ। बस में लगभग 70 यात्री सवार थे, जिनमें अधिकांश मजदूर थे।

हादसे के बाद बस के अंदर चीख-पुकार मच गई और हाईवे पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि यात्री सीटों और स्लीपर बर्थ के बीच फंस गए, जबकि कई लोगों के ऊपर सामान गिर गया। आसपास के ग्रामीणों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया।

रेस्क्यू ऑपरेशन: शीशे तोड़कर निकाले गए यात्री

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन हरकत में आ गया। यूपी डायल 112 और 108 एंबुलेंस की कई टीमें मौके पर पहुंचीं। पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर बस के शीशे तोड़कर अंदर फंसे यात्रियों को बाहर निकाला।

इस हादसे में करीब 40 यात्री घायल हुए हैं, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। गंभीर रूप से घायल 10 यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। अन्य घायलों को नौहझील और आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त बस को सड़क से हटाकर करीब एक घंटे बाद यातायात को सुचारू किया। हादसे के दौरान हाईवे पर लंबा जाम लग गया था, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

हादसे की वजह: तेज रफ्तार और चालक की लापरवाही

प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार और चालक का नियंत्रण खोना बताया जा रहा है। कुछ यात्रियों का दावा है कि बस चालक यात्रा के दौरान शराब का सेवन कर रहा था, जिससे संतुलन बिगड़ गया और बस पलट गई।

घटना के बाद बस चालक और परिचालक मौके से फरार हो गए, जिससे संदेह और गहरा गया है। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार करने की बात कही जा रही है। नौहझील थाना प्रभारी सोनू कुमार के अनुसार, जांच जारी है और चालक के पकड़े जाने के बाद ही हादसे की पूरी सच्चाई सामने आ सकेगी।

यह भी पढ़ें : बिहार में सत्ता परिवर्तन की चर्चा तेज, मुख्यमंत्री को लेकर सियासी अटकलें और प्रशांत किशोर का बड़ा दावा

Team The Loktantra

Team The Loktantra

About Author

लोकतंत्र की मूल भावना के अनुरूप यह ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां स्वतंत्र विचारों की प्रधानता होगी। द लोकतंत्र के लिए 'पत्रकारिता' शब्द का मतलब बिलकुल अलग है। हम इसे 'प्रोफेशन' के तौर पर नहीं देखते बल्कि हमारे लिए यह समाज के प्रति जिम्मेदारी और जवाबदेही से पूर्ण एक 'आंदोलन' है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Sanjay Singh AAP
National

राज्यसभा सांसद संजय सिंह क्यों हुए निलंबित, क्या है निलंबन के नियम

द लोकतंत्र : आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को सोमवार को उच्च सदन (राज्यसभा) में हंगामा और
HSBC
National

HSBC की रिपोर्ट में महंगाई का संकेत, 5 फीसदी महंगाई दर रहने का अनुमान

द लोकतंत्र : HSBC की रिपोर्ट में महंगाई के संकेत मिले हैं। एचएसबीसी ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि गेहूं