Advertisement Carousel
National

उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 16 IAS अधिकारियों के तबादले, कई को मिली नई जिम्मेदारियां

Major administrative reshuffle in Uttar Pradesh: 16 IAS officers transferred, many given new responsibilities

द लोकतंत्र/ लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार को बड़े प्रशासनिक फेरबदल का ऐलान किया है। शासन ने 16 वरिष्ठ IAS अधिकारियों के तबादले कर विभिन्न विभागों में नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। आदेश मुख्य सचिव द्वारा जारी किए गए, जिनमें प्रमुख सचिव, आयुक्त, महानिदेशक और अन्य अहम पदों पर बदलाव किए गए हैं।

प्रमुख सचिव और महानिदेशक स्तर पर बदलाव

  • रंजन गुप्ता को प्रमुख सचिव, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के पद से हटाकर अन्यत्र तैनाती दी गई।
  • सुहास एल. वाई. को वर्तमान पद के साथ-साथ महानिदेशक, युवा कल्याण एवं प्रवर्तन रक्षक दल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया।
  • चैत्रा वी को महानिदेशक, आयुष विभाग बनाया गया।
  • संजय कुमार खत्री को प्रभारी मुख्य कार्यपालक अधिकारी, बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (नोएडा) की जिम्मेदारी मिली।

आयुक्त और सचिव स्तर की नियुक्तियां

  • कंचन वर्मा को आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश नियुक्त किया गया।
  • मोनिका रानी को विशेष सचिव, बेसिक शिक्षा विभाग के साथ-साथ प्रभारी महानिदेशक, स्कूल शिक्षा का दायित्व दिया गया।
  • विजय विश्वास पंत को मंडलायुक्त, लखनऊ बनाया गया।
  • रोशन जैकब को सचिव एवं आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन का प्रभार सौंपा गया।
  • राजेश कुमार (द्वितीय) को महानिदेशक, पर्यटन विभाग बनाया गया।

मंडलायुक्त और अन्य पदों पर नियुक्तियां

  • सौम्या अग्रवाल को मंडलायुक्त, प्रयागराज बनाया गया।
  • किंजल सिंह को परिवहन आयुक्त, उत्तर प्रदेश के पद पर तैनाती मिली।
  • बृजेश नारायण सिंह को सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग की जिम्मेदारी दी गई।
  • मनीषा त्रिघाटिया को सचिव, महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग नियुक्त किया गया।
  • बी. चंद्रकला को सचिव, वन एवं पर्यावरण जलवायु परिवर्तन विभाग तथा उत्तर प्रदेश क्लीन एयर मैनेजमेंट प्रोजेक्ट अथॉरिटी का प्रभार सौंपा गया।
  • अनामिका सिंह को मंडलायुक्त, बरेली बनाया गया।
  • अपर्णा यू को वर्तमान पद के साथ महानिदेशक, चिकित्सा शिक्षा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया।

सरकार ने हाल ही में रातों-रात 28 IPS अधिकारियों के तबादले किए थे। अब IAS कैडर में किए गए इस बड़े फेरबदल से राज्य में प्रशासनिक कार्यप्रणाली को नई दिशा मिलने की संभावना जताई जा रही है।

Team The Loktantra

Team The Loktantra

About Author

लोकतंत्र की मूल भावना के अनुरूप यह ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां स्वतंत्र विचारों की प्रधानता होगी। द लोकतंत्र के लिए 'पत्रकारिता' शब्द का मतलब बिलकुल अलग है। हम इसे 'प्रोफेशन' के तौर पर नहीं देखते बल्कि हमारे लिए यह समाज के प्रति जिम्मेदारी और जवाबदेही से पूर्ण एक 'आंदोलन' है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Sanjay Singh AAP
National

राज्यसभा सांसद संजय सिंह क्यों हुए निलंबित, क्या है निलंबन के नियम

द लोकतंत्र : आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को सोमवार को उच्च सदन (राज्यसभा) में हंगामा और
HSBC
National

HSBC की रिपोर्ट में महंगाई का संकेत, 5 फीसदी महंगाई दर रहने का अनुमान

द लोकतंत्र : HSBC की रिपोर्ट में महंगाई के संकेत मिले हैं। एचएसबीसी ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि गेहूं