Advertisement Carousel
National

बिहार में शराबबंदी पर सियासत तेज, सुनील सिंह का दावा- सदन में करा देंगे ‘शराब की डिलीवरी’

Politics intensifies over liquor ban in Bihar, Sunil Singh claims he will arrange for 'liquor delivery' in the House.

द लोकतंत्र/ पटना : बिहार में शराबबंदी कानून को लेकर एक बार फिर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के एमएलसी सुनील सिंह ने बुधवार (25 फरवरी, 2026) को बड़ा दावा करते हुए कहा कि राज्य में ऐसी कोई जगह नहीं है जहां पैसे देने पर शराब की डिलीवरी न हो सके। उन्होंने कहा कि अगर सरकार या कोई और पक्ष इसे साबित करना चाहता है तो 27 फरवरी को विधानसभा के अंतिम दिन वे स्वयं वहां शराब की डिलीवरी करवा सकते हैं।

सुनील सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वर्ष 2016 में जब बिहार में शराबबंदी लागू हुई थी, उससे पहले जितनी शराब की खपत होती थी, अब उससे कई गुना अधिक हो रही है। उनके अनुसार, राज्य की भौगोलिक स्थिति भी इस कानून के प्रभावी क्रियान्वयन में चुनौती है। बिहार की सीमाएं उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, झारखंड और नेपाल से लगती हैं, जहां शराबबंदी लागू नहीं है। ऐसे में राज्य में शराब की तस्करी को पूरी तरह रोक पाना संभव नहीं है।

‘सूखे नशे’ का बढ़ता खतरा और नीति पर सवाल

आरजेडी नेता ने आरोप लगाया कि शराबबंदी के बावजूद अवैध आपूर्ति जारी है और इसके कारण युवा पीढ़ी ‘सूखे नशे’ की ओर बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को शराब नहीं मिलती, वे अन्य प्रकार के नशे का सहारा ले रहे हैं, जिससे सामाजिक समस्याएं और बढ़ रही हैं।

बिना सीधे नाम लिए उन्होंने राज्य सरकार की नीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि केवल कानून बना देने से सामाजिक कुरीतियां खत्म नहीं होतीं। उन्होंने दहेज प्रथा का उदाहरण देते हुए कहा कि कानून होने के बावजूद कई जगहों पर इसका पालन नहीं होता। उसी तरह शराबबंदी भी कागजों तक सीमित रह गई है। सुनील सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि राजधानी पटना में कई संवेदनशील और प्रमुख इलाकों के आसपास भी अवैध डिलीवरी पॉइंट सक्रिय हैं। हालांकि, उन्होंने विस्तार से जानकारी देने से इनकार किया और कहा कि वे ‘परत दर परत’ खुलासा नहीं करना चाहते।

बिहार में शराबबंदी 2016 से लागू है और इसे राज्य सरकार की प्रमुख नीतियों में से एक माना जाता है। समय-समय पर विपक्ष इस कानून के प्रभाव और क्रियान्वयन को लेकर सवाल उठाता रहा है। सुनील सिंह के ताजा बयान के बाद राज्य की राजनीति में फिर से इस मुद्दे पर बहस तेज होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें : जयराम रमेश का India-US Trade Deal पर हमला, सरकार से डील रोकने की मांग करते हुए बताया ‘एकतरफा समझौता’

Team The Loktantra

Team The Loktantra

About Author

लोकतंत्र की मूल भावना के अनुरूप यह ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां स्वतंत्र विचारों की प्रधानता होगी। द लोकतंत्र के लिए 'पत्रकारिता' शब्द का मतलब बिलकुल अलग है। हम इसे 'प्रोफेशन' के तौर पर नहीं देखते बल्कि हमारे लिए यह समाज के प्रति जिम्मेदारी और जवाबदेही से पूर्ण एक 'आंदोलन' है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Sanjay Singh AAP
National

राज्यसभा सांसद संजय सिंह क्यों हुए निलंबित, क्या है निलंबन के नियम

द लोकतंत्र : आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को सोमवार को उच्च सदन (राज्यसभा) में हंगामा और
HSBC
National

HSBC की रिपोर्ट में महंगाई का संकेत, 5 फीसदी महंगाई दर रहने का अनुमान

द लोकतंत्र : HSBC की रिपोर्ट में महंगाई के संकेत मिले हैं। एचएसबीसी ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि गेहूं