Advertisement Carousel
National

प्रियंका गांधी का केंद्र पर हमला: ‘राहुल गांधी’ सच बोलते हैं इसलिए सरकार करती है व्यक्तिगत हमले

Priyanka Gandhi attacks Centre: Rahul Gandhi speaks the truth, hence the government resorts to personal attacks

द लोकतंत्र/ नई दिल्ली : संसद में जारी राजनीतिक तनातनी के बीच कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने केंद्र सरकार और केंद्रीय मंत्रियों पर तीखा हमला बोला है। संसद के बाहर पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार राहुल गांधी द्वारा उठाए जा रहे मुद्दों से घबराकर व्यक्तिगत हमलों का सहारा ले रही है।

प्रियंका गांधी ने कहा कि उनके भाई राहुल गांधी लगातार देश से जुड़े अहम मुद्दों को उठाते हैं और यही वजह है कि सरकार उन्हें निशाना बनाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने राहुल गांधी के खिलाफ बड़े पैमाने पर सोशल मीडिया अभियान और मीडिया कैंपेन चलाए, लेकिन फिर भी उनकी आवाज को दबाया नहीं जा सका।

प्रियंका गांधी ने यह भी स्पष्ट किया कि संसद में बहस के दौरान उनके हंसने को लेकर उठे सवालों पर उन्होंने अपनी स्थिति साफ कर दी है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने सदन में इस बात का जिक्र किया था, जिसके बाद उन्होंने बताया कि वे क्यों हंस रही थीं। उनके अनुसार सरकार के पास विपक्ष द्वारा उठाए गए सवालों का जवाब नहीं है, इसलिए वह व्यक्तिगत टिप्पणियों का सहारा लेती है।

LPG संकट, महंगाई और ट्रेड डील पर सरकार को घेरा

प्रियंका गांधी ने देश में कमर्शियल LPG सिलेंडर की कमी और बढ़ती महंगाई को लेकर भी सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा कि मौजूदा वैश्विक हालात और पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के कारण आर्थिक संकट और गहरा सकता है। उन्होंने भारत-अमेरिका के बीच हुए ट्रेड डील का भी जिक्र करते हुए कहा कि सरकार ने अमेरिका के सामने झुकने का काम किया है, जिसका असर देश की अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है। प्रियंका गांधी के मुताबिक इन परिस्थितियों में आम जनता को महंगाई और आर्थिक दबाव का सामना करना पड़ सकता है।

इसके साथ ही उन्होंने संसद की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि पिछले कुछ सत्रों में संसद में वास्तविक मुद्दों जैसे महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक संकट पर गंभीर चर्चा नहीं हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार इन मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए दूसरे विषयों को सामने लाती है।

प्रियंका गांधी ने यह भी कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं की स्वतंत्रता पर दबाव डाला जा रहा है और विपक्ष इन संस्थाओं की रक्षा के लिए आवाज उठा रहा है। उन्होंने अपनी दादी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का जिक्र करते हुए कहा कि अंततः देश की जनता सच्चाई को पहचान लेती है, भले ही इसमें समय लगे। गौरतलब है कि संसद में इन दिनों सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच कई मुद्दों पर तीखी बहस देखने को मिल रही है, जिसमें LPG संकट, महंगाई और वैश्विक हालात जैसे विषय प्रमुख रूप से चर्चा में बने हुए हैं।

यह भी पढ़ें : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ‘स्त्री रंग’ साहित्यिक संध्या का आयोजन, कवियों ने रचनाओं से सजाई शाम

Team The Loktantra

Team The Loktantra

About Author

लोकतंत्र की मूल भावना के अनुरूप यह ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां स्वतंत्र विचारों की प्रधानता होगी। द लोकतंत्र के लिए 'पत्रकारिता' शब्द का मतलब बिलकुल अलग है। हम इसे 'प्रोफेशन' के तौर पर नहीं देखते बल्कि हमारे लिए यह समाज के प्रति जिम्मेदारी और जवाबदेही से पूर्ण एक 'आंदोलन' है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Sanjay Singh AAP
National

राज्यसभा सांसद संजय सिंह क्यों हुए निलंबित, क्या है निलंबन के नियम

द लोकतंत्र : आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को सोमवार को उच्च सदन (राज्यसभा) में हंगामा और
HSBC
National

HSBC की रिपोर्ट में महंगाई का संकेत, 5 फीसदी महंगाई दर रहने का अनुमान

द लोकतंत्र : HSBC की रिपोर्ट में महंगाई के संकेत मिले हैं। एचएसबीसी ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि गेहूं