Advertisement Carousel
National

हाइड्रोजन बम नहीं, फुसकी बम निकले राहुल गांधी! अमित मालवीय ने पैरोडी वीडियो से उड़ाया मज़ाक

Rahul Gandhi turns out to be a fizz bomb, not a hydrogen bomb! Amit Malviya mocks him with a parody video

द लोकतंत्र/ नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (BJP) के आईटी विभाग के प्रभारी अमित मालवीय ने सोमवार (20 अक्टूबर 2025) को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और राजद विधायक तेजस्वी यादव पर निशाना साधा। उन्होंने राहुल गांधी के ‘हाइड्रोजन बम’ वाले बयान को लेकर तंज कसा और उन्हें ‘फुसकी बम’ करार दिया।

मालवीय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पैरोडी वीडियो शेयर करते हुए लिखा, माहौल आंधी (राहुल गांधी) वोट चोरी का पर्दाफाश करने आए थे, लेकिन मीडिया के सामने खुद ही एक्सपोज हो गए! हाइड्रोजन बन नहीं भाई, ये तो फुसकी बम है।

https://twitter.com/amitmalviya/status/1980143015391060058

राहुल गांधी के दावे का उड़ाया मज़ाक

दरअसल, राहुल गांधी ने हाल ही में दावा किया था कि उनके पास भारतीय चुनाव आयोग (ECI) के खिलाफ वोट चोरी के ठोस सबूत हैं। उन्होंने इन सबूतों को ‘हाइड्रोजन बम’ बताते हुए कहा था कि वह चुनाव आयोग को बेनकाब करेंगे।

राहुल गांधी ने बिहार में अपनी वोटर अधिकार यात्रा के दौरान कर्नाटक के आलंद क्षेत्र में 6,000 से ज्यादा वोट हटाने की कोशिश का आरोप लगाया था। इसके साथ ही उन्होंने बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया को लेकर भी सवाल उठाए थे।

पैरोडी वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय

अमित मालवीय द्वारा साझा किया गया पैरोडी वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। वीडियो में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को बदले हुए नामों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस करते दिखाया गया है, जहां उनसे वोट चोरी, कांग्रेस और राजद के बीच तनाव, तथा लालू यादव के जंगलराज जैसे मुद्दों पर सवाल पूछे जाते हैं। व्यंग्यपूर्ण अंदाज में बनाए गए इस वीडियो में दोनों नेताओं पर राजनीतिक कटाक्ष किया गया है।

बीजेपी नेता का यह तंज ऐसे समय में आया है जब बिहार विधानसभा चुनाव नजदीक हैं और विपक्षी महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर खींचतान जारी है। अब तक कांग्रेस और राजद के बीच सीट शेयरिंग पर सहमति नहीं बन पाई है, जिससे गठबंधन के अंदरूनी मतभेद और भ्रम की स्थिति साफ झलक रही है। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि अमित मालवीय का यह बयान महागठबंधन की अंदरूनी कमजोरी को उजागर करने की कोशिश है।

Team The Loktantra

Team The Loktantra

About Author

लोकतंत्र की मूल भावना के अनुरूप यह ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां स्वतंत्र विचारों की प्रधानता होगी। द लोकतंत्र के लिए 'पत्रकारिता' शब्द का मतलब बिलकुल अलग है। हम इसे 'प्रोफेशन' के तौर पर नहीं देखते बल्कि हमारे लिए यह समाज के प्रति जिम्मेदारी और जवाबदेही से पूर्ण एक 'आंदोलन' है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Sanjay Singh AAP
National

राज्यसभा सांसद संजय सिंह क्यों हुए निलंबित, क्या है निलंबन के नियम

द लोकतंत्र : आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को सोमवार को उच्च सदन (राज्यसभा) में हंगामा और
HSBC
National

HSBC की रिपोर्ट में महंगाई का संकेत, 5 फीसदी महंगाई दर रहने का अनुमान

द लोकतंत्र : HSBC की रिपोर्ट में महंगाई के संकेत मिले हैं। एचएसबीसी ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि गेहूं