Advertisement Carousel
National

Budget 2026 को लेकर शशि थरूर बोले- केरल का नाम तक नहीं, अखिलेश यादव ने बताया जमीनी हकीकत से दूर

Regarding Budget 2026, Shashi Tharoor said that Kerala wasn't even mentioned, while Akhilesh Yadav called it out of touch with ground realities.

द लोकतंत्र/ नई दिल्ली : केंद्रीय Budget 2026 पर विपक्षी दलों की ओर से सवालों और आलोचनाओं का सिलसिला तेज हो गया है। कांग्रेस नेता शशि थरूर ने बजट पर अपनी पहली प्रतिक्रिया में कहा कि बजट भाषण में डिटेल्स बेहद कम थीं और सिर्फ 3-4 हेडलाइन तक सीमित रहा। उन्होंने खास तौर पर आयुर्वेद और केरल की अनदेखी को लेकर सरकार पर निशाना साधा।

‘केरल का जिक्र नहीं किया गया’- शशि थरूर

शशि थरूर ने कहा कि बजट में एम्स आयुर्वेद की घोषणा तो की गई, लेकिन यह नहीं बताया गया कि यह कहां स्थापित होगा। उन्होंने कहा कि केरल में आयुर्वेद की लंबी और समृद्ध परंपरा रही है, ऐसे में वहां इसकी सख्त जरूरत है। बावजूद इसके, वित्त मंत्री के भाषण में केरल का नाम तक नहीं लिया गया।

उन्होंने आगे कहा कि बजट में नारियल का जिक्र किया गया, जो स्वाभाविक तौर पर केरल से जुड़ा विषय है क्योंकि देश में सबसे अधिक नारियल उत्पादन वहीं होता है। लेकिन भाषण में वाराणसी और पटना जैसे शहरों का नाम लिया गया, जबकि केरल पूरी तरह गायब रहा। थरूर ने तंज कसते हुए कहा कि संभव है कि विस्तृत दस्तावेजों में जानकारी हो, लेकिन भाषण में ठोस घोषणाओं का अभाव निराशाजनक है।

‘वादे बहुत, अमल नहीं’

शशि थरूर ने सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि यही इस सरकार की सबसे बड़ी समस्या है घोषणाएं और वादे बहुत किए जाते हैं, लेकिन इंप्लीमेंटेशन के स्तर पर नतीजे नजर नहीं आते। उनके मुताबिक, बजट भाषण में दिशा कम और अस्पष्टता ज्यादा दिखाई दी।

अखिलेश यादव का हमला: ‘गरीबों की समझ से बाहर बजट’

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बजट 2026 को जमीनी हकीकत से कटा हुआ बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट आम गरीब की समझ से बाहर है। अखिलेश यादव ने सवाल उठाया कि शिक्षा के बिना विकसित भारत कैसे बनेगा, जब बजट में शिक्षा और सामाजिक सरोकारों पर ठोस फोकस नजर नहीं आता।

कांग्रेस का सतर्क रुख

कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला ने बजट पर संतुलित लेकिन सतर्क प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह देखना जरूरी है कि क्या भारत को वास्तव में विकसित देशों जैसा बजट मिला है। औजला के अनुसार, देश को समान और संतुलित बजट की जरूरत है, जिससे हर वर्ग और हर राज्य को बराबर लाभ मिल सके।

टीएमसी ने बताया निराशाजनक

तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद सौगत रॉय ने बजट को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि इसमें कुछ भी नया नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि वित्त मंत्री ने पुरानी योजनाओं को ही दोहराया है। साथ ही यह भी कहा कि किसी भी राज्य को विशेष लाभ नहीं मिला और खासकर पश्चिम बंगाल को पूरी तरह नजरअंदाज किया गया।

कुल मिलाकर, बजट 2026 पर विपक्ष की प्रतिक्रिया यह संकेत देती है कि आने वाले दिनों में राज्यों की अनदेखी, शिक्षा, रोजगार और क्षेत्रीय संतुलन जैसे मुद्दों पर सरकार की घेराबंदी और तेज होगी।

यह भी पढ़ें : Budget 2026 की वसुंधरा राजे ने खुलकर तारीफ की, कहा- यह विकसित और आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव

Team The Loktantra

Team The Loktantra

About Author

लोकतंत्र की मूल भावना के अनुरूप यह ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां स्वतंत्र विचारों की प्रधानता होगी। द लोकतंत्र के लिए 'पत्रकारिता' शब्द का मतलब बिलकुल अलग है। हम इसे 'प्रोफेशन' के तौर पर नहीं देखते बल्कि हमारे लिए यह समाज के प्रति जिम्मेदारी और जवाबदेही से पूर्ण एक 'आंदोलन' है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Sanjay Singh AAP
National

राज्यसभा सांसद संजय सिंह क्यों हुए निलंबित, क्या है निलंबन के नियम

द लोकतंत्र : आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को सोमवार को उच्च सदन (राज्यसभा) में हंगामा और
HSBC
National

HSBC की रिपोर्ट में महंगाई का संकेत, 5 फीसदी महंगाई दर रहने का अनुमान

द लोकतंत्र : HSBC की रिपोर्ट में महंगाई के संकेत मिले हैं। एचएसबीसी ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि गेहूं