Advertisement Carousel
National

महाराष्ट्र: अजित पवार के निधन के बाद डिप्टी सीएम पद पर फैसला आज संभव, NCP ने CM फडणवीस से की मुलाकात

The BJP launched a sharp counter-attack on Hamid Ansari over his remarks on Ghazni and Lodi, with Shehzad Poonawalla saying, "This is a pattern, not a coincidence."

द लोकतंत्र/ मुंबई : महाराष्ट्र की राजनीति में शुक्रवार को उस वक्त नई हलचल देखने को मिली, जब राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेताओं ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की। यह बैठक दिवंगत NCP प्रमुख और उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन के बाद खाली हुए डिप्टी सीएम पद को लेकर हुई। बैठक के बाद महाराष्ट्र सरकार में मंत्री छगन भुजबल ने संकेत दिए कि इस अहम पद को लेकर फैसला आज ही लिया जा सकता है।

डिप्टी सीएम पद को लेकर मुख्यमंत्री फडणवीस को आपत्ति नहीं

छगन भुजबल ने मीडिया से बातचीत में बताया कि NCP की ओर से यह पूछा गया है कि क्या शपथ ग्रहण समारोह सहित सभी औपचारिकताएं शनिवार को पूरी की जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि वे स्वयं प्रफुल्ल पटेल, सुनील तटकरे और धनंजय मुंडे के साथ मुख्यमंत्री से मिलने गए थे। मुख्यमंत्री फडणवीस ने इस पर सहमति जताते हुए कहा कि उन्हें इससे कोई आपत्ति नहीं है।

भुजबल ने यह भी कहा कि किसी के निधन के बाद शोक अवधि को लेकर अलग-अलग परंपराएं होती हैं, कहीं तीन दिन तो कहीं दस दिन। इसी पहलू पर पार्टी के वरिष्ठ नेता विचार कर रहे हैं और संभावना है कि एक-दो घंटे के भीतर स्थिति साफ हो जाएगी। हालांकि, इस मुद्दे पर NCP के प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे ने कोई स्पष्ट टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि पार्टी के लिए अजित पवार की कमी असहनीय है और इस समय उससे आगे कुछ कहना मुश्किल है।

NCP के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल बोले – डिप्टी सीएम पद और कैबिनेट विभागों को लेकर निर्णय जल्द

इससे पहले NCP के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने भी कहा था कि महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम पद और कैबिनेट विभागों को लेकर जल्द निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी इस फैसले से पहले पवार परिवार से बातचीत करेगी और जनभावनाओं को भी ध्यान में रखा जाएगा। उनके अनुसार, अजित पवार न सिर्फ पार्टी के नेता थे, बल्कि राज्य सरकार की स्थिरता में भी उनकी अहम भूमिका थी।

इसी बीच महाराष्ट्र की राजनीति में एक और बड़ा संकेत सामने आया है। विद्या प्रतिष्ठान के सदस्य और पवार परिवार के करीबी किरण गुजर ने दावा किया कि अजित पवार की अंतिम इच्छा NCP के दोनों गुटों शरद पवार गुट और मौजूदा नेतृत्व को एकजुट करने की थी। उन्होंने कहा कि परिवार के भीतर इस विषय पर लगातार चर्चा होती रही थी और अजित पवार चाहते थे कि पार्टी में एकता लौटे।

गौरतलब है कि 66 वर्षीय अजित पवार का बुधवार सुबह निधन हो गया था, जब उनका चार्टर्ड विमान पुणे जिले के बारामती हवाई अड्डे पर लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में उनके निजी सुरक्षा अधिकारी, एक फ्लाइट अटेंडेंट और दो पायलट समेत कुल पांच लोगों की मौत हुई। इस त्रासदी के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में न केवल नेतृत्व को लेकर बल्कि NCP के भविष्य और संभावित विलय को लेकर भी अटकलें तेज हो गई हैं।

Team The Loktantra

Team The Loktantra

About Author

लोकतंत्र की मूल भावना के अनुरूप यह ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां स्वतंत्र विचारों की प्रधानता होगी। द लोकतंत्र के लिए 'पत्रकारिता' शब्द का मतलब बिलकुल अलग है। हम इसे 'प्रोफेशन' के तौर पर नहीं देखते बल्कि हमारे लिए यह समाज के प्रति जिम्मेदारी और जवाबदेही से पूर्ण एक 'आंदोलन' है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Sanjay Singh AAP
National

राज्यसभा सांसद संजय सिंह क्यों हुए निलंबित, क्या है निलंबन के नियम

द लोकतंत्र : आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को सोमवार को उच्च सदन (राज्यसभा) में हंगामा और
HSBC
National

HSBC की रिपोर्ट में महंगाई का संकेत, 5 फीसदी महंगाई दर रहने का अनुमान

द लोकतंत्र : HSBC की रिपोर्ट में महंगाई के संकेत मिले हैं। एचएसबीसी ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि गेहूं