द लोकतंत्र/ इंटरटेनमेंट डेस्क : वैलेंटाइन के रोमांटिक मौसम में प्यार की एक नई, सुकून भरी धुन सामने आई है। ज़ी स्टूडियोज़ और भंसाली प्रोडक्शंस की अपकमिंग फिल्म दो दीवाने सहर में का पहला गाना ‘आसमा’ रिलीज़ कर दिया गया है, जो रिलीज़ होते ही दर्शकों के दिलों में उतरने लगा है। इससे पहले फिल्म का टीज़र एक इम्परफेक्ट लेकिन बेहद रियल लव स्टोरी का संकेत दे चुका था, और अब ‘आसमा’ उस कहानी को भावनाओं की गहराई के साथ आगे बढ़ाता है। यह गाना उन लोगों के लिए खास है, जो उलझे हुए, खामोश और सच्चे प्यार में भरोसा रखते हैं।
https://www.instagram.com/reels/DTzl_giDIeI
क्लटर-ब्रेकिंग लव सॉन्ग, जो शोर में भी सुकून दे
‘आसमा’ में मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की केमिस्ट्री बेहद नैचुरल और दिल को छू लेने वाली है। दोनों के बीच का रोमांस दिखावटी नहीं लगता, बल्कि रोज़मर्रा के रिश्तों जैसा महसूस होता है, जहां छोटी-छोटी मुस्कानें, चुप्पियां और नज़रें बहुत कुछ कह जाती हैं। यही सादगी इस गाने को भीड़ से अलग बनाती है और इसे एक क्लटर-ब्रेकिंग लव सॉन्ग का दर्जा देती है।
गाने की सबसे बड़ी ताकत इसकी आवाज़ और संगीत है। जुबिन नौटियाल और नीति मोहन की भावनाओं से भरी गायकी ‘आसमा’ को सीधे दिल तक पहुंचा देती है। वहीं हेशम अब्दुल वहाब का संगीत गाने को एक सॉफ्ट, हीलिंग और रोमांटिक टच देता है, जो बार-बार सुनने का मन करता है। अभिरुचि चंद के लिखे बोल प्यार के उस एहसास को शब्द देते हैं, जिसे अक्सर महसूस तो किया जाता है, लेकिन कहा नहीं जा पाता।
फिल्म की कहानी और रिलीज़ डेट
ज़ी स्टूडियोज़ और भंसाली प्रोडक्शंस द्वारा प्रस्तुत इस फिल्म का निर्देशन रवि उद्यवार ने किया है, जबकि इसे संजय लीला भंसाली, प्रेरणा सिंह, उमेश कुमार बंसल और भरत कुमार रंगा ने प्रोड्यूस किया है। ‘दो दीवाने सहर में’ 20 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है। ‘आसमा’ के साथ यह साफ हो गया है कि यह फिल्म सिर्फ एक प्रेम कहानी नहीं, बल्कि उन रिश्तों की दास्तान है जो अधूरे होकर भी पूरे लगते हैं और वैलेंटाइन के इस मौसम में दिल को ठहरकर महसूस करने का मौका देते हैं।

