Advertisement Carousel
Page 3

Bigg Boss 19: घर से बेघर होते ही Basheer Ali को हुआ पछतावा, कहा- कंटेस्टेंट्स की क्वालिटी ठीक नहीं; बताया कौन बन सकता है विनर

the loktntra

द लोकतंत्र : छोटे पर्दे का मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ अपने झगड़ों और ड्रामे को लेकर लगातार चर्चा में बना हुआ है। हाल ही में बसीर अली और नेहल को घर से बेघर किया गया, लेकिन बसीर के इविक्शन ने घरवालों से लेकर बाहर मौजूद उनके फैंस तक सभी को हैरान कर दिया था।

शो से बाहर निकलने के बाद, बसीर अली ने अब खुलकर एक इंटरव्यू के दौरान शो को लेकर अपनी राय व्यक्त की है और कंटेस्टेंट्स के गेम पर भी सवाल उठाए हैं।

‘बिग बॉस 19’ में आने का हुआ पछतावा

इंटरव्यू के दौरान बसीर अली से सीधे पूछा गया कि क्या उन्हें ‘बिग बॉस 19’ में भाग लेने का पछतावा है। इस पर उन्होंने स्पष्ट रूप से स्वीकार किया, “हां… मुझे इस साल यह निर्णय लेने का अफसोस है, जब मुझसे कहा गया था कि लोकतंत्र है, ये है, वो है… सब को मैंने आके कहा कि यह मेरे लिए नहीं है।”

कंटेस्टेंट्स की क्वालिटी पर सवाल: बसीर ने घर के अंदर के माहौल और कंटेस्टेंट्स की क्वालिटी पर भी निराशा जताई। उन्होंने कहा, “पता नहीं था ना अंदर जाके क्या होगा। मैंने तो पहले ही हफ्ते बोल दिया था कि कंटेस्टेंट्स की क्वालिटी ठक नहीं है। कुछ देखो, समझो और फील करके बुलाओ।” बसीर ने आगे खुशी जाहिर करते हुए कहा कि बाहर आने के बाद हर एक इंसान उनसे सहमत है।

विनर की रेस में गौरव खन्ना सबसे आगे

बसीर अली ने यह भविष्यवाणी भी की कि ‘बिग बॉस 19’ कौन जीत सकता है। उन्होंने विनर के संभावित दावेदारों के रूप में तीन नाम लिए:

“निश्चित रूप से गौरव खन्ना की संभावना है।”

“या तो वह, या फरहाना, तान्या… मुझे लगता है। जितना मैं अभी बाहर देख रहा हूं, कैसे लोग शो को समझ सकते हैं, कौन उनके पसंदीदा हैं।”

‘वीक’ कंटेस्टेंट्स पर बसीर अली की राय

बसीर ने घर के कुछ अन्य कंटेस्टेंट्स के गेम को लेकर भी अपनी राय रखी:

“अमाल… मुझे वह पसंद है, वह मेरा दोस्त है। लेकिन मुझे नहीं लगता बहुत लोग इस वक्त अमाल को पसंद कर रहे हैं। उनके गेम को भी पसंद नहीं कर रहे हैं।”

उन्होंने कहा कि शहबाज विजेता का गेम नहीं खेल रहा है, “वह बस जीवित है… जिंदा है।”

बसीर ने अभिषेक बजाज के गेम पर तीखी टिप्पणी करते हुए कहा, “बजाज (अभिषेक), मुझे नहीं लगता कि उसने शो में ज्यादा योगदान दिया है। अभी जो बजाज का दौर चल रहा है, वह बहुत नेगेटिव है।” उन्होंने यह भी जोड़ा कि जो अच्छा लड़का उन्हें शुरू में दिखता था, वह अब खत्म हो गया है और “सच हमेशा सामने आ ही जाता है।”

बसीर के अनुसार, बाकी सब लोग तो बस घर के अंदर “दिन काट रहे हैं।” बसीर के इस बयान ने अब घर के अंदर चल रहे ड्रामा पर बाहर भी एक नई बहस छेड़ दी है।

Uma Pathak

Uma Pathak

About Author

उमा पाठक ने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से मास कम्युनिकेशन में स्नातक और बीएचयू से हिन्दी पत्रकारिता में परास्नातक किया है। पाँच वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली उमा ने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएँ दी हैं। उमा पत्रकारिता में गहराई और निष्पक्षता के लिए जानी जाती हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Bollywood blockbusters
Page 3

बॉलीवुड की वो 10 फ़िल्में जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए

द लोकतंत्र : बॉलीवुड में हर साल ढेर साड़ी फ़िल्में बनती हैं। उनमें कुछ फ़िल्में आती हैं और जाने कब
arshi-khan
Page 3

देवरिया जाएंगे और आग लगाएं सामान रेडी करो, मॉडल अर्शी खान के वीडियोज वायरल

द लोकतंत्र : बीते बुधवार को मॉडल अर्शी खान की मैनेजर की तहरीर पर देवरिया पुलिस ने जनपद के एक