Advertisement Carousel
Page 3

Bollywood Diwali Babies: इस दिवाली इन 5 सेलेब जोड़ियों के घर गूंजेगी किलकारियां, बच्चों के साथ मनाएंगे पहली ‘Baby’s First Diwali’!

the loktantra

द लोकतंत्र : 20 अक्टूबर 2025 को देश-दुनिया में दीपावली का शुभ त्योहार धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। बॉलीवुड सितारे भी हर साल की तरह दिवाली को बड़े उत्साह के साथ सेलिब्रेट करते हैं, लेकिन इस साल का यह पर्व कुछ चुनिंदा सेलेब कपल्स के लिए बेहद खास और यादगार होने वाला है।

दरअसल, 2025 में कई पॉपुलर फिल्मी और क्रिकेट जोड़ियां पैरेंट्स बनी हैं, जिसके चलते ये उनके बच्चों की पहली दिवाली होगी। इन सेलेब्स के घर इस बार किलकारियों की गूंज के बीच रोशनी का यह त्योहार मनाया जाएगा, जिससे उनका जश्न दोगुना हो जाएगा। आइए एक नजर डालते हैं ऐसी ही 5 खुशनसीब जोड़ियों पर जो इस साल अपने बच्चों के साथ ‘Baby’s First Diwali’ सेलिब्रेट करेंगी।

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा (Parineeti Chopra & Raghav Chadha)

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सासंद राघव चड्ढा के घर तो दिवाली से ठीक एक दिन पहले ही खुशियां आई हैं। 19 अक्टूबर को परिणीति ने दिल्ली में बेटे के रूप में आशीर्वाद पाया है। यह कपल सितंबर 2023 में शादी के बंधन में बंधा था और दो साल बाद अपने पहले बच्चे का वेलकम कर रहा है। नवजात शिशु के साथ यह उनकी पहली दिवाली होगी, जो उनके जीवन की सबसे खास दिवाली में से एक होगी।

अरबाज खान और शूरा खान (Arbaaz Khan & Sshura Khan)

एक्टर-प्रोड्यूसर अरबाज खान ने मलाइका अरोड़ा से तलाक के बाद दिसंबर 2023 में मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान से दूसरी शादी की थी। शादी के करीब एक साल बाद, इसी महीने 5 अक्टूबर को दोनों ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। शूरा खान ने एक बेटी को जन्म दिया है, जिसका नाम इस कपल ने सिपारा रखा है। अरबाज और शूरा के लिए सिपारा के साथ यह दिवाली प्यार और खुशी से भरी होगी।

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी (Sidharth Malhotra & Kiara Advani)

हिंदी सिनेमा की सबसे पॉपुलर और चहेती जोड़ियों में से एक सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी भी इस दिवाली को खास बनाने जा रहे हैं। 2023 में धूमधाम से शादी रचाने वाली इस जोड़ी ने जुलाई 2025 में अपने पहले बच्चे का स्वागत किया था। कियारा ने एक बेटी को जन्म दिया है। बेटी के साथ उनकी यह पहली दिवाली निश्चित रूप से ढेर सारी खुशियां और नए रीति-रिवाज लेकर आएगी।

अथिया शेट्टी और केएल राहुल (Athiya Shetty & KL Rahul)

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी भी 2025 में ही मां बनी हैं। अथिया ने भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल संग जनवरी 2023 में ब्याह रचाया था। दोनों मार्च 2025 में एक बेटी के पैरेंट्स बने थे। कपल ने अपनी बेटी को ‘इवारा’ नाम दिया है। अपनी बेटी के साथ यह उनकी पहली दिवाली होगी, जो उनके पारिवारिक जीवन को और भी अधिक प्रकाशमान कर देगी।

सागरिका घाटगे और जहीर खान (Sagarika Ghatge & Zaheer Khan)

भारत के पूर्व क्रिकेटर जहीर खान और एक्ट्रेस सागरिका घाटगे ने भी 2025 में पैरेंट्सहुड का अनुभव किया है। साल 2017 में कोर्ट मैरिज करने वाले इस कपल ने अप्रैल 2025 में एक बेटे का स्वागत किया था। उन्होंने अपने बेटे का नाम फतेह सिंह खान रखा है। अपने ‘फतेह’ के साथ जहीर और सागरिका के लिए यह दिवाली का त्योहार उत्साह और नई उम्मीदों से भरा होगा।

Uma Pathak

Uma Pathak

About Author

उमा पाठक ने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से मास कम्युनिकेशन में स्नातक और बीएचयू से हिन्दी पत्रकारिता में परास्नातक किया है। पाँच वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली उमा ने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएँ दी हैं। उमा पत्रकारिता में गहराई और निष्पक्षता के लिए जानी जाती हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Bollywood blockbusters
Page 3

बॉलीवुड की वो 10 फ़िल्में जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए

द लोकतंत्र : बॉलीवुड में हर साल ढेर साड़ी फ़िल्में बनती हैं। उनमें कुछ फ़िल्में आती हैं और जाने कब
arshi-khan
Page 3

देवरिया जाएंगे और आग लगाएं सामान रेडी करो, मॉडल अर्शी खान के वीडियोज वायरल

द लोकतंत्र : बीते बुधवार को मॉडल अर्शी खान की मैनेजर की तहरीर पर देवरिया पुलिस ने जनपद के एक